रिक्त स्थान पूर्ति (Part-2)

Total Questions: 50

1. रूस में एक बार..........हुई। [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) क्रान्ति
Solution:रिक्त स्थान पर 'क्रान्ति' होगा। सामाजिक व्यवस्था परिवर्तन हेतु क्रान्ति की जाती है।

2. नीचे लिखे वाक्य में खाली स्थान को भाववाचक संज्ञा से पूरा कीजिए। उसका सारा सौन्दर्य उसकी..........में है। [High Court R.O. Exam, 2016]

Correct Answer: (c) हँसी
Solution:उपर्युक्त वाक्य के खाली स्थान के लिए भाववाचक संज्ञा 'हँसी' है। यह वाक्य इस प्रकार होगा- 'उसका सारा सौन्दर्य उसकी 'हँसी' में है। जिस शब्द से किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण, दशा, भाव, व्यापार, धर्म, अवस्था, स्वभाव का बोध होता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं।

3. आकाश में उड़ने वाला.......... कहलाता है। [UPPCL-JE- (Cilvil) Exam, 2016]

Correct Answer: (b) नभचर
Solution:आकाश में उड़ने वाला 'नभचर' कहलाता है जो रात्रि में विचरण करे, उसे 'निशाचर' और जो गगन को चूमता हो, उसे 'गगनचुम्बी' कहते हैं।

4. 'यह कथा उस समय की है, जब लंका जाने के लिए भगवान श्रीराम ने सेतु .......... के पूर्व समुद्र तट पर शिवलिंग .......... किया था।' [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

रिक्त स्थानों के लिए उचित विकल्प चुनिए।

Correct Answer: (a) निर्माण, स्थापित
Solution:रिक्त स्थानों के लिए उचित शब्द चयन 'निर्माण', 'स्थापित' होगा। वाक्य इस प्रकार होगा- 'यह कथा उस समय की है; जब लंका जाने के लिए भगवान् श्री राम ने सेतु निर्माण के पूर्व समुद्र तट पर शिवलिंग स्थापित किया था।

5. 'अपने .......... के लिए लड़ना धर्म है।' [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द चुनें।

Correct Answer: (b) स्वत्त्व
Solution:रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द 'स्वत्त्व' है। पूरा वाक्य इस प्रकार होगा- 'अपने स्वत्व के लिए लड़ना धर्म है।'

6. माताजी को _____। रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए- [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) प्रणाम
Solution:अपने से छोटे को 'आशीर्वाद' दिया जाता है। समकक्ष होने पर 'शुभाकांक्षा' का प्रयोग किया जाता है। 'स्नेह' छोटे, बड़े एवं समकक्ष किसी के साथ किया जा सकता है, किन्तु अपने से बड़ों को 'प्रणाम' किया जाता है। अतः रिक्त स्थान पर 'प्रणाम' का प्रयोग उचित है।

7. दिल्ली.......... मेरठ.......... दूरी लगभग सत्तर किलोमीटर है। दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन करके वाक्य पूर्ण कीजिए। [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) से, की
Solution:प्रश्नगत वाक्य के रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए 'से' तथा 'की' शब्दों का प्रयोग उचित है। पूर्ण वाक्य इस प्रकार है-दिल्ली से मेरठ की दूरी लगभग सत्तर किलोमीटर है।

8. 'वीभत्स' रस का स्थायी भाव.......... है। [UPPCL JE Exam, 04-मार्च, 2016 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) जुगुप्सा
Solution:वीभत्स रस' का स्थायी भाव 'जुगुप्सा' (घृणा) होता है। उदाहरण - रिपु-आँतन की कुण्डली, करि जोगिनी चबात । पीबहि में पागी मनो, जुवति जलेबी खात।। यहाँ जोगिन द्वारा शमशान भूमि में आँतों की जलेबी बना कर मवाद की चाशनी में डुबाकर रखने का घृणास्पद वर्णन है।

9. ऐसा व्यक्ति, जिसके आने का दिन और समय पहले से निश्चित् नहीं होता_____ कहलाता है। [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) अतिथि
Solution:ऐसा व्यक्ति, जिसके आने का दिन और समय पहले से निश्चित नहीं होता 'अतिथि' कहलाता है।

10. ताजमहल..........का अद्भुत नमूना है।' दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान की पूर्ति करें- [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) स्थापत्यकला
Solution:'ताजमहल स्थापत्यकला का अद्भुत नमूना है।' अतः रिक्त स्थान पर स्थापत्यकला होगा।