राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे)

Total Questions: 50

21. इनमें से किसे 2019 में दक्षिण सूडान में यूएन (UN) मिशन का फोर्स कमांडर नियुक्त किया गया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) शैलेश तिनैकर (Shailesh Tinaikar)
Solution:संयुक्त राष्ट्र सचिव ने भारतीय सेना के अधिकारी, लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर को 2019 में दक्षिण सूडान (UNMISS) में संयुक्त राष्ट्र मिशन के नए फोर्स कमांडर के रूप में नियुक्त किया है।
  • वे रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कामांजी जो दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र के नए फोर्स कमांडर के रूप में नियुक्त थे, उनका स्थान लेंगे।

22. उस राज्य सरकार का नाम बताइए जिसने मई 2019 में अपने क्षेत्र के भीतर ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण, विज्ञापन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय की घोषणा की थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) राजस्थान
Solution:राजस्थान सरकार ने राज्य में ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण, विज्ञापन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।

युवाओं में नशे की लत पर नियंत्रण लगाने के लिए यह फैसला काफी अहम है।

23. निम्नलिखित में से किस संगठन ने 2019 में राजस्थान के पोखरण में एक सुखोई लड़ाकू जेट से स्वदेशी रूप से विकसित 500 किलोग्राम वर्ग निर्देशित बम का सफल परीक्षण (test-fired) किया है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) डीआरडीओ (DRDO)
Solution:रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने राजस्थान के पोखरण परीक्षण-फायरिंग रेंज में स्वदेशी रूप से विकसित 500 किलोग्राम जड़त्वीय निर्देशित बम (Inertially Guided Bomb) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
  • बम को 30 किमी की दूरी से सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमान द्वारा छोड़ा गया था।
  • निर्देशित बम, संपार्श्विक क्षति को कम करने के लिए एक निर्दिष्ट लक्ष्य को सटीक रूप से भेदने के लिए होते हैं।

24. प्रधानमंत्री किसान सम्मान सिद्धि (PMKSS) के तहत 2 हेक्टेयर तक के स्वामित्व वाले किसानों को प्रति वर्ष प्रदान की जाने वाली राशि कितनी है? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) 6,000 रुपए
Solution:प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना 24 फरवरी 2019 को शुरू की गई है।
  • इस योजना के अंतर्गत केन्द्र सरकार प्रत्येक वर्ष 6,000 रुपये की राशि तीन समान किश्तों में सीधे सभी जोत वाले किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित करेगा यह उनकी जोत का आकार कुछ भी हो।

25. अक्टूबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोवा के मुख्यमंत्री कौन हैं? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 03.02.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) प्रमोद सावंत
Solution:प्रमोद सावंत गोवा के 13वें और वर्तमान मुख्यमंत्री हैं।
  • मौजूदा मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

26. GSAT-6A को कब और कहाँ से प्रक्षेपित किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) 29 मार्च 2018, सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (श्रीहरिकोटा)
Solution:भारत के जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (GSLV-F08) ने 29 मार्च, 2018 को GSAT-6A सैटेलाइट को जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया ।
  • इसका प्रक्षेपण भारत के अंतरिक्ष बंदरगाह सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा, से किया गया।

27. प्रधानमंत्री सांसद आदर्श ग्राम योजना कब शुरू की गई थी? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) 11 अक्टूबर 2014
Solution:सांसद आदर्श ग्राम योजना (SAGY) 11 अक्टूबर 2014 को जयप्रकाश नारायण की जयंती पर शुरू की गई थी।
  • यह भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक ग्राम विकास परियोजना थी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक सांसद को 2019 तक तीन गांवों में भौतिक और संस्थागत बुनियादी ढांचे का विकास करना था।

28. अक्टूबर 2018 में, भारतीय वैज्ञानिकों ने किसानों के लिए विषैले कीटनाशकों से बचाव करने हेतु ..................... नामक जेल (gel) विकसित किया। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (3) पॉली-ओक्जाइम (Poly-Oxime)
Solution:बेंगलुरू स्थित इंस्टीट्यूट फॉर स्टेम सेल बायोलॉजी एंड रीजेनरेटिव मेडिसिन (Institute for Stem Cell Biology and Regenerative Medicine] (inStem) के शोधकर्ताओं ने किसानों को जहरीले कीटनाशकों से बचाने के लिए पॉली-ऑक्सीम जेल (gel) तैयार किया और पेटेंट कराया।
  • जेल रासायनिक रूप से संशोधित काइटोसन (chitosan) से बना होता है जो झींगा मछलियों, केकड़ों और झींगा जैसे क्रस्टेशियंस के सेल्स (shells) में पाया जाता है।

29. लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020 के अनुसार, ........................... में वन्यजीव आबादी में सर्वाधिक गिरावट देखी गई। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (2) लैटिन अमेरिका
Solution:वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (World Wide Fund for Nature) द्वारा सितंबर 2020 में जारी लिविंग प्लैनेट रिपोर्ट 2020 (The Living Planet Report 2020) के अनुसार, लैटिन अमेरिका और कैरिबियन देशों में वन्यजीवों पर किए गए एक अध्ययन में, यहाँ वन्यजीव आबादी के औसत आकार में 94% की गिरावट दर्ज की गई जो दुनिया में कहीं भी दर्ज की गई सबसे बड़ी गिरावट है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि 1970 के बाद से वैश्विक वन्यजीव आबादी के आकार में औसतन 68% की गिरावट आई है।

30. जुलाई 2017 में, भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित ट्रेन को ...................... के रेलवे स्टेशन से शुरू किया गया था। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 04.02.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) दिल्ली
Solution:भारतीय रेलवे ने 14 जुलाई, 2017 को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से सौर ऊर्जा से चलने वाली प्रथम डेमू (डीजल इलेक्ट्रिकल मल्टीपल यूनिट) ट्रेन का शुभारंभ किया।
  • यह ट्रेन दिल्ली के सराय रोहिल्ला से हरियाणा के फारुख नगर तक चलती है।