Correct Answer: (a) नतांगकी राष्ट्रीय उद्यान
Solution:वर्ष 2022 में दस बंदी नस्ल के एशियाई विशालकाय कछुए (मनौरिया एमीज) किशोरों को इन्तानकी (नतांगकी) नेशनल पार्क नगालैंड के एक संरक्षित क्षेत्र में छोड़ा गया था। विदित हो कि एशियाई विशालकाय कछुए को अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ की संकटग्रस्त प्रजातियों की लाल सूची के तहत 'गंभीर रूप से लुप्तप्राय' के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ध्यातव्य है कि नगालैंड वन विभाग और गैर-लाभकारी टर्टल सर्वाइवल एलायंस और वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन सोसाइटी इंडिया द्वारा प्रजातियों को पुनः जंगल अधिवास के अनुकूल बनाने हेतु और जनसंख्या में सुधार के उद्देश्य से किशोर कछुओं को छोड़ा गया। जानवरों को उनकी रिहाई से पहले नगालैंड जूलॉजिकल पार्क, दीमापुर में पांच साल तक संरक्षित और प्रजनन किया गया था। विशाल एशियाई वन कछुआ मनौरिया एमीज (फैमिली टेस्टुडिनिडे), मुख्य भूमि एशिया में कछुओं की सबसे बड़ी प्रजाति है, जिसकी सीधी कवच की लंबाई (सीएल) कम-से-कम 600 मिमी. तक होती है और द्रव्यमान 37 किलोग्राम तक होता है।