रिक्त स्थान पूर्ति

Total Questions: 50

31. रिक्त स्थान की पूर्ति निम्न में किससे की जा सकती है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2013]

जइसन घर दुआर तइसन..........जइसन दई ददा तइसन लइका

Correct Answer: (d) फरिका
Solution:रिक्त स्थान में 'फरिका' का प्रयोग किया जाना सुसंगत है। फरिका का अर्थ दरवाजा किवाड़ है।

32. 'सीमा ने कल_____ काम नहीं किया था।' इस वाक्य के लिए सही निपात का चयन कीजिए। [M.P. Professional Exam.18.12.2017]

Correct Answer: (d) भी
Solution:दिए गए कथन में रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प (d) अर्थात् 'भी' होगा; क्योंकि 'भी' अधिक तर्कसंगत है तथा अन्य दिए गए निपातों के प्रयोग से कथन की सार्थकता प्रभावित होती है।

निपात-किसी भी बात पर अतिरिक्त भार देने के लिए प्रयोग किया जाने वाला शब्द है। उदाहरण-हाँ, भी, तक, क्या, मत, केवल आदि।

33. दिए गए विकल्पों में से सही का चयन कर रिक्त स्थानों को भरें - 'ये चारों.....आपस में वैज्ञानिक विषयों पर.... करते रहते हैं।' [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) अक्सर, चर्चा
Solution:प्रस्तुत वाक्य के रिक्त स्थानों में क्रमशः 'अक्सर' एवं 'चर्चा' शब्द भरा जाना चाहिए। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा 'ये चारों अक्सर आपस में वैज्ञानिक विषयों पर चर्चा करते रहते हैं।'

34. निम्न वाक्यों में रिक्त स्थानों की पूर्ति के लिए उपयुक्त शब्द बताइए। [High Court (Group D) Exam, 2015]

बारिश..........ठण्ड बढ़ गई।

Correct Answer: (b) की वजह से
Solution:रिक्त स्थान पर उपयुक्त शब्द 'की वजह से' होगा। बारिश शब्द के लिए वजह, वर्षा हेतु कारण का प्रयोग किया जाना उपयुक्त है।

35. '..........को कोई नहीं टाल सकता।' रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द चुनें। [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (III)]

Correct Answer: (b) नियति
Solution:रिक्त स्थान के लिए उचित शब्द 'नियति' है। पूरा वाक्य इस प्रकार होगा 'नियति को कोई नहीं टाल सकता।'

36. वृष्टि न होने से सूखा पड़ने की..........है। [UPSSSC (JE) Exam, 2015]

Correct Answer: (c) सम्भावना
Solution:रिक्त स्थान पर 'सम्भावना' होगा। 'सम्भावना' हो सकने का भाव स्पष्ट करता है एवं 'आशंका' सन्देह को प्रकट करती है।

37. उचित शब्द चुनकर रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-दूध का रंग.......... है। [High Court (Group D) Exam,2017]

Correct Answer: (b) सफ़ेद
Solution:रिक्त स्थान हेतु उपयुक्त शब्द 'सफ़ेद' होगा। अतः वाक्य बनेगा - दूध का रंग सफ़ेद है।

38. रिक्त स्थान की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प का चयन कीजिए- [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

महात्मा गाँधी अहिंसा के साक्षात्थे..........थे।

 

Correct Answer: (a) विग्रह
Solution:महात्मा गाँधी अहिंसा के साक्षात् विग्रह थे। अतः रिक्त स्थान पर 'विग्रह 'होगा। यहाँ विग्रह का अर्थ विस्तार, मूर्ति होगा।

39. प्रथम आने.......... मैंने कठिन परिश्रम किया। [High Court (Group D) Exam, 2015]

Correct Answer: (d) के लिए
Solution:रिक्त स्थान पर उपयुक्त शब्द 'के लिए' होगा।

40. 'विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्राचीनकाल की/के........से लेकर इस शताब्दी में प्राप्त महान् सफलताओं के की एक लम्बी और ........ परम्परा रही है।' [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

रिक्त स्थानों के लिए उचित विकल्प चुनिए-

 

Correct Answer: (b) उपलब्धियों, अनूठी
Solution:रिक्त स्थानों के लिए उचित शब्द क्रमशः 'उपलब्धियों', 'अनूठी' होंगे। पूर्ण वाक्य इस प्रकार होगा- 'विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की प्राचीनकाल की उपलब्धियों से लेकर इस शताब्दी में प्राप्त महान् सफलताओं की एक लम्बी और अनूठी परम्परा रही है।