राष्ट्रीय आय (आर्थिक विकास)

Total Questions: 49

21. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए : [U.P. U.D.A./L.D.A. (Spl.) (Mains) 2010]

सूची-1सूची-II
A. आर्थिक विकास1. सकल घरेलू उत्पाद
B. आर्थिक वृद्धि2. पर्यावरण
C. संपोषित विकास3. स्वास्थ्य
D. जीवन की गुणवत्ता4. संरचनात्मक परिवर्तन

 

ABCD
(a)  1234
(b)  4231
(c)  3412
(d)  4123
Correct Answer: (d)
Solution:
सूची-1सूची-II
A. आर्थिक विकास4. संरचनात्मक परिवर्तन
B. आर्थिक वृद्धि1. सकल घरेलू उत्पाद
C. संपोषित विकास2. पर्यावरण
D. जीवन की गुणवत्ता3. स्वास्थ्य

22. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए: 1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विगत एक दशक में चार गुना वृद्धि हुई है। 2. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिशत अंश में विगत एक दशक में कमी आई है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कव्थन सही है/हैं? [I.A.S. (Pre) 2010]

1. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में विगत एक दशक में चार गुना वृद्धि हुई है।

2. सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिशत अंश में विगत एक दशक में कमी आई है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कव्थन सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:कथन (1) असत्य है, क्योंकि विगत एक दशक में भारत के GDP में चार गुना वृद्धि नहीं हुई है। दूसरी ओर कथन (2) सत्य है, क्योंकि विगत दशक में जीडीपी में सार्वजनिक क्षेत्र का हिस्सा कम हुआ है, जबकि निजी क्षेत्र का बढ़ा है। अतः अभीष्ट उत्तर विकल्प (b) होगा

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2000]

सूची-Iसूची-II
A. तेजी1. वृहद् स्तर पर बढ़‌ती हुई आय, उत्पादन एवं रोजगार के साथ, उच्च स्तर का व्यावसायिक कार्यकलाप
B. सुस्ती 2. धीमी गति के व्यावसायिक कार्यकलाप के साथ आय, उत्पादन एवं रोजगार में क्रमशः गिरावट
C. मंदी    3. अल्प रोजगार एवं बेरोजगारी का अभूतपूर्व स्तर, आय, उत्पादन एवं रोजगार में तीव्र गिरावट
D. सुधार  4. मूल्य, आय, उत्पादन एवं रोजगार के सामान्य स्तर
Correct Answer: (a) A-1,B-2, C-3, D-4
Solution:वृहद् स्तर पर बढ़ती हुई आय और उत्पादन एवं रोजगार के साथ उच्च स्तरीय व्यावसायिक कार्यकलाप अर्थव्यवस्था में तेजी (Boom) का पर्याय है। इसी तरह, धीमी गति के व्यावसायिक कार्यकलाप के साथ-साथ आय, उत्पादन एवं रोजगार में क्रमशः गिरावट सुस्ती (Recession) का द्योतक है। अर्थव्यवस्था में मंदी (Depression) का अर्थ होता है: अल्प रोजगार एवं बेरोजगारी का अभूतपूर्व स्तर (Unprecedented level) तथा आय, उत्पादन एवं रोजगार में तीव्र गिरावटा मूल्य, आय, उत्पादन एवं रोजगार के सामान्य स्तर में लगातार वृद्धि अर्थव्यवस्था में सुधार के मानदंड है।

24. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए- [I.A.S (Pre) 2010]

(पद)(सर्वोपयुक्त वर्णन)
1. मेल्ट डाउनस्टॉक सकल कीमतों की गिरावट
2. मंदी (रिसेसन)संवृद्धि दर की गिरावट
3. स्लो-डाउनसकल घरेलू उत्पाद की गिरावट

उपर्युक्त में से कौन-सा/से युग्म सही सुमेलित है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:मेल्ट डाउन (Melt down) प्रतिभूतियों एवं बंध-पत्रओं (Mortgages) की गिरावट की स्थिति है, जबकि मंदी (Recession), व्यावसायिक एवं औद्योगिक चक्रों के संकुचन की स्थिति है और Slow down आर्थिक क्रियाओं की हासमान स्थिति है

25. नीचे दो वक्तव्य दिए हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002]

कथन (A): भारतीय आर्थिक नीति की अंदर और बाहर दोनों ओर से अधिकाधिक आलोचना हो रही है। कारण
(R): आलोचना अधिकांशतः आदर्शों के भेदों पर आधारिता है।
नीचे दिए कूट में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
कूट :

