रिक्त स्थान पूर्ति (Part-2)

Total Questions: 50

11. निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द बताइए- [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

मेहनत करो..........फेल हो जाओगे।

 

 

Correct Answer: (b) अन्यथा
Solution:विपरीत परिणाम की आशंका हेतु अन्यथा शब्द का प्रयोग किया जाता है। अतः प्रस्तुत वाक्य में 'अन्यथा' शब्द उपयुक्त होगा।

12. राष्ट्र की..........में ही देशवासियों की.......... निहित है' - वाक्य पूर्ण करें। [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) प्रगति, उन्नति
Solution:उपर्युक्त वाक्य में प्रगति, उन्नति शब्दों को क्रमशः रखने से वाक्य पूर्ण होगा। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा-'राष्ट्र की प्रगति में ही देशवासियों की उन्नति निहित है।'

13. गाँधीजी का अर्थशास्त्र धर्म और.......... पर आधारित है। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (b) न्याय
Solution:रिक्त स्थान पर 'न्याय', शब्द उचित है। अतः पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा- गाँधीजी का अर्थशास्त्र धर्म और न्याय पर आधारित है।

14. _____दृष्टि राष्ट्रीयता का आधार है। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) धर्मनिरपेक्ष
Solution:रिक्त स्थान पर 'धर्मनिरपेक्ष' शब्द रखना उचित है। जिसका पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा- धर्मनिरपेक्ष दृष्टि राष्ट्रीयता का आधार है।

15. लोकतन्त्र राज्य-जनता में राष्ट्रीय भावना.......... रूप में जागरित करता है। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (a) स्वाभाविक
Solution:रिक्त स्थान पर 'स्वाभाविक' शब्द उचित है। इसका पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा- लोकतन्त्र राज्य-जनता में राष्ट्रीय भावना स्वाभाविक रूप में जागरित करता है।

16. ब्रह्मा, .......... महेश, ये तीनों ..........जगत् का संचालन करती हैं। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

रिक्त स्थान के लिए उचित विकल्प कौन-सा है?

 

Correct Answer: (a) विष्णु, शक्तियाँ
Solution:रिक्त स्थानों के लिए उचित शब्द क्रमशः 'विष्णु', 'शक्तियाँ' होगा। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा- ब्रह्मा, विष्णु, महेश, ये तीनों शक्तियाँ जगत का संचालन करती हैं।

17. विकास के लिए आर्थिक_____ आवश्यक होती है। [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (c) आत्मनिर्भरता
Solution:रिक्त स्थान पर उचित शब्द 'आत्मनिर्भरता' होगा। इसका पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा विकास के लिए आर्थिक आत्मनिर्भरता आवश्यक होती है।

18. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थान भरे इण्डोनेशिया में एक बार फिर ज्वालामुखी ने.......... ... बरपाया है।" [UPSI Exam, 15-दिसम्बर 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) क्रोध
Solution:इण्डोनेशिया में एक बार फिर ज्वालामुखी ने कहर बरपाया है। अतः रिक्त स्थान में 'कहर' शब्द का प्रयोग होगा।

19. निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द बताइए- [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]

रमा मोटी है..........रैना पतली है।

Correct Answer: (e) (b & c)
Solution:उन शब्दों को विरोधबोधक संयोजक अव्यय कहते हैं; जो दो में; दूसरे को विरोधी कारण के रूप में रखकर प्रथम का निषेध करते हैं। जैसे-पर, परन्तु, किन्तु, लेकिन, अगर। ये सभी पर्याय हैं। उदाहरण- वह आता मगर/पर/परन्तु/लेकिन खाली नहीं था। अतः इस प्रश्न का उत्तर विकल्प (b) एवं (c) होगा।

20. 'आज आकाश में ..........छाए हैं।' रिक्त स्थान की पूर्ति उचित शब्द से कीजिए। [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा. चयन) परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (c) जलद
Solution:'जलद' का अर्थ बादल होता है। पूर्ण वाक्य इस प्रकार है- 'आज आकाश में जलद छाए हैं'।