रासायनिक अभिक्रिया (रसायन विज्ञान)-(भाग-6)

Total Questions: 59

21. निम्नलिखित रासायनिक समीकरण में x, y और z के मान क्या है? [RRC Group D 28/09/2022 (Morning)]

xPbO(S) + C(S) → yPb(S) + zCO₂(g)

Correct Answer: (a) x = 2, y = 2, z = 1
Solution:x = 2, y = 2, z = 1 | 2PbO (लेड/सीसा ऑक्साइड) + C (कार्बन) → 2Pb (लेड/सीसा) + 1CO₂ (कार्बन डाइऑक्साइड)। सीसा (Pb) - परमाणु संख्या (82), परमाणु द्रव्यमान (207.2)। गुण - निम्न गलनांक, ढलाई में आसानी, उच्च घनत्व, निम्न शक्ति, निर्माण में आसानी, अम्ल प्रतिरोध। उपयोग - बैटरी, गैस सेंसर, पिगमेंट, सिरेमिक और ग्लास उद्योग। कार्बनः परमाणु संख्या (6), परमाणु द्रव्यमान (12)। गुण -क्वथनांक (4827°C), समस्थानिक (कार्बन-12, कार्बन-13 और कार्बन-14)।

22. मनुष्यों में होने वाली श्वसन क्रिया का एक उदाहरण है। [RRC Group D 28/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया
Solution:ऊष्माक्षेपी अभिक्रिया - श्वसन की प्रक्रिया के दौरान ऊर्जा मुक्त होती है। उदाहरण - बादलों में हिम का बनना, मोमबत्ती का जलना, लोहे में जंग लगना, चीनी का जलना। ऊष्माशोषी अभिक्रिया के उदाहरण - प्रकाश संश्लेषण, वाष्पित तरल पदार्थ, बर्फ का पिघलना, शुष्क बर्फ, एल्केन क्रैकिंग, तापीय अपघटन, पानी में अमोनियम क्लोराइड। रेडॉक्स अभिक्रिया का उदाहरण - PbO (लेड / सीसा ऑक्साइड) + H2 (हाइड्रोजन) → Pb (लेड/सीसा) + H₂O (पानी)। विस्थापन अभिक्रिया का उदाहरण - Mg (मैगनीशियम) + 2HCI (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) → MgCl2 (मैगनीशियम) + H₂ (हाइड्रोजन) । Zn (जिंक ) + H₂SO₄ (सल्फ्यूरिक एसिड)→ ZnSO4 (जिंक सल्फेट) + H₂ (हाइड्रोजन) ।

23. निम्नलिखित में से कौन सा दो यौगिकों के बीच होने वाली एक संयोजन अभिक्रिया का उदाहरण है, जिसके फलस्वरूप नया यौगिक निर्मित होता है? [RRC Group D 28/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (a) कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड का निर्माण
Solution:कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड {Ca(OH)₂} का निर्माण। संयोजन अभिक्रिया-ऐसी अभिक्रिया जिसमें दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एक उत्पाद बनाते हैं। X + Y → XY | कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड (बुझा हुआ चूना) पानी और कैल्शियम ऑक्साइड के मिश्रण से बनता है। CaO + H₂O → Ca(OH)₂ |

24. दी गई अभिक्रिया में, कौन-सा तत्व आयन के रूप में कार्य करता है? [RRC Group D 28/09/2022 (Afternoon)]

Pb(s) + CuCl₂ (aq) → PbCl₂(aq) + Cu(s)

Correct Answer: (d) केवल CI₂
Solution:केवल CI₂ (क्लोरीन)। वह अभिक्रिया जिसमें यौगिक का एक तत्व दूसरे तत्व से बदल जाता है, विस्थापन अभिक्रिया कहलाती है। उदाहरण: 2NaCl (सोडियम क्लोराइड) + F2 (फ्लोरीन) → 2NaF (सोडियम फ्लोराइड) + Cl₂ (क्लोरीन)। 2HCI (हाइड्रोक्लोरिक एसिड) + Zn (जिंक) → ZnCl₂ (जिंक क्लोराइड) + H₂ (हाइड्रोजन)।

25. पोटैशियम सल्फेट और बेरियम क्लोराइड के बीच अभिक्रिया होने पर अवक्षेप के रूप में कौन सा पदार्थ बनता है? [RRC Group D 28/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (d) बेरियम सल्फेट
Solution:बेरियम सल्फेट (BaSO₄) - यह एक सफेद क्रिस्टलीय ठोस है जो गंधहीन तथा पानी में अघुलनशील है। इसका उपयोग एसोफैगस, पेट और आंत्र में समस्याओं का निदान या पता लगाने में मदद के लिए किया जाता है। यह एक रेडियोग्राफिक कंट्रास्ट घटक है। पोटेशियम सल्फेट (K₂SO₄) प्राकृतिक रूप से ज्वालामुखीय लावा और नमक की झीलों में पाया जाता है। यह सफेद क्रिस्टलीय पाउडर या क्रिस्टल के रंगहीन रूप में होता है। पोटेशियम क्लोराइड (KCI) एक खनिज (इलेक्ट्रोलाईट) है और यह शरीर के लिए पोटेशियम प्रदान करता है।। बेरियम क्लोराइड (BaCl₂) एक गंधहीन सफेद रंग का क्रिस्टलीय ठोस पदार्थ होता है इसका उपयोग विभिन्न बेरियम लवणों के निर्माण में किया जाता है।

