रिक्त स्थान पूर्ति (Part-3)

Total Questions: 10

1. गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSS. G.D.-2021]

नोट- (प्रश्न 99 से 103 हेतु) दिए गए गद्यांश में से कुछ शब्द हटा दिये गये हैं। सम्बन्धित प्रश्नों में, प्रत्येक संख्या के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें।

मैं दिल्ली हूँ। सबसे पहले पाण्डवों ने मुझे (1)_____ और नाम रखा-इन्द्रप्रस्थ। वास्तव में मेरा सौन्दर्य इन्द्र की अलकापुरी के (2)_____ था। युग बदला। मैं गुप्तवंश के (3)_____ हुई।मुगलों के शासन में मेरा (4)बहुत बढ़ा। अँग्रेज़ों को भी मैं ही सबसे अधिक (5) हुई, इसीलिए वे कलकत्ता से अपने मुख्य कार्यालयों को मेरे यहाँ ही ले आये।

Correct Answer: (b) अधीन
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रिक्त स्थान (3) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'अधीन' होगा।

2. गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (a) महत्त्व
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रिक्त स्थान (4) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'महत्त्व' होगा।

3. गद्यांश के रिक्त स्थान (5) के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द होगा- [SSC. G.D.-2021]

Correct Answer: (c) प्रिय
Solution:उपर्युक्त गद्यांश के रिक्त स्थान (5) में सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'प्रिय' होगा।

4. रिक्त स्थान को भरने के लिए सबसे उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

सीमा दसवीं कक्षा के 'क'----- में पढ़ती है।

 

Correct Answer: (c) वर्ग
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान पर सबसे उपयुक्त विकल्प (c) अर्थात् वर्ग होगा, क्योंकि सीमा दसवीं कक्षा के 'क' वर्ग में पढ़ती है, वाक्य सही है। वस्तुतः कक्षा का वर्गीकरण होता है।

5. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें- [SSC. G.D.- 2021]

साहित्य और समाज का----- सम्बन्ध है।

 

Correct Answer: (a) घनिष्ठ
Solution:उपर्युक्त वाक्य में साहित्य और समाज के सम्बन्ध की स्थापना की जा रही है। अतः सबसे उपयुक्त शब्द 'घनिष्ठ' होगा।

6. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द का चयन करें- [SSC. G.D.-2021]

उसकी खुशी का----- मैं आज तक नहीं जान पाया।

 

Correct Answer: (a) कारण
Solution:'उसकी खुशी का कारण मैं आज तक नहीं जान पाया,' वाक्य सही है। अतः रिक्त स्थान पर विकल्प (a), 'कारण' होना चाहिए।

7. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

अध्यापक को अध्यापन कार्य में-----होना चाहिए।

 

Correct Answer: (a) निपुण
Solution:उपर्युक्त वाक्य के रिक्त स्थान में 'निपुण' शब्द का प्रयोग सर्वाधिक उपयुक्त है। 'निपुण' विशेषण शब्द अध्यापन की विशेषता बताता है। चतुर, प्रवीण, कुशल, दक्ष 'निपुण' के ही अनेकार्थी हैं, किन्तु इनके प्रयोग अलग-अलग सन्दर्भों में होते हैं।

जैसे- बुद्धि के सन्दर्भ में कुशाग्र।

कार्य के सन्दर्भ में कुशल ।

8. रिक्त स्थान की पूर्ति करने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन करें। [SSC. G.D.-2021]

मैं केवल----- चाहती हूँ।

 

Correct Answer: (b) इतना
Solution:'मैं केवल- चाहती हूँ' वाक्य में खाली स्थान पर सर्वाधिक उपयुक्त शब्द 'इतना' होगा। अतः विकल्प (b) सही है।

9. रिक्त स्थान भरने के लिए सर्वाधिक उपयुक्त शब्द का चयन करें। [SSC. G.D.- 2021]

वहाँ की जलवायु मेरे----- नहीं थी।

 

Correct Answer: (b) अनुकूल
Solution:उपर्युक्त वाक्य में रिक्त स्थान पर 'अनुकूल' शब्द का प्रयोग करना सर्वाधिक उपयुक्त है, क्योंकि जलवायु के साथ अनुकूल विशेषण का प्रयोग किया जाता है।

10. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें जो रिक्त स्थान के लिए सही शब्द वाला विकल्प हो । [SSC. G.D. 2024]

पिछले कुछ वर्षों में विज्ञान और टेक्नोलॉजी के कारण कृषि क्षेत्र में नवीन----- का इस्तेमाल होने लगा है।

Correct Answer: (b) मवेशियों
Solution:दिए गए वाक्य के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सबसे उपयुक्त शब्द/सही शब्द 'उपकरणों' होगा। पूरा वाक्य इस प्रकार बनेगा-पिछले कुछ वर्षों में विज्ञान और टेक्नोलॉजी के कारण कृषि क्षेत्र में नवीन उपकरणों का इस्तेमाल होने लगा है।