राष्ट्रीय उद्यान (अभयारण्य /जैवमंडल रिजर्व)

Total Questions: 35

1. निम्नलिखित कथनों को पढ़िए तथा सही विकल्प को चुनिए : [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2020]

कथन I: कांगेर घाटी एक राष्ट्रीय उद्यान है।

कथन II : कांगेर घाटी एक जीवमंडल संरक्षण क्षेत्र (बायोस्फियर रिजर्व) नहीं है।

कथन III : कांगेर घाटी तीरथगढ़ जलप्रपात से आरंभ कर पूर्व में ओडिशा की सीमा कोलाब नदी तक फैला हुआ है।

Correct Answer: (a) कथन I, II एवं III सभी सही हैं।
Solution:कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान छत्तीसगढ़ प्रांत के बस्तर जिले में स्थित है। बस्तर में प्रकृति के इस उपहार को संरक्षण के लिए जुलाई, 1982 में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया। वर्तमान में इसे बायोस्फियर रिजर्व घोषित नहीं किया गया है। यह उत्तर-पश्चिम किनारे पर तीरथगढ़ जलप्रपात से प्रारंभ होकर पूर्व में ओडिशा की सीमा कोलाब नदी तक फैला है। इसका क्षेत्रफल 200 वर्ग किमी. है।

2. गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य निम्नलिखित में से किस राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है? [U.P.P.C.S. (Spl.) (Mains) 2004]

Correct Answer: (b) दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
Solution:गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है। यह उद्यान उ.प्र. के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित है। वर्ष 1984 में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी। वर्तमान में यहां द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

3. दुधवा राष्ट्रीय उद्यान उत्तर प्रदेश के निम्नलिखित में से किस जनपद में अवस्थित है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2022]

Correct Answer: (a) लखीमपुर खीरी
Solution:गैंडे को पुनर्वासित करने का कार्य दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में चल रहा है। यह उद्यान उ.प्र. के लखीमपुर खीरी जनपद में स्थित है। वर्ष 1984 में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में प्रथम गैंडा पुनर्वास योजना शुरू की गई थी। वर्तमान में यहां द्वितीय गैंडा पुनर्वास योजना का कार्यान्वयन किया जा रहा है।

4. निम्नलिखित राज्यों में से उस राज्य को चुनिए जिसमें सर्वाधिक संख्या में वन्यजीव अभयारण्य (नेशनल पार्क और अभयारण्य) हैं। [U.P. Lower Sub. (Pre) 2004 U.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) मध्य प्रदेश
Solution:वर्तमान में (नवंबर, 2023 तक अद्यतन) भारत में कुल 106 राष्ट्रीय पार्क हैं। सर्वाधिक राष्ट्रीय पार्कों की संख्या मध्य प्रदेश में (11) है। इसके बाद असम (7) तत्पश्चात, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 6-6 है। पश्चिम बंगाल में 16 तथा उत्तर प्रदेश में 26, जबकि मध्य प्रदेश में 24 व राजस्थान में 25 वन्यजीव अभयारण्य उपस्थित हैं। ध्यातव्य है कि वन्यजीव अभयारण्यों की सर्वाधिक संख्या अंडमान और निकोबार में (97) है।

5. निम्नलिखित में से किस एक में राष्ट्रीय उद्यानों की संख्या अधिकतम है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (c) असम
Solution:वर्तमान में (नवंबर, 2023 तक अद्यतन) भारत में कुल 106 राष्ट्रीय पार्क हैं। सर्वाधिक राष्ट्रीय पार्कों की संख्या मध्य प्रदेश में (11) है। इसके बाद असम (7) तत्पश्चात, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 6-6 है। पश्चिम बंगाल में 16 तथा उत्तर प्रदेश में 26, जबकि मध्य प्रदेश में 24 व राजस्थान में 25 वन्यजीव अभयारण्य उपस्थित हैं। ध्यातव्य है कि वन्यजीव अभयारण्यों की सर्वाधिक संख्या अंडमान और निकोबार में (97) है।

