राष्ट्रीय आय (भाग-2)(आर्थिक विकास)

Total Questions: 50

11. बीते हुए 90 के दशक में सकल राष्ट्रीय उत्पाद की अधिकतम वृद्धि दर किस वर्ष में थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 2002 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003]

Correct Answer: (d) 1999-2000
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (d) सही उत्तर था। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार स्थिर (2011-12) कीमतों पर बीते तीन दशकों (वर्ष 1990-2000, 2000-2010 एवं 2010-2020) में सकल राष्ट्रीय उत्पाद/आय में सर्वाधिक वृद्धि दर प्रदर्शित करने वाले वर्ष निम्न हैं -
अवधिवर्षवृद्धि दर (%)
वर्ष 1990-20001999-20008.8
वर्ष 2000-20102006-078.0
2007-088.0
वर्ष 2010-20202016-178.3
वर्ष 2023-24 (2nd A.E.)2022-23 (1st R.E.)6.8
2023-24 (2nd A.E.)7.6

12. भारतीय अर्थव्यवस्था ने किस वर्ष में सर्वाधिक संवृद्धि दर प्राप्त की है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2008* U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) 2006-07
Solution:प्रश्नकाल हेतु दिए गए विकल्पों में से विकल्प (d) सही उत्तर था। आर्थिक सर्वेक्षण 2022-23 के अनुसार, सकल राष्ट्रीय आय (GNI) में सर्वाधिक वृद्धि दर वर्ष 1988-89 (आधार वर्ष 2011-12) में दर्ज (9.4%) की गई है। उसके बाद वर्ष 1975-76 के लिए यह 9.2 प्रतिशत दर्ज है। वर्ष 1999-2000 में वृद्धि दर 8.8 प्रतिशत दर्ज की गई है। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2022-23 (1% R.E.) तथा वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर क्रमशः 7 प्रतिशत एवं 7.6 प्रतिशत अनुमानित है।

13. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S.(Pre) 2011]

1. विगत पांच वर्षों में सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।

2. विगत पांच वर्षों में प्रति व्यक्ति आय की वृद्धि दर सतत रूप से बढ़ी है।

उपर्युक्त में से कौन-सा कौन-से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:प्रश्नकाल के तहत विगत पांच वर्षों में आधार वर्ष 2004-05 के मूल्यों पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) एवं प्रति व्यक्ति आय (PCI) की वृद्धि दर इस प्रकार थी :
Year2018-19 (3rd R.E.)2019-20 (2nd R.E.)2020-21 (1st R.E.)2021-22 (P.E.)2022-23 (1st A.E.)
GNI6.5%3.9%-7.0%8.5%6.6%
GVA5.8%3.8%-4.8%8.1%6.7%
PCI5.2%2.3%-9.7%7.5%5.5%
Year2006-072007-082008-092009-102010-11
GDP9.69.36.78.68.4
PCI7.98.14.76.86.4

14. भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2011]

1. पिछले दशक में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर लगातार बढ़ती रही है।

2. पिछले दशक में बाजार कीमतों पर (रुपयों में) सकल घरेलू उत्पाद लगातार बढ़ता रहा है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (b) केवल 2
Solution:पिछले दशक (2000-2010) के समष्टिगत आर्थिक विश्लेषणों का अध्ययन करने से स्पष्ट है कि इस दौरान सेवाओं और वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। अतः अवश्यम्भावी रूप से सकल घरेलू उत्पाद भी बढ़ता रहा है, जबकि वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर में उतार-चढ़ाव की प्रवृत्ति रही है। अगर वर्तमान आर्थिक सर्वेक्षण, 2022-23 के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो, वर्तमान दशक (2012- 13 से 2022-23) में चालू एवं स्थिर कीमतों पर वृद्धि दर गिरने (वर्ष 2020-21 में नकारात्मक) एवं बढ़ने की रही है। हालांकि बाजार कीमतों पर बढ़ने की प्रवृत्ति तो रही है लेकिन वर्ष 2019-20 (2nd R.E.) की तुलना में वर्ष 2020-21 (1" R.E.) में कमी दर्ज की गई है। अतः वर्तमान में विकल्प (d) सही उत्तर होगा।

15. आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार वित्त वर्ष 2022 के लिए वास्तविक विकास दर को आई.एम.एफ. (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के अनुमानों के आधार पर माना गया है- [M.P.P.C.S. (Pre), 2021]

