राष्ट्रीय आय (भाग-II)

Total Questions: 35

21. राष्ट्रीय आय की गणना की किस विधि को 'औद्योगिक उत्पत्ति विधि' के नाम से भी जाना जाता है? [CHSL (T-I) 02 जून, 2022 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) मूल्य वर्धित विधि
Solution:मूल्य वर्धित विधि राष्ट्रीय आय निर्धारित करने के तीन तरीकों में से एक है। अन्य दो विधियां व्यय विधि और आय विधि हैं। मूल्य वर्धित विधि को औद्योगिक उत्पाद विधि या आउटपुट विधि के नाम से भी जाना जाता है। इस विधि का प्राथमिक उद्देश्य विभिन्न चरणों के दौरान उत्पाद में जोड़े गए मूल्य के दृष्टिगत राष्ट्रीय आय की गणना करना है।

22. इनमें से कौन-सा राष्ट्रीय आय को मापने की व्यय विधि का उचित रूप से कथित घटक नहीं है? [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) निर्यात और आयात व्यय
Solution:राष्ट्रीय आय के आकलन या मापन हेतु मुख्यतः तीन विधियां प्रयुक्त होती हैं। ये विधियां हैं- (1) उत्पाद विधि, (2) आय विधि तथा (3) व्यय विधि। ध्यातव्य है कि व्यय विधि में सरकारी व्यय, निवेश व्यय और उपभोग व्यय आदि शामिल होते हैं, जबकि निर्यात और आयात व्यय नहीं शामिल होते हैं।

23. निम्न में से कौन-सा विकल्प राष्ट्रीय आय की मापन पद्धति का हिस्सा नहीं है? [MTS (T-I) 20 जून, 2023 (III-पाली), CHSL (T-I) 01 दिसंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) ऋण विधि
Solution:राष्ट्रीय आय के आकलन या मापन हेतु मुख्यतः तीन विधियां प्रयुक्त होती हैं। ये विधियां हैं- (1) उत्पाद विधि, (2) आय विधि तथा (3) व्यय विधि। ध्यातव्य है कि व्यय विधि में सरकारी व्यय, निवेश व्यय और उपभोग व्यय आदि शामिल होते हैं, जबकि निर्यात और आयात व्यय नहीं शामिल होते हैं।

24. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय आय का व्यापक से संकीर्ण अवधारणाओं का सही क्रम है? [CHSL (T-1) 07 अगस्त, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) कारक लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - वैयक्तिक आय - वैयक्तिक प्रयोज्य आय
Solution:दिए गए विकल्पों में से विकल्प (b) 'कारक लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - वैयक्तिक आय - वैयक्तिक प्रयोज्य आय' राष्ट्रीय आय का व्यापक से संकीर्ण अवधारणाओं का सही क्रम है।

25. निम्नलिखित में से कौन-सा राष्ट्रीय आय का व्यापक से संकीर्ण अवधारणाओं का गलत क्रम है? [CHSL (T-I) 10 अगस्त, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) बाजार मूल्य पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - बाजार मूल्य पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद
Solution:दिए गए विकल्पों में से विकल्प (c) 'बाजार मूल्य पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - बाजार मूल्य पर निवल राष्ट्रीय उत्पाद - कारक लागत पर सकल राष्ट्रीय उत्पाद' राष्ट्रीय आय का व्यापक से संकीर्ण अवधारणाओं का गलत क्रम है।

26. किसी अर्थव्यवस्था में अंतिम वस्तुओं और सेवाओं पर कुल खर्च का योग करके राष्ट्रीय आय की गणना करने के लिए निम्नलिखित में से किस विधि का उपयोग किया जाता है? [MTS (T-I) 08 सितंबर, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (a) व्यय विधि
Solution:किसी अर्थव्यवस्था में अंतिम वस्तुओं और सेवाओं पर कुल खर्च का योग करके राष्ट्रीय आय की गणना करने के लिए व्यय विधि का उपयोग किया जाता है।

27. सत्य कथन की पहचान कीजिए। [CHSL (T-I) 07 अगस्त, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (b) यदि वास्तविक जीडीपी 240 है और कीमत सूचकांक 120 है, तो मौद्रिक जीडीपी 288 होगी।
Solution:प्रश्नगत कथन में वास्तविक GDP 240 और कीमत सूचकांक 120 है, तो मौद्रिक जीडीपी 288 होगी।

क्योंकि

28. अवास्तविक और वास्तविक जीडीपी (GDP) के बीच के अनुपात को ....... कहा जाता है। [C.P.O.S.I. (T-I) 09 नवंबर, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) जीडीपी अपस्फीति कारक
Solution:अवास्तविक और वास्तविक जीडीपी (GDP) के बीच के अनुपात को जीडीपी अपस्फीति कारक कहा जाता है।

29. सरकारी बजट के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य गलत है? [CHSL (T-I) 14 अगस्त, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (c) यह प्राप्तियों और सरकार द्वारा किए गए व्ययों का विवरण है।
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में विकल्प (c) गलत है; क्योंकि सरकारी बजट एक वित्तीय वर्ष की समयावधि में सरकार द्वारा उसके व्यय और प्राप्ति का पुर्वानुमान होता है।

30. राज्य की आय, जो लोगों द्वारा बिना कानूनी उत्तराधिकारी के छोड़ी गई संपत्ति से उत्पन्न होती है, ....... कहलाती है। [CHSL (T-I) 08 जून, 2022 (I-पाली)]

Correct Answer: (c) राजगामित्व
Solution:राज्य की आय, जो लोगों द्वारा बिना कानूनी उत्तराधिकारी के छोड़ी गई संपत्ति से उत्पन्न होती है, राजगामित्व कहलाती है।