6. भारत के किस राज्य में वन्यजीव अभयारण्य सबसे अधिक संख्या में है? [66th B.P.S.C. (Pre) 2020]

Correct Answer: (e) उपर्युक्त में से कोई नहीं/उपर्युक्त में से एक से अधिक
Solution:वर्तमान में (नवंबर, 2023 तक अद्यतन) भारत में कुल 106 राष्ट्रीय पार्क हैं। सर्वाधिक राष्ट्रीय पार्कों की संख्या मध्य प्रदेश में (11) है। इसके बाद असम (7) तत्पश्चात, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, केरल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय पार्कों की संख्या 6-6 है। पश्चिम बंगाल में 16 तथा उत्तर प्रदेश में 26, जबकि मध्य प्रदेश में 24 व राजस्थान में 25 वन्यजीव अभयारण्य उपस्थित हैं। ध्यातव्य है कि वन्यजीव अभयारण्यों की सर्वाधिक संख्या अंडमान और निकोबार में (97) है।

7. भारत के अधिकांश वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घिरे हुए हैं- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006]

Correct Answer: (a) घने जंगलों से
Solution:देश में वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्यजीव अभयारण्यों की स्थापना की गई है। भारत में अब तक (नवंबर, 2023) 1014 संरक्षित क्षेत्रों का नेटवर्क स्थापित किया गया है, जो 175169.42 वर्ग किमी. (देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल का 5.32%) क्षेत्र पर विस्तारित है। इनमें 106 राष्ट्रीय उद्यान, 573 वन्यजीव अभयारण्य, 115 संरक्षण रिजर्व एवं 220 सामुदायिक रिजर्व शामिल हैं। भारत के अधिकांश वन्यजीव संरक्षित क्षेत्र घने जंगलों से घिरे हैं। इन संरक्षित क्षेत्रों से कई लाभ प्राप्त होते हैं।

8. भारत में आज ऐसे कितने राष्ट्रीय उद्यान हैं, जिन्हें देश के वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए बनाया गया है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 1993]

Correct Answer: (e) 106
Solution:वर्तमान (नवंबर, 2023) में भारत में 106 राष्ट्रीय उद्यान हैं।

9. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर का चयन नीचे दिए कूट से कीजिए- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2018]

सूची-I(भारत में संरक्षित क्षेत्र)सूची-II(संख्या, वर्ष 2018 में)
A. सामुदायिक रिजर्व(i) 103
B. कन्जर्वेशन रिजर्व(ii) 46
C. राष्ट्रीय पार्क(iii) 544
D. वन्यजीव अभयारण्य(iv) 76

 

ABCD
(a)(ii)(iv)(i)(iii)
(b)(iii)(ii)(i)(iv)
(c)(iv)(iii)(ii)(i)
(d)(iii)(ii)(iv)(i)

 

Correct Answer: (a)
Solution:"एनविस सेंटर ऑन वाइल्डलाइफ एंड प्रोटेक्टेड एरियाज" (ENVIS Centre on Wildlife and Protected Areas) द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, (वर्ष 2018 एवं नवंबर, 2023) में, भारत में संरक्षित क्षेत्र एवं उनकी संख्या इस प्रकार है।
संरक्षित क्षेत्रसंख्या, वर्ष 2018संख्या, वर्ष 2023 (नवंबर)
सामुदायिक रिजर्व46220
कंजर्वेशन रिजर्व77115
राष्ट्रीय पार्क104106
वन्यजीव अभयारण्य544573

10. भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है- [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान
Solution:जिम कॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यान भारत में स्थापित पहला राष्ट्रीय उद्यान है। इसकी स्थापना वर्ष 1936 में हैली नेशनल पार्क के रूप में हुई थी। यह उत्तराखंड में मुख्यतः नैनीताल एवं पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित है। यहां पर वर्ष 1973 में सर्वप्रथम 'प्रोजेक्ट टाइगर' की शुरुआत की गई थी।