राष्ट्रीय आय (भाग-II)

Total Questions: 35

1. 2022 की स्थिति के अनुसार, भारत दुनिया की ....... सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैI नाममात्र जीडीपी (nominal GDP) द्वारा मापा गया। [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) पांचवीं
Solution:वर्ष 2023 एवं वर्ष 2022 की स्थिति के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था नाममात्र जीडीपी के पैमाने पर विश्व की पांचवीं अर्थव्यवस्था है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान पर क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी हैं।

2. ....... की गणना किसी दिए गए वर्ष में नाममात्र जीडीपी (nominal GDP) को उसी वर्ष के लिए वास्तविक जीडीपी (real GDP) से विभाजित करके और इसे 100 से गुणा करके की जाती है। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) जीडीपी अवस्फीतिक
Solution:सकल घरेलू उत्पाद अवस्फीतिक (GDP Deflator) की गणना किसी दिए गए वर्ष में नाममात्र जीडीपी को उसी वर्ष के वास्तविक जीडीपी से विभाजित करके और इसे 100 से गुणा करके की जाती है।

GDP Deflator = (Nominal GDP + Real GDP) × 100

3. निम्नलिखित में से क्या घरेलू आय में शामिल नहीं है? [CGL (T-I) 18 जुलाई, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (d) देश के बाहर अनिवासियों द्वारा अर्जित आय
Solution:एक वित्तीय वर्ष की अवधि में किसी देश के घरेलू क्षेत्र के भीतर उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं की मौद्रिक मूल्य को सकल घरेलू आय कहते हैं।

4. शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net National Product) क्या होता है? [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) सकल राष्ट्रीय उत्पाद और मूल्य ह्रास का अंतर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद होता है।
Solution:किसी देश के सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) में से पूंजीगत वस्तुओं के मूल्य ह्रास (Depreciation) को घटाने पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (Net National Product) प्राप्त होता है।

5. 2011-12 के लिए राष्ट्रीय गरीबी रेखा का प्राक्कलन, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह ....... पर किया गया था। [CGL (T-I) 24 जुलाई, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) रु. 816
Solution:तेंदुलकर पद्धति का उपयोग करके वर्ष 2011-12 के लिए राष्ट्रीय गरीबी रेखा का प्राक्कलन, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लिए प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह क्रमशः 816 रुपये और 1000 रुपये पर किया गया था।

6. आय या निर्गत के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

i. आय या निर्गत प्रवाह है।

ii. आय या निर्गत स्टॉक हैं।

iii. आय या निर्गत को एक अवधि के बाद परिभाषित किया जा सकता है।

Correct Answer: (d) केवल i और iii
Solution:आय या निर्गत एक प्रवाह है, जो वस्तु या सेवा की मात्रा का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह एक विशेष समय अवधि के भीतर उत्पादित होते हैं। इनका परिमाणात्मक माप प्राप्त करने के लिए इनको एक निश्चित अवधि में परिभाषित किया जाता है; क्योंकि ये एक निश्चित समयावधि के लिए होते हैं।

7. 2011-12 के लिए राष्ट्रीय गरीबी रेखा का प्राक्कलन, भारत के शहरी क्षेत्रों के लिए प्रति व्यक्ति प्रति माह ....... पर किया गया था। [CGL (T-I) 21 जुलाई, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) 1,000 रु.
Solution:तेंदुलकर पद्धति का उपयोग करके वर्ष 2011-12 के लिए राष्ट्रीय गरीबी रेखा का प्राक्कलन, भारत के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी क्षेत्रों के लिए प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह क्रमशः 816 रुपये और 1000 रुपये पर किया गया था।

8. निम्नलिखित में से किसे राष्ट्रीय आय की गणना के लिए आय पद्धति का उपयोग करते समय, शामिल नहीं किया जाना चाहिए - [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

A. लॉटरी से आय

B. शेयरों की बिक्री और खरीद पर दलाली

C. जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से आय

Correct Answer: (b) A और C
Solution:राष्ट्रीय आय की गणना के लिए मुख्यतः तीन विधियां अपनाई जाती हैं- (1) आय विधि, (2) व्यय विधि तथा (3) उत्पाद विधि। आय विधि, किसी अर्थव्यवस्था के आय के घटकों पर विचार करके राष्ट्रीय आय का अनुमान लगाने का एक दृष्टिकोण है। इसमें लॉटरी से आय, जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से आय आदि शामिल नहीं किए जाते हैं।

9. एफसी (FC) पर एनडीपी (NDP) साथ ही विदेश से निवल कारक आय ....... के बराबर है। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) FC पर NNP
Solution:NNP{FC} = NDP{FC} + NFIA

अर्थात साधन लागत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद = साधन लागत या शुद्ध घरेलू उत्पाद + विदेशों से प्राप्त शुद्ध साधन आय।

10. आंटे में गेहूं का मूल्य इसकी राष्ट्रीय आय के मापन की ....... विधि का एक भाग है। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) मूल्यवर्धित
Solution:आंटे में गेहूं का मूल्य इसकी राष्ट्रीय आय के मापन की मूल्यवर्धित विधि का एक भाग है।