Correct Answer: (d) 11.5 प्रतिशत
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 के अनुसार, वित्त वर्ष 2022 के लिए वास्तविक विकास दर को आई.एम.एफ. (अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष) के अनुमानों के आधार पर 11.5 प्रतिशत माना गया था। आर्थिक सर्वेक्षण 2022- 23 के अनुसार, आई.एम.एफ. द्वारा अक्टूबर, 2022 में जारी 'वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक अपडेट' में वर्ष 2023-24 के लिए भारत की वास्तविक जीडीपी (Real GDP) वृद्धि दर को 6.1 प्रतिशत अनुमानित किया गया था। जबकि अप्रैल, 2024 में IMF द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2023 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि को 7.8 प्रतिशत अनुमानित किया गया है। वर्ष 2024 एवं वर्ष 2025 के लिए यह क्रमशः 6.8 प्रतिशत एवं 6.5 प्रतिशत पूर्वानुमानित है।

16. 1999-2000 की कीमतों पर भारतीय अर्थव्यवस्था की वार्षिक संवृद्धि दर वर्ष 2005-06 के मध्य आंकी गई है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2014 U.P.P.C.S. (Pre) 2001, 2003, 2006 U.P. U.D.A./L.D.A. (Pre) 2002 U.P.P.S.C. (R.I.) 2014]

Correct Answer: (a) 8 से 9 प्रतिशत
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत तथा वर्ष 2022-23 (1ª R.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत दर्ज है।

17. 1998-99 के लिए सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि दर है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1999, 1997, 2000, 2005 U.P. Lower Sub. (Spl.) (Pre) 2002, 2003 U.P.P.C.S. (Mains) 2003, 2005]

Correct Answer: (d) 6.5%
Solution:वर्ष 1998-99 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (G.D.P.) की वृद्धि दर 6.5% (आधार वर्ष 1993-94) थी, जो बाद में संशोधित आंकड़ों (आधार वर्ष 2004-05) के तहत 6.7 प्रतिशत हो गई। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर, वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7.6 प्रतिशत तथा वर्ष 2022-23 (1st R.E.) के लिए जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत दर्ज है।

18. भारत में सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2012-13 के 4.5 प्रतिशत की तुलना में वर्ष 2013-14 में 4.7 प्रतिशत तक बढ़ी जिसका कारण था- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2014*]

Correct Answer: (c) कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की उच्च वृद्धि दर
Solution:आर्थिक सर्वेक्षण, 2013-14 के अनुसार, भारत में सकल घरेलू उत्पाद वर्ष 2012-13 के 4.5% की तुलना में वर्ष 2013-14 में 4.7% तक बढ़ी। इसका प्रमुख कारण कृषि एवं संबंधित क्षेत्र की उच्च वृद्धि दर को माना जा सकता है। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र की वृद्धि दर वर्ष 2022-23 (1ª R.E.) में 4.7 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि वर्ष 2023- 24 (2nd A.E.) के लिए यह 0.7 प्रतिशत अनुमानित है।

19. निम्नलिखित में से किस उप-क्षेत्र (सब सेक्टर) की वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2009-10 में ऋणात्मक संवृद्धि दर रही है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) कृषि तथा संबंधित क्षेत्र
Solution:यद्यपि वर्ष 2009-10 में प्रकाशित आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, प्रश्नगत विकल्प (a) को सही माना जा सकता है, लेकिन तब वर्ष 2009-10 के आंकड़े अग्रिम अनुमान पर, जबकि वर्ष 2008-09 के आंकड़े संशोधित अनुमान पर आधारित थे। वर्ष 2013-14 की आर्थिक सर्वेक्षण में आंकड़े वास्तविक रूप में संशोधित होकर प्रकाशित हो चुके थे, जिनके अनुसार वर्ष 2008-09 की तुलना में वर्ष 2009-10 में दिए गए विकल्पों में से किसी में भी ऋणात्मक वृद्धि नहीं रही है। 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार विकल्पगत क्षेत्रों की वृद्धि दर निम्न है-
अनुमान के अनुसारवर्ष 2022-23 (1st R.E.)वर्ष 2023-24 (2nd A.E.)
कृषि, वानिकी एवं मत्स्ययन4.70.7
निर्माण-2.28.5
खनन एवं उत्खनन1.98.1
विद्युत, गैस एवं जलपूर्ति एवं अन्य9.47.5

20. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हाल के आकलन के अनुसार, 2002- 2003 में विकास दर होगी- [U.P.P.C.S. (Mains) 2002]

Correct Answer: (a) 5-5.5%
Solution:प्रश्नकाल में विकल्प (a) सही उत्तर था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा 8 फरवरी, 2024 को जारी मौद्रिक नीति वक्तव्य में वर्ष 2024-25 के लिए वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 7 प्रतिशत अनुमानित है, जबकि 29 फरवरी, 2024 को राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय द्वारा जारी राष्ट्रीय आय के अग्रिम अनुमानों के अनुसार, स्थिर (2011-12) कीमतों पर वर्ष 2023-24 (2nd A.E.) के लिए यह 7.6 प्रतिशत अनुमानित है।