रिक्त स्थान पूर्ति (Part-2)

Total Questions: 50

31. नीचे दिए वाक्य में रिक्तस्थान भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। [SSC. G.D. - 2021]

बरगद _____हहरा रहा था।

Correct Answer: (a) झाँय-झाँय
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु सबसे उपयुक्त शब्द 'झाँय-झाँय' होगा। पूरा वाक्य इस प्रकार है- बरगद झाँय-झाँय हहरा रहा था

32. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

लड़का बीमार है _____पढ़ने नहीं आया।

Correct Answer: (b) इसलिए
Solution:,उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु 'इसलिए' अव्यय शब्द सर्वाधिक उपयुक्त है। पूरा वाक्य इस प्रकार है- लड़का बीमार है। इसलिए पढ़ने नहीं आया।

33. रिक्त स्थान के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

 भरत को कैकेयी की करनी पर _____हुआ।

 

Correct Answer: (a) क्षोभ
Solution:उपर्युक्त वाक्य के रिक्त स्थान हेतु सबसे उपयुक्त शब्द विकल्प (a), अर्थात् 'क्षोभ' है। वस्तुतः क्षोभ का अर्थ दुःख होता है, जो कैकेयी की करनी पर भरत को हुआ।

34. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए। [SSC. G.D. - 2021]

नई वस्तु की खोज को _____कहते हैं।

 

Correct Answer: (a) आविष्कार
Solution:नई वस्तु की खोज को 'आविष्कार' कहते हैं। अतः रिक्त स्थान पर 'आविष्कार' शब्द उपयुक्त है।

35. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

मैंने..........में सोचा कि ऐसा क्यों होता है?

 

Correct Answer: (a) मन
Solution:उपर्युक्त वाक्य के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'मन' होगा। पूरा वाक्य इस प्रकार होगा- मैंने मन में सोचा कि ऐसा क्यों होता है?

36. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए। [SSC. G.D.-2021]

..........अपनी-अपनी सेनाएँ लेकर आए।

 

Correct Answer: (a) राजा
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'राजा' होगा, क्योंकि सेनाओं के सन्दर्भ में यह सार्थक शब्द है।

37. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन कीजिए। [SSC. G.D.-2021]

भारत..........देश है।

 

Correct Answer: (b) धर्मनिरपेक्ष
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान की पूर्ति हेतु सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'धर्मनिरपेक्ष' होगा। पूरा वाक्य इस प्रकार है- भारत धर्मनिरपेक्ष' देश है।

38. गद्यांश के रिक्त स्थान (1) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

निर्देश- (प्रश्न 88 से 92 हेतु) दिए गए गद्यांश में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

जिज्ञासा मनुष्य की (1)_____   प्रवृत्ति है और आनन्द प्राप्ति उसकी  स्वाभाविक____  (2) । घोर से घोर  (3)____  मनुष्य में भी ये दोनों प्रवृत्तियाँ स्वाभाविक और जन्म-जात हैं। उनका सन्तोषजनक (4)____ न होने पर मनुष्य में एक ओर तो  (5)____  उत्पन्न होती है और दूसरी ओर भय, निराशा और अवसाद ।

Correct Answer: (d) स्वाभाविक र बी
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रिक्त स्थान (1) हेतु सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प (d) है, अर्थात् 'स्वाभाविक' शब्द का प्रयोग होना चाहिए।

39. गद्यांश के रिक्त स्थान (2) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

निर्देश- (प्रश्न 88 से 92 हेतु) दिए गए गद्यांश में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

जिज्ञासा मनुष्य की (1)_____   प्रवृत्ति है और आनन्द प्राप्ति उसकी  स्वाभाविक____  (2) । घोर से घोर  (3)____  मनुष्य में भी ये दोनों प्रवृत्तियाँ स्वाभाविक और जन्म-जात हैं। उनका सन्तोषजनक (4)____ न होने पर मनुष्य में एक ओर तो  (5)____  उत्पन्न होती है और दूसरी ओर भय, निराशा और अवसाद ।

Correct Answer: (a) कामना
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रिक्त स्थान (2) हेतु सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प (a) अर्थात् 'कामना' शब्द का प्रयोग होना चाहिए।

40. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

निर्देश- (प्रश्न 88 से 92 हेतु) दिए गए गद्यांश में कुछ शब्द हटा दिए गए हैं। दिए गए विकल्पों की सहायता से रिक्त स्थानों की पूर्ति करें। प्रत्येक प्रश्न संख्या के सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए।

जिज्ञासा मनुष्य की (1)_____   प्रवृत्ति है और आनन्द प्राप्ति उसकी  स्वाभाविक____  (2) । घोर से घोर  (3)____  मनुष्य में भी ये दोनों प्रवृत्तियाँ स्वाभाविक और जन्म-जात हैं। उनका सन्तोषजनक (4)____ न होने पर मनुष्य में एक ओर तो  (5)____  उत्पन्न होती है और दूसरी ओर भय, निराशा और अवसाद ।

Correct Answer: (d) भौतिकवादी
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रित्त-स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प (d), अर्थात् 'भौतिकवादी' शब्द है।