राष्ट्रीय आय (आर्थिक विकास)

Total Questions: 49

41. किस अर्थशास्त्री ने भारत में सबसे पहले वैज्ञानिक दृष्टि से राष्ट्रीय आय की गणना की? [60ᵗʰ to 62ⁿᵈ B.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) वी.के.आर.वी. राव
Solution:स्वतंत्रता से पूर्व राष्ट्रीय आय के अनुमान का प्रथम प्रयास दादाभाई नौरोजी द्वारा 1868 ई. में किया गया था, जबकि प्रथम वैज्ञानिक अनुमान वी.के.आर.वी. राव द्वारा किया गया था।

42. भारत में राष्ट्रीय आय का आंकड़ा (डेटा) निम्नलिखित में से कौन-सा कार्यालय या संस्थान जारी करता है? [66ᵗʰ B.P.S.C. Re-Exam. 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/ उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (CSO) का गठन मई, 1951 में किया गया था, जो भारत की राष्ट्रीय आय की गणना करता था। वर्ष 2019 में CSO तथा NSSO को मिलाकर 'राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन किया गया है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन कर रहा है।

43. भारत में राष्ट्रीय आय का प्राक्कलन किया जाता है- [U.P.P.C.S. (Pre) 2006, 1995 U.P.P.C.S. (Mains) 2006 Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन द्वारा
Solution:केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (CSO) का गठन मई, 1951 में किया गया था, जो भारत की राष्ट्रीय आय की गणना करता था। वर्ष 2019 में CSO तथा NSSO को मिलाकर 'राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन किया गया है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन कर रहा है।

44. भारत की राष्ट्रीय आय कौन अनुमानित करता है? [U.P.P.C.S. (Mains) 2012]

Correct Answer: (d) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
Solution:केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (CSO) का गठन मई, 1951 में किया गया था, जो भारत की राष्ट्रीय आय की गणना करता था। वर्ष 2019 में CSO तथा NSSO को मिलाकर 'राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन किया गया है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन कर रहा है।

45. भारत में राष्ट्रीय आय की गणना निम्नलिखित में से किसके द्वारा की जाती है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012 U.P. P.C.S. (Pre) 1995 Jharkhand P.C.S. (Pre) 2003 U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P. P.C.S. (Mains) 2010, 2008]

Correct Answer: (c) केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
Solution:केंद्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (CSO) का गठन मई, 1951 में किया गया था, जो भारत की राष्ट्रीय आय की गणना करता था। वर्ष 2019 में CSO तथा NSSO को मिलाकर 'राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) का गठन किया गया है, जो वर्तमान में राष्ट्रीय आय समंकों का आकलन कर रहा है।

46. भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े एकत्रित करने का काम कौन करता है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2008]

Correct Answer: (a) भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन
Solution:भारत में पूंजी निर्माण के आंकड़े एकत्रित करने का काम भारतीय रिजर्व बैंक और राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (पूर्व में CSO) द्वारा किया जाता है।

47. राष्ट्रीय आय लेखांकन में 'आधार वर्ष' का अर्थ है- [R.A.S/R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) जिस वर्ष की कीमतों का उपयोग वास्तविक जी.डी.पी. की गणना के लिए किया जाता है।
Solution:राष्ट्रीय आय लेखांकन एक सरकारी बहीखाता पद्धति है जो किसी देश की आर्थिक गतिविधि को मापती है। आधार वर्ष एक बेचमार्क है जिसके संदर्भ में सकल घरेलू बचत सकल पूंजी निर्माण जैसे राष्ट्रीय खाते के आंकड़ों की गणना किसी निश्चित वर्ष के लिए जाती है। वर्तमान में राष्ट्रीय आय के मापन हेतु आधार वर्ष, 2011-12है।

48. भारत में हाल ही में राष्ट्रीय आय के माप में क्या बड़ा परिवर्तन किया गया है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) (Re-Exam) 2013]

Correct Answer: (a) आधार वर्ष व गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है।
Solution:वर्तमान में राष्ट्रीय आय के मापन में वर्ष 2004-05 के स्थान पर वर्ष 2011-12 को आधार वर्ष तथा GDP के स्थान पर GVA (Gross Value Added) की गणना की जाने लगी है। अतः आधार वर्ष एवं गणना विधि दोनों में बदलाव किया गया है।

49. नई जी.डी.पी. आंकड़ों में आधार वर्ष 2004-05 के स्थान पर बदलकर कर दिया गया है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (a) 2011-2012