26. अपचयन के संबंध में इनमें से कौन सा कथन गलत है? [RRC Group D 28/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) इलेक्ट्रॉन त्यागना
Solution:इलेक्ट्रॉन त्यागना। एक ऑक्सीकरण-अपचयन (रेडॉक्स) अभिक्रिया एक प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है जिसमें दो तत्वों के बीच इलेक्ट्रॉनों का स्थानांतरण शामिल होता है। रेडॉक्स प्रतिक्रियाएं प्रकाश संश्लेषण, श्वसन, दहन और क्षरण या जंग लगने जैसे कुछ कार्यों के लिए सामान्य और महत्वपूर्ण हैं। ऑक्सीकरण - इलेक्ट्रॉनों की हानि, हाइड्रोजन खो जाता है या ऑक्सीजन प्राप्त होता है। उदाहरण -2Cu (कॉपर) + O₂ (ऑक्सीजन) → 2CuO (कॉपर ऑक्साइड).

27. द्विविस्थापन अभिक्रिया किनके बीच होती है? [RRC Group D 29/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) आयनिक यौगिकों
Solution:आयनिक यौगिकों। एक द्विविस्थापन अभिक्रिया में जिसमें दो आयनिक यौगिक धन आयन और ऋण आयन स्थानों का आदान-प्रदान करते हैं। उदाहरण - 2KI (पोटेशियम आयोडाइड) + Pb(NO₃)₂ (लेड नाइट्रेट) → 2KNO₃ (पोटेशियम नाइट्रेट) + Pbl₂ (लेड आयोडाइड)। आयनिक यौगिकः रासायनिक यौगिक में विपरीत आवेशित आयनों के बीच स्थिर वै‌द्युतिकी आकर्षण से बनने वाले यौगिक है।

28. एक छात्र एक प्रयोग करता है, जिसमें वह एल्यूमीनियम सल्फेट में बेरियम क्लोराइड मिलाता है। निम्न में से कौन सी अभिक्रिया सही है? [RRC Group D 29/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 3BaCl₂(aq) + Al₂(SO₄)₃(aq) → 3BaSO₄(s) + 2 AICI₃(aq)
Solution:जब बेरियम क्लोराइड ( 3 BaCl₂) एल्युमिनियम सल्फेट {Al₂(SO₄)₃} से अभिक्रिया कर एल्युमिनियम क्लोराइड (AICI₃) और बेरियम सल्फेट (BaSO₄) का अवक्षेप देता है। बेरियम सल्फेट आपके ग्रासनली, पेट, या आंतों के अंदर कोटिंग करके काम करना शुरू कर देता है जो उन्हें CT स्कैन या अन्य रेडियोलॉजिकल (x-ray) परीक्षण में अधिक स्पष्ट रूप से देखने की अनुमति देता है।

29. जिंक से जिंक आयन का निर्माण किसके कारण होता है: [RRC Group D 29/09/2022 (Evening)]

Correct Answer: (a) ऑक्सीकरण
Solution:ऑक्सीकरण परमाणु - आयन या अणु द्वारा इलेक्ट्रॉनों की हानि । उदाहरण 2Zn(s) + O2(g) 2ZnO (s)। उपरोक्त अभिक्रिया में Zn धातु ZnO में ऑक्सीकृत हो जाती है। जल अपघटन (Hydrolysis) - रासायनिक अभिक्रिया जहां पानी का उपयोग ज्यादातर रासायनिक बंधनों को तोड़ने के लिए किया जाता है जो किसी विशेष पदार्थ के बीच मौजूद होते हैं। अपचयन - अणु, परमाणु या आयन द्वारा इलेक्ट्रॉनों की वृद्धि या ऑक्सीकरण अवस्था में कमी। संयोजन अभिक्रिया - दो या दो से अधिक अभिकारक मिलकर एक उत्पाद बनाते हैं।

30. दिए गए रासायनिक समीकरण में क्रमशः 'X' और 'Y' उत्पादों को पहचानें। [RRC Group D 30/09/2022 (Morning)]

NaOH + CH₃COOH → 'X' + 'Y'

Correct Answer: (a) CH₃COOHNa और H₂O
Solution:CH₃COOHNa और H₂O| NaOH (प्रबल क्षार) + CH₃COOH (दुर्बल अम्ल) CH₃COONa + H₂O। परिणामी लवण सोडियम एसीटेट प्रकृति में क्षारीय है। NaCO₃ → NaO + CO₂। यह एक उदासीन अभिक्रिया है, जो अम्ल और क्षार के बीच होता है।