राष्ट्रीय आय (भाग-II)

Total Questions: 35

11. परिवारों की वैयक्तिक आय की गणना निम्नलिखित में से किस तरीके से की जा सकती है? [CHSL (T-I) 20 मार्च, 2023 (II-पाली]

Correct Answer: (c) राष्ट्रीय आय - अवितरित लाभ - परिवारों द्वारा निवल ब्याज का भुगतान - निगम कर + सरकार और फर्मों (firms) से अंतरित भुगतान
Solution:वैयक्तिक आय (Personal Income) = राष्ट्रीय आय - अवितरित लाभ - परिवारों द्वारा की गई निवल ब्याज अदायगी - निगम कर + सरकार और फर्मों से परिवारों को की गई अंतरण अदायगी। अतः विकल्प (a) सही उत्तर है।

12. दी गई डेटा तालिका से बाजार मूल्य पर एनएनपी (₹ करोड़ में) की गणना कीजिए। [CHSL (T-I) 4 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

विवरणमूल्य (रू. करोड़ में)
A. साधन लागत पर एनडीपी1. 1,25,250
B. विदेश से निवल आय2. (-) 581
C. निवल अप्रत्यक्ष कर3. 18,120
Correct Answer: (c) 1,42,789
Solution:बाजार मूल्य पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद (एनएनपी) की गणना साधन लागत पर निवल घरेलू उत्पाद (एनडीपी) में निवल अप्रत्यक्ष करों को जोड़कर और विदेश से निवल आय को घटाकर की जाती है। अर्थात

बाजार मूल्य पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद

= साधन लागत पर एनडीपी निवल अप्रत्यक्ष कर - विदेश से निवल आय

= 125250 + 18120 - 581

= 142789

13. निम्नलिखित में से क्या पूंजीगत प्राप्ति का एक उदाहरण है? [CHSL (T-I) 8 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का विनिवेश
Solution:अर्थव्यवस्था में धन की प्राप्तियों को मुख्यतः दो भागों में वर्गीकृत किया गया है-(1) राजस्व प्राप्ति, (2) पूंजीगत प्राप्ति। पूंजीगत प्राप्ति को गैर-राजस्व प्राप्ति के रूप में जाना जाता है। इसमें सरकार द्वारा बाजार से लिया गया ऋण, भारतीय रिजर्व बैंक से ली गई उधारी, सरकार द्वारा सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों का विनिवेश तथा बहुपक्षीय संस्थानों से लिए गए ऋण आदि शामिल हैं।

14. इनमें से कौन-सा सरकारी बजट के कार्यों में से एक है? [CHSL (T-I) 9 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) आय और संपत्ति का पुनर्वितरण
Solution:भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 के अनुसार, प्रत्येक वित्तीय वर्ष (1 अप्रैल 31 मार्च तक) के लिए अनुमानित वार्षिक वित्तीय विवरण सरकारी बजट है। सरकारी बजट के प्रमुख कार्यों में से एक कार्य 'आय और संपत्ति का पुनर्वितरण' भी है।

15. आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार, भारत का सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का कितना प्रतिशत है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (b) 1%
Solution:आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के प्रतिशत के रूप में भारत या सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय लगभग 1 प्रतिशत था। आर्थिक समीक्षा, 2022-23 के अनुसार, स्वास्थ्य क्षेत्र पर केंद्र और राज्य सरकारों का बजटीय व्यय वित्त वर्ष 2022-23 (B.E.) में जीडीपी का 2.1 प्रतिशत और वित्त वर्ष 2021-22 (R.E.) में 2.2 प्रतिशत तक पहुंच गया, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में यह 1.6 प्रतिशत था।

16. एक वस्तु की सीमांत उपयोगिता के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है? [CHSL (T-I) 17 मार्च, 2023 (II-पाली)]

I. यह कुल उपयोगिता में वह परिवर्तन है, जो वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई के उपभोग से होता है।

II. यह वस्तु के उपयोग में वृद्धि के साथ गिर जाती है।

Correct Answer: (c) I और II दोनों
Solution:सीमांत उपयोगिता (MV), कुल उपयोगिता में वह परिवर्तन है, जो वस्तु की एक अतिरिक्त इकाई के उपभोग से प्राप्त होता है। सामान्यतः यह देखा जाता है कि सीमांत उपयोगिता वस्तु के उपयोग में वृद्धि के साथ गिरती जाती है।

17. निम्नलिखित में से किसे समानांतर अर्थव्यवस्था का हिस्सा माना जा सकता है? [CHSL (T-I) 11 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) अल्प घोषित आय
Solution:समानांतर अर्थव्यवस्था उन सभी प्रकार की गतिविधियों में शामिल होती है, जिनके माध्यम से अर्थव्यवस्था में काले धन की अधिकता होती है। ध्यान रहे कि यह एक अल्प घोषित आय होती है, जिसकी पहचान और नियमन अत्यंत मुश्किल होती है।

18. निम्न में से कौन-सी अभिव्यक्ति सही है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (a) यदि विदेशों से प्राप्त कारक आय विदेशों में भुगतान की गई कारक आय से अधिक है, तो GNP, GDP से अधिक होगी।
Solution:देश के निवासियों द्वारा देश या विदेश में एक वर्ष के दौरान उत्पादित अंतिम वस्तुओं व सेवाओं की मौद्रिक मूल्य को सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) कहते हैं। अतः यदि विदेशों से प्राप्त कारक आय विदेशों में भुगतान की गई कारक आय से अधिक है, तो GNP, GDP से अधिक (अर्थात GNP > GDP) होगी।

19. यदि अर्थव्यवस्था में N फर्में हैं, जिनमें से प्रत्येक को 1 से N तक क्रम संख्या दी गई है, तो उत्पाद विधि के अनुसार, सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के रूप में लिखा जा सकता है। [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (b) GVA₁ + GVA₂..... + GVAN
Solution:किसी देश की अर्थव्यवस्था में एक वित्तीय वर्ष में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मौद्रिक मूल्य सकल घरेलू उत्पाद कहलाता है। इसमें देश में निवास करने वाले विदेशियों द्वारा उत्पादित वस्तुएं और सेवाएं भी शामिल होती हैं। अतः

20. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय आय के संबंध में सही है? [CHSL (T-I) 21 मार्च, 2023 (II-पाली)]

I. मध्यवर्ती वस्तुओं को राष्ट्रीय आय की गणना में शामिल नहीं किया जाता है।

II. राष्ट्रीय आय की गणना में अंतिम वस्तुओं को शामिल किया जाता है।

Correct Answer: (c) I और II दोनों
Solution:किसी देश की अर्थव्यवस्था द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान उत्पादित सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं का कुल मूल्य राष्ट्रीय आय कहलाता है। ध्यातव्य है कि राष्ट्रीय आय की गणना में मध्यवर्ती वस्तुओं को नहीं शामिल किया जाता।