Solution:शुद्ध घरेलू उत्पाद का अभिप्राय एक वर्ष में एक देश की घरेलू सीमा में निवासियों द्वारा उत्पादित अंतिम वस्तुओं एवं सेवाओं के मौद्रिक मूल्य से है, जिसमें से स्थिर पूंजी के उपभोग को घटा दिया जाता है।शुद्ध घरेलू उत्पाद सकल घरेलू उत्पाद मूल्य हास
प्रति व्यक्ति आय एक राष्ट्र या भौगोलिक क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों की औसत आय होती है। प्रति व्यक्ति आय का उपयोग किसी क्षेत्र के लिए औसत प्रति व्यक्ति आय निर्धारित करने और आबादी के जीवन स्तर और गुणवत्ता के मूल्यांकन के लिए किया जा सकता है। किसी राष्ट्र के लिए प्रति व्यक्ति आय की गणना देश की राष्ट्रीय आय को उसकी जनसंख्या से विभाजित करके की जाती है।
किसी देश की सीमा में एक निर्धारित समय के भीतर उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं के कुल मौद्रिक मूल्य को सकल घरेलू उत्पाद (GDP) कहते हैं। यह किसी देश के घरेलू उत्पाद का व्यापक माप होता है और इससे किसी देश की अर्थव्यवस्था की सेहत पता चलती है। परंतु विश्व की अर्थव्यवस्थाओं की तुलना करने हेतु शुद्ध घरेलू उत्पाद, सकल घरेलू उत्पाद की अपेक्षा बेहतर मानक है क्योंकि इसमें से घिसावट मूल्य घटा दिया जाता है, जिससे वास्तविक अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का मूल्य पता चलता है।