राष्ट्रीय प्रतीक(भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन)

Total Questions: 15

11. भारत के राष्ट्रीय ध्वज में आरों की कुल संख्या है [Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) 24
Solution:भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है, जिसका प्रारूप सारनाथ में अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। इसमें 24 तीलियां (आरे) हैं। यह न्याय का प्रतीक है।

12. भारत का राष्ट्रीय पशु है- [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2007]

Correct Answer: (c) बाघ
Solution:भारत का राष्ट्रीय पशु 'बाघ' (पैंथेरा टाइग्रिस) है। देश में बाघों की घटती संख्या को देखते हुए अप्रैल, 1973 में 'बाघ परियोजना' शुरू की गई थी।

13. भारत का राष्ट्रीय पुष्प कौन-सा है? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2005]

Correct Answer: (b) कमल
Solution:भारत का राष्ट्रीय पुष्प कमल है, जो भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसका वैज्ञानिक नाम नेलम्बो न्यूसिफेरा है।

14. भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौन है? [Uttarakhand U.D.A./L.D.A. (Pre) 2003, 2007]

Correct Answer: (c) मोर
Solution:

भारत का राष्ट्रीय पक्षी 'मोर' (वैज्ञानिक नाम पावो क्रिस्टेटस) है। ध्यातव्य है कि भारत का राष्ट्रीय वृक्ष 'बरगद', राष्ट्रीय पुष्प 'कमल', राष्ट्रीय फल 'आम' तथा राष्ट्रीय वाक्य 'सत्यमेव जयते' है, जो सारनाथ (वाराणसी) स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है।

15. राष्ट्रीय पंचांग के संबंध में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P. P.C.S. (Pre) 2019]

1. भारतीय राष्ट्रीय पंचांग विक्रम संवत् पर आधारित है।

2. राष्ट्रीय पंचांग को 26 जनवरी, 1950 से अपनाया गया है।

नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:ग्रेगोरियन कैलेंडर के साथ-साथ देशभर के लिए शक संवत् पर आधारित राष्ट्रीय पंचांग, जिसका पहला महीना चैत्र है, और सामान्य वर्ष 365 दिन का होता है, 22 मार्च, 1957 को अपनाया गया था। चैत्र का पहला दिन सामान्यतः 22 मार्च को और अधिवर्ष में 21 मार्च को पड़ता है।