रिक्त स्थान पूर्ति (Part-2)Total Questions: 5021. संचारी भावों की संख्या .......... होती है। रिक्त स्थान की पूर्ति करें। [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) चालीस(b) पैंतीस(c) तैंतीस(d) तीसCorrect Answer: (c) तैंतीसSolution:मन में संचरण करने वाले (आने-जाने वाले) भावों को संचारी भाव या व्यभिचारी भाव कहते हैं। संचारी भावों की कुल संख्या 33 मानी गई है।22. निम्नलिखित वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द बताइए- [High Court (Group D) Main's Exam, 2016]पेड़..........कोई सो रहा है। (a) के नीचे(b) के अन्दर(c) के यहाँ(d) के किनारेCorrect Answer: (a) के नीचेSolution:रिक्त स्थान पर उपयुक्त शब्द 'के नीचे' होगा।23. सियार का गुण-स्वभाव.......... और.......... है। रिक्त स्थानों के लिए उचित विकल्प चुनिए। [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) सुस्त, मूर्ख(b) धूर्तता, चालाकी(c) सफेद, चालक(d) गन्दा, वीभत्सCorrect Answer: (b) धूर्तता, चालाकीSolution:रिक्त स्थानों के लिए उचित शब्द क्रमशः 'धूर्तता' और 'चालाकी' है। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा 'सियार का गुण - स्वभाव, धूर्तता और चालाकी है।24. रिक्त स्थान हेतु दिए गए विकल्पों में उचित विकल्प चुनिए। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2016]रामू की .......... केवल इसलिए हुई, क्योंकि राजीव उसकी .......... अधिक बुद्धिमान है। (a) अपेक्षा, अपेक्षा(b) अपेक्षा, उपेक्षा(c) उपेक्षा, अपेक्षा(d) उपेक्षा, उपेक्षाCorrect Answer: (c) उपेक्षा, अपेक्षाSolution:रिक्त स्थान पर 'उपेक्षा' तथा 'अपेक्षा' होगा। वाक्य इस प्रकार होगा- रामू की 'उपेक्षा' केवल इसलिए हुई, क्योंकि राजीव उसकी 'अपेक्षा' अधिक बुद्धिमान है।25. रुपये_____ हैं। (रिक्त स्थान हेतु शब्द चुनिए) [UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार व लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2015](a) बोलते(b) बजते(c) खनकते(d) आवाज करतेCorrect Answer: (c) खनकतेSolution:रुपये खनकते हैं। अतः रिक्त स्थान पर 'खनकते' होगा। यहाँ रुपये का आशय 'सिक्के' से है।26. व्यंग्य लेखक सामाजिक______ पर तीखा प्रहार करता है। [UPSSSC चकबन्दी लेखपाल (सा.च.) परीक्षा, 2015]रिक्त स्थान में उचित शब्द भरें- (a) संगति(b) विद्रूपता(c) अनुरूपता(d) अभिरामताCorrect Answer: (b) विद्रूपताSolution:व्यंग्य लेखक सामाजिक विद्रूपता पर तीखा प्रहार करता है। अतः - रिक्त स्थान पर 'विद्रूपता' होता है।27. ..........पीकर कोयल अपने.......... में जाकर बैठ गई। [UPSSSC आबकारी सिपाही (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2016]रिक्त स्थानों की पूर्ति सही विकल्प से कीजिए- (a) नीर-नीर(b) नीड़-नीड़(c) नीर-नीड़(d) नीड़-नीरCorrect Answer: (c) नीर-नीड़Solution:रिक्त स्थानों की पूर्ति का सही विकल्प 'नीर-नीड़ है। पूरा वाक्य इस प्रकार होगा 'नीर' पीकर कोयल अपने 'नीड़ में जाकर बैठ गई। नीर का अर्थ पानी तथा नीड़ का अर्थ घोसला है।28. आज के वैज्ञानिक नये-नये..........द्वारा हमारे जीवन को सुखमय बना रहे हैं। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016]निर्देश : रिक्त स्थानों की पूर्ति दिए गए विकल्पों में से कीजिए।(a) अनुसन्धानों(b) आविष्कारों(c) पदार्थों(d) विचारोंCorrect Answer: (b) आविष्कारोंSolution:रिक्त स्थान पर 'आविष्कारों' होगा। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा-आज के वैज्ञानिक नये-नये 'आविष्कारों' द्वारा हमारे जीवन को सुखमय बना रहे हैं।29. यदि इस रोग को आरम्भ में ही काबू न किया गया, तो यह.......... हो सकता है। [UPSSSC ग्राम पंचायत अधिकारी पुनर्परीक्षा, 2016](a) संक्रामक(b) आक्रामक(c) अतिक्रामक(d) अभिक्रामकCorrect Answer: (a) संक्रामकSolution:रिक्त स्थान पर 'संक्रामक' होगा। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा-यदि इस रोग को आरम्भ में ही काबू न किया गया, तो यह 'संक्रामक' हो सकता है।30. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]शेखर अज्ञेय के एक उपन्यास का _____है।(a) अभिनेता(b) नायक(c) नेतारक(d) सूत्रधारCorrect Answer: (b) नायकSolution:'शेखर' अज्ञेय द्वारा रचित उपन्यास 'शेखर : एक जीवनी' का नायक है। अतः रिक्त स्थान पर 'नायक' शब्द होना चाहिए।Submit Quiz« Previous12345Next »