Correct Answer: (a) (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरणम है।
Solution:भारत द्वारा वर्ष 1991 से नई आर्थिक नीति जो मुख्यतः उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण पर आधारित है, को अपनाए जाने की आलोचना अभी भी जारी है। विश्व के विकसित देश नई आर्थिक नीति को समद्र एवं निश्चित समय में न अपनाए जाने के कारण जहां भारत सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं भारत के भीतर इसकी आलोचना इस आधार पर भी हो रही है, कि नई आर्थिक नीति के कारण भारत पूंजीवाद का अंगीकरण कर रहा है तथा संविधान में उल्लिखित समाजवाद के पथ से विचलित हो रहा है। वस्तुतः आलोचनाएं आदर्शों के मतभेदों पर ही आश्रित है।

26. 1991 में नई आर्थिक नीति में अपनाई गई मुख्य रणनीति थी? [U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (d) उपर्युक्त सभी
Solution:भारत द्वारा वर्ष 1991 से नई आर्थिक नीति जो मुख्यतः उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण पर आधारित है, को अपनाए जाने की आलोचना अभी भी जारी है। विश्व के विकसित देश नई आर्थिक नीति को समद्र एवं निश्चित समय में न अपनाए जाने के कारण जहां भारत सरकार की आलोचना कर रहे हैं, वहीं भारत के भीतर इसकी आलोचना इस आधार पर भी हो रही है, कि नई आर्थिक नीति के कारण भारत पूंजीवाद का अंगीकरण कर रहा है तथा संविधान में उल्लिखित समाजवाद के पथ से विचलित हो रहा है। वस्तुतः आलोचनाएं आदर्शों के मतभेदों पर ही आश्रित है।

27. भारत में आर्थिक उदारीकरण (Economic Liberalisation) शुरु हुआ- [I.A.S. (Pre) 2000]

Correct Answer: (a) औद्योगिक लाइसेंस नीति में वास्तविक बदलाव के साथ
Solution:जून, 1991 में नरसिम्हा राव सरकार के सत्ता ग्रहण के पश्चात अपनाई गई नई आर्थिक नीति के तहत उदारीकरण का प्रारंभ 24 जुलाई, 1991 को हुआ। 24 जुलाई, 1991 को नई औद्योगिक नीति घोषित  हुई। इस नीति में 18 प्रमुख उद्योगों को छोड़कर अन्य सभी उद्योगों को लाइसेंस से मुक्त कर दिया गया।

28. भारत में अपनाई गई नई आर्थिक नीति के दो घटकों-स्थिरीकरण और संरचनात्मक समायोजन के विषय में निम्नलिखित में है कौन-सा कथन सही है? [I.A.S. (Pre) 1996]

Correct Answer: (b) संरचनात्मक समायोजन क्रमिक, बहुपद प्रक्रम है, जबकि स्थिरीकरण त्वरित अनुकूलन प्रक्रम है।
Solution:भारत में अपनाई गई नई आर्थिक तीति के दो क्रियात्मक पहलू ये स्थिरीकरण एवं संरचनात्मक समायोजना स्थिरीकरण अर्थव्यवस्था के मांग पक्ष के प्रबंधन से संबंधित है जिसमें मुद्रास्पीति नियंत्रण, राजकोषीय समायोजन (Fiscal Management) तथा भुगतान संतुलन के क्षेत्रक शामिल हैं। संरचनात्मक समायोजन अर्थव्यवस्था के पूर्ति पदा के प्रबंधन से संबंधित है जिसमें व्यापार और पूंजी प्रवाह में सुधार, औद्योगिक विनियंत्रण, विनिवेश तथा वित्तीय क्षेत्र सुधार इत्यादि सम्मिलित हैं। यद्यपि स्थिरीकरण एवं संरचनात्मक समायोजन एक-दूसरे के पूरक है तथापि संरवनात्मक समायोजन पूर्ति पक्ष से संबंधित होने के कारण स्थिरीकरण की अपेक्षा अधिक समय लेता है।

29. भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत (पायनियर) किसको कहा जाता है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) डॉ. मनमोहन सिंह
Solution:भारतीय अर्थव्यवस्था में उदारीकरण वर्ष 1991 से माना जाता है। उस समय कॉ. मनमोहन सिंह, भारत के वित्त मंत्री थे। परिणामतः उन्हें ही भारतीय अर्थव्यवस्था के उदारीकरण का अग्रदूत कहा जाता है।

30. भारत की व्यावसायिक संरचना के वर्षों बाद भी लगभग पैसा ही बने रहने का एक कारण है- [I.A.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (a) निवेश का प्रतिमान पूंजी प्रधान उद्योगों की दिशा में उन्मुख रहा है।
Solution:स्वतंत्रता के बाद भारत के GDP में कई गुना वृद्धि तथा GDP में प्राथमिक, द्वितीयक एवं तृतीयक क्षेत्र के योगदान में वृहत परिवर्तन के बावजूद भारत की व्यावसायिक संरचना कमोबेश स्थिर बनी हुई है। इसका प्रमुख कारण निवेश का प्रतिमान पूंजी प्रधान उद्योगों की दिशा की तरफ उन्मुख रहा है।