राष्ट्रीय घटनाएँ (रेलवे)

Total Questions: 50

41. नवम्बर 2019 में पाँचवें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) का आयोजन कहाँ किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) कोलकाता
Solution:भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (IISF) 2019 का 5 वां संस्करण 5 से 8 नवंबर 2019 तक कोलकाता में आयोजित किया गया था।
  • चार दिवसीय उत्सव का थीम अनुसंधान, नवाचार एवं विज्ञान रूप में राष्ट्र को सशक्त बनाना (RISEN, Research, Innovation and Science Empowering the National)"

42. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 15 मार्च, 2019 को किस स्थान पर नवाचार एवं उद्यमिता महोत्सव (FINE) का उद्धघाटन किया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) गाँधीनगर, गुजरात
Solution:भारत के राष्ट्रपति, श्री राम नाथ कोविंद ने 15 मार्च, 2019 को गुजरात के गांधीनगर में नवाचार व उद्यमिता महोत्सव का उद्घाटन किया।
  • उन्होंने 10वें द्विवार्षिक राष्ट्रीय ग्रासरूट इनोवेशन अवार्ड भी प्रदान किए।

43. 'स्टार्टअप इंडिया' भारत सरकार की एक मुख्य पहल है। इसे किस वर्ष में आरंभकिया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) 2016
Solution:स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक पहल है जिसकी घोषणा पहली बार भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2015 में अपने संबोधन के दौरान की थी।
  • इसे 16 जनवरी, 2016 को नई दिल्ली में लॉन्च किया गया था।

44. इनमें से किस नगर निकाय को दिसम्बर 2020 में प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Away Yojna) के अंतर्गत भारत में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाला नगर निगम घोषित किया गया? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) विशाखापट्टनम
Solution:ग्रेटर विशाखापत्तनम नगर निगम, दिसंबर 2019 में, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत देश में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले नगर निगम के रूप में घोषित किया गया था।
  • इसे आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा उत्कृष्टता के लिए वार्षिक पुरस्कारों के अन्तर्गत चुना गया था।

45. ............................ ने पर्यावरण के प्रति अपने योगदान के लिए समाज सेवा के क्षेत्र में बाल शक्ति पुरस्कार 2019 जीता। सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से वह सबसे युवा हैं। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) ईहा दीक्षित
Solution:मेरठ की छह वर्षीय ईहा दीक्षित ने 23 जनवरी 2019 को पर्यावरण में योगदान के लिए बाल शक्ति पुरस्कार 2019 जीता।
  • ईहा ने स्वयं 500 पौधे का नमूना लगाकर पर्यावरण में अपना योगदान दिया।
  • इस पुरस्कार को पहले राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के रूप में जाना जाता था।

46. भारत के निम्नलिखित राज्यों को वर्ष 2019 में उनके गन्ना उत्पादन के अनुसारा घटते क्रम में व्यवस्थित करें। [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 13.03.2021 प्रथम पाली]

A. कर्नाटक

B. उत्तर प्रदेश

C. महाराष्ट्र

Correct Answer: (4) B, C, A
Solution:2019 में राज्यवार गन्ना उत्पादन का सही घटता क्रम है: उत्तर प्रदेश > महाराष्ट्र > कर्नाटक ।
  • उत्तर प्रदेश देश का प्रमुख गन्ना एवं चीनी उत्पादक राज्य है।

47. भारत की पहली सेमी हाई स्पीड रेलगाड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कब हरी झंडी दिखाई? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (1) 15 फरवरी, 2019
Solution:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से भारत की पहली बिना इंजन वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
  • सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नई दिल्ली वाराणसी के बीच 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से चलती है।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस स्वदेश निर्मित ट्रेन 18 का नया नाम है।

48. इनमें से किसे 2021 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (2) सुदर्शन साहू
Solution:सुदर्शन साहू को कला के क्षेत्र में उनकी असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण पुरस्कार 2021 से सम्मानित किया गया।
  • वह ओडिशा के एक प्रसिद्ध मूर्तिकार हैं

49. स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत, वायु गुणवत्ता सूचकांक एक प्रमुख पहल है। इसे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा कब शुरू किया गया था? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा 13.03.2021 प्रथम पाली]

Correct Answer: (3) अक्टूबर, 2014
Solution:केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री प्रकाश जावडेकर ने 17 अक्टूबर 2014 को नई दिल्ली में द नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) लॉन्च किया था।
  • यह सूचकांक स्वच्छता की संस्कृति को प्रस्तुत करने का सरकार के मिशन का हिस्सा है।

50. दिसंबर 2020 तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, केन्द्रीय मंत्रिमंडल में संसदीय मामलों के केन्द्रीय मंत्री कौन थे? [RRB NTPC CBT-1 परीक्षा, 14.03.2021 द्वितीय पाली]

Correct Answer: (1) प्रहलाद जोशी
Solution:प्रल्हाद जोशी 30 मई 2019 से भारत के वर्तमान केंद्रीय कोयला, खान और संसदीय मामलों के मंत्री हैं।
  • वह कर्नाटक के धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।