राष्ट्रीय (भाग-II)

Total Questions: 50

1. 2018 में, भारत दुनिया में मूंगफली का ....... उत्पादक था। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) दूसरा सबसे बड़ा
Solution:वर्ष 2018 में, भारत दुनिया में मूंगफली का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश था। FAO के वर्ष 2022 के आंकड़ों के अनुसार, भारत चीन के बाद मूंगफली उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। गुजरात भारत का सबसे बड़ा मूंगफली उत्पादक राज्य है।

2. निम्नलिखित में से किस राज्य में महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (III-पाली)]

Correct Answer: (a) कर्नाटक
Solution:महर्षि वाल्मीकी अनुसूचित जनजाति विकास कॉर्पोरेशन लिमिटेड कर्नाटक राज्य में स्थित है। यह 26 जुलाई, 2006 को निगमित एक असूचीबद्ध निजी कंपनी है, जिसे राज्य सरकार की कंपनी के रूप में वर्गीकृत किया गया है

3. 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस ....... में आयोजित की गई थी। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (b) ग्वालियर
Solution:अगस्त, 2022 में 11वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस ग्वालियर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई थी। इसका आयोजन राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया गया था। 11-13 दिसंबर, 2023 के मध्य 12वीं राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का आयोजन महाराष्ट्र में किया गया।

4. सुरेश एन. पटेल को अगस्त, 2022 में किस संस्था के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है? [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) केंद्रीय सतर्कता आयोग
Solution:अगस्त, 2022 में सुरेश एन. पटेल को केंद्रीय सतर्कता आयोग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। वर्तमान में 29 मई, 2023 से प्रवीण कुमार श्रीवास्तव केंद्रीय सतर्कता आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं।

5. मई, 2022 में रेलटेल (Rail Tel) ने ....... पर आधारित PM-WANI लांच किया। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) 100 रेलवे स्टेशनों पर इसके वाईफाई की सुविधा
Solution:मई, 2022 में रेलटेल ने 22 राज्यों के 100 रेलवे स्टेशनों पर अपनी सार्वजनिक वाईफाई सेवाओं के आधार पर प्रधानमंत्री वाई-फाई एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस (PM-WANI) योजना की शुरुआत की। पीएम-वाणी (PM-WANI) दूरसंचार विभाग का एक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य उपयोग में आसानी के लिए सभी साइलो वाई-फाई नेटवर्क को जोड़‌ना और आम जनता के लिए ब्रॉडबैंड उपयोग को बढ़ावा देना है।

6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ....... में आयोजित संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (UNWGIC), 2022 का उद्घाटन किया था। [CHSL (T-I) 14 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (c) हैदराबाद
Solution:10-14 अक्टूबर, 2022 के मध्य दूसरे संयुक्त राष्ट्र विश्व भू-स्थानिक सूचना कांग्रेस (UNWGIC), 2022 का आयोजन हैदराबाद, तेलंगाना में किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था।

7. सितंबर, 2022 में ....... द्वारा VSHORADS मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (I-पाली)]

Correct Answer: (d) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)
Solution:27 सितंबर, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा ओडिशा के तट पर एकीकृत परीक्षण रेंज, चांदीपुर में एक भूमि आधारित पोर्टेबल लांचर से बहुत कम दूरी की वायु रक्षा प्रणाली (VSHORADS) मिसाइल का दो सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। 28-29 फरवरी, 2024 को भी डीआरडीओ ने इसी स्थल से इस मिसाइल के दो सफल उड़ान परीक्षण किए। VSHORADS एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम है जिसे डीआरडीओ के रिसर्च सेंटर इमारत (आरसीआई) हैदराबाद द्वारा अन्य डीआरडीओ प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा हवाई अड्डा पूरी तरह से हाइड्रो और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (a) इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, दिल्ली
Solution:जून, 2022 से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, नई दिल्ली पूरी तरह से हाइड्रो (जल) और सौर ऊर्जा से संचालित होने वाला भारत का पहला हवाई अड्डा बन गया है।

9. भारतीय मानक ब्यूरो किस केंद्रीय मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करने वाला एक वैधानिक निकाय है? [CHSL (T-I) 10 मार्च, 2023 (IV-पाली)]

Correct Answer: (c) उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय
Solution:भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) उपभोक्ता मामले विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के तत्वावधान में कार्य करने वाला एक वैधानिक निकाय है। बीआईएस की स्थापना वस्तुओं के मानकीकरण, अंकन और गुणवत्तापूर्ण प्रमाणन की गतिविधियों के सामंजस्यपूर्ण विकास और उससे जुड़े या उसके प्रासंगिक मामलों के लिए की गई है। बीआईएस का मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। इसके पांच क्षेत्रीय कार्यालय कोलकाता (पूर्वी), चेन्नई (दक्षिणी), मुंबई (पश्चिमी), चंडीगढ़ (उत्तरी) और नई दिल्ली (मध्य) में हैं।

10. नवंबर, 2022 तक भारत का पहला नागरिक कौन है? [CHSL (T-I) 13 मार्च, 2023 (II-पाली)]

Correct Answer: (d) द्रौपदी मुर्मु
Solution:राष्ट्रपति भारत का संवैधानिक प्रमुख और पहला नागरिक होता है। नवंबर, 2022 तक की स्थिति के अनुसार और वर्तमान में भारत की पहली नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु हैं।