Correct Answer: (a) कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL), केरल
Solution:- कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL), केरल भारत का पहला सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला हवाई अड्डा है। इसलिए, विकल्प (a) सही है।
- कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा दुनिया का भी पहला हवाई अड्डा है जो पूरी तरह से सौर ऊर्जा से संचालित होता है।
- इसने 2015 में यह उपलब्धि हासिल की, जब उसने अपने परिसर में एक विशाल सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किया। यह पहल हवाई अड्डे को ग्रिड से स्वतंत्र बनाती है
- इसके कार्बन फुटप्रिंट को काफी हद तक कम करती है।
- यह वैश्विक विमानन उद्योग के लिए हरित ऊर्जा और पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण मॉडल है।
- लेह हवाई अड्डा भारत का पहला पूर्णतः सौर ऊर्जा संचालित हवाई अड्डा होगा।
- यह कुशोक बाकुला रिनपोछे हवाई अड्डा (KBR Airport), लेह, लद्दाख में स्थित है
- जो जुलाई 2026 तक भूतापीय (geothermal) और सौर ऊर्जा के संयोजन से पूरी तरह संचालित होने की योजना बना रहा है।
- वर्तमान में चल रहे 640 करोड़ रुपये के नवीनीकरण प्रोजेक्ट के तहत यह भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा बनेगा, जो दो नवीकरणीय स्रोतों पर निर्भर होगा।
- वर्तमान स्थिति
- लेह हवाई अड्डा 11,000 फीट की ऊंचाई पर भारत का सबसे ऊंचा हवाई अड्डा है।
- नया घरेलू टर्मिनल जुलाई 2026 तक चालू हो जाएगा, जिसमें देश की सबसे बड़ी भूतापीय हीटिंग-कूलिंग सिस्टम लगाई जा रही है।
- यह सिस्टम हीटिंग, कूलिंग और गर्म पानी प्रदान करेगी, जिससे पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम होगी।
- सौर ऊर्जा के साथ भूतापीय प्रणाली इसे पूर्णतः स्व-निर्भर बनाएगी।
- परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था, और उद्घाटन भी उनकी ओर से होने की संभावना है।
- परियोजना का प्रभाव
- नवीनीकरण से विमान पार्किंग बे 2 से बढ़कर 6 हो जाएंगी
- जिससे प्रतिदिन 54 उड़ानों का संचालन संभव होगा (वर्तमान: गर्मी में 18, सर्दी में 8)।
- पर्यटकों, रक्षा कर्मियों और स्थानीय यात्रियों के लिए कनेक्टिविटी बेहतर होगी।
- यह सतत विमानन (sustainable aviation) की दिशा में बड़ा कदम है
- जो जलवायु परिवर्तन के खिलाफ भारत की प्रतिबद्धता दर्शाता है। 100 करोड़ रुपये अतिरिक्त पार्किंग वे के लिए आवंटित हैं।