राष्ट्रीय घटनाक्रम

Total Questions: 31

1. वर्ष 2018 में भारत सरकार द्वारा प्रारंभ, विश्व की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का नाम क्या है? [M.P..P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (d) आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
Solution:वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रांची, झारखंड में आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का शुभारंभ किया गया। यह विश्व की सबसे बड़ी पूर्णतः सरकार द्वारा वित्तपोषित स्वास्थ्य बीमा योजना है।

2. 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम आरंभ किया गया- [M.P..P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (b) सितंबर, 2014
Solution:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'मेक इन इंडिया' सितंबर, 2014 में लांच की गई थी। इस पहल का उद्देश्य भारत को एक प्रमुख निवेश गंतव्य तथा विनिर्माण, डिजाइन तथा नवाचार के वैश्विक केंद्र के रूप में प्रचारित करना है।

3. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जननी सुरक्षा योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है? [M.P..P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (a) माता एवं शिशु की मृत्यु दर को कम करना
Solution:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की जननी सुरक्षा योजना 12 अप्रैल, 2005 में शुरू की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब गर्भवती महिलाओं को पंजीकृत स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रसव के लिए प्रोत्साहित करना तथा माता एवं शिशु की मृत्यु दर को कम करना है। यह 100 प्रतिशत केंद्र प्रायोजित योजना है।

4. 'रंजीत सब-1' एवं 'बहादुर सब-1' क्या हैं? [M.P..P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) धान की दो नई किस्में
Solution:'रंजीत सब-1' एवं 'बहादुर सब-1' असम कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित की गई धान की दो नई किस्में हैं। इन किस्मों की विशेषता यह है कि ये अंशतः जलमग्न क्षेत्रों में भी अच्छी पैदावार देते हैं।

5. 27 मई, 2016 को ममता बनर्जी को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की शपथ किसने दिलवाई? [M.P..P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) केशरीनाथ त्रिपाठी
Solution:27 मई, 2016 को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को वहां के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने शपथ दिलाई। वर्तमान में पश्चिम बंगाल के गर्वनर सी.वी. आनंद बोस हैं।

6. स्टेट डाटा सेंटर (एस.डी.सी.) प्रारंभ करने वाला पहला भारतीय राज्य है- [M.P..P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) हिमाचल प्रदेश
Solution:हिमाचल प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 'स्टेट डाटा सेंटर' (एस.डी.सी.) का शुभारंभ किया था। स्टेट डाटा सेंटर प्रारंभकरने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है। यह सेंटर शिमला में स्थापित है। एस.डी.सी. को ग्रीन कॉन्सेप्ट की अवधारणा के आधार पर डिजाइन किया गया है।

7. 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने निम्नलिखित में से किस राज्य में पहली बार सरकार बनाई ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (a) असम
Solution:वर्ष 2016 में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार असम में सरकार बनाई। 24 मई, 2016 को सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वर्तमान में हिमंत बिस्वा सरमा असम के मुख्यमंत्री हैं।

8. दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त, बी.एस. बस्सी को मई, 2016 में किस पद पर नियुक्त किया गया? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य
Solution:मई, 2016 में दिल्ली के पूर्व पुलिस आयुक्त बी.एस. बस्सी को संघ लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया था। वर्तमान में डॉ. मनोज सोनी संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष हैं।

9. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मई, 2016 में निम्नलिखित में से किस देश की यात्रा की? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (c) चीन
Solution:तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मई, 2016 में चीन की यात्रा की थी। वर्तमान में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हैं।

10. खजुराहो मंदिर से चोरी हुई उस प्रतिमा का क्या नाम था, जिसे कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपा ? [M.P.P.C.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) पैरट लेडी
Solution:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14-17 अप्रैल, 2015 के मध्य कनाडा की यात्रा पर रहे। इस यात्रा के दौरान कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर ने भारतीय प्रधानमंत्री को खजुराहो मंदिर से चोरी हुई प्रतिमा 'पैरट लेडी' भेंट की। यह प्रतिमा लगभग 900 वर्ष पुरानी बलुआ पत्थर की मूर्ति है।