रोजगार, बेरोजगारी एवं कल्याणकारी योजनाएं (भाग – 2)

Total Questions: 50

31. स्वावलंबन योजना निम्नलिखित में से किस उद्देश्य की पूर्ति करती है? [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2006]

Correct Answer: (d) महिलाओं को प्रशिक्षण एवं कौशल प्रदान करना
Solution:स्वावलंबन कार्यक्रम जिसे पहले नोराड / महिला आर्थिक कार्यक्रम के नाम से जाना जाता था, वर्ष 1982-83 में समूचे देश में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को परंपरागत और गैर-परंपरागत व्यवसायों में प्रशिक्षण और कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार प्राप्त करने या स्व-रोजगार करने में मदद करना था। वर्ष 2010 में असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु भारत सरकार द्वारा 'स्वावलम्बन योजना' प्रारंभ की गई थी।

32. महिलाओं को पारंपरिक और अपारंपरिक व्यवसायों में प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करवाने वाली योजना का नाम है? [I.A.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) स्वावलंबन
Solution:स्वावलंबन कार्यक्रम जिसे पहले नोराड / महिला आर्थिक कार्यक्रम के नाम से जाना जाता था, वर्ष 1982-83 में समूचे देश में शुरू किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को परंपरागत और गैर-परंपरागत व्यवसायों में प्रशिक्षण और कौशल उपलब्ध कराकर उन्हें रोजगार प्राप्त करने या स्व-रोजगार करने में मदद करना था। वर्ष 2010 में असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु भारत सरकार द्वारा 'स्वावलम्बन योजना' प्रारंभ की गई थी।

33. भारत सरकार ने महिला विकास के लिए स्वाधार और स्वयंसिद्धा नामक दो योजनाओं की शुरुआत की है। इन दोनों योजनाओं में भिन्नता के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए : [I.A.S. (Pre) 2010]

1. स्वयंसिद्धा योजना उन महिलाओं के लिए है, जो कठिन परिस्थितियों में हैं, जैसे कि प्राकृतिक आपदा या आतंकवाद से जीवित बची महिलाएं, जेल से रिहा की गई महिला कैदी, मानसिक रूप से विकलांग महिलाएं आदि, जबकि स्वाधार योजना स्वयं-सहायता-समूहों के द्वारा महिलाओं के संपूर्ण सशक्तीकरण के लिए स्थापित की गई है।

2. स्वयंसिद्धा योजना स्थानीय स्वशासी निकायों अथवा प्रतिष्ठित स्वैच्छिक संगठनों द्वारा कार्यान्वित की जाती है, जबकि स्वाधार योजना राज्यों द्वारा स्थापित आईसीडीएस (ICDS) इकाइ‌यों द्वारा की जाती है।

उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:भारत सरकार द्वारा 12 जुलाई, 2001 को स्वयंसिद्धा योजना का प्रारंभ किया गया। इसके तहत स्वयं सहायता समूहों के द्वारा महिलाओं के संपूर्ण सशक्तीकरण पर बल दिया गया। स्वाधार योजना का उद्देश्य कठिन परिस्थितियों में पड़ी महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। स्वयंसिद्धा तथा स्वाधार दोनों योजनाओं का क्रियान्वयन सरकारी निकायों एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कराए जाने का प्रावधान है। इस प्रकार दोनों कथन गलत हैं।

34. निम्नलिखित में से किस वर्ष में 'स्वावलंबन योजना' प्रारंभ की गई थी? [U.P.P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 2010 ई.
Solution:वर्ष 2010 में असंगठित क्षेत्र के कामगारों हेतु भारत सरकार द्वारा 'स्वावलम्बन योजना' प्रारंभ की गई थी।

35. 'स्वाधार' योजना है- [U.P.U.D.A./L.D.A. (Pre) 2010 U.P. P.C.S. (Pre) 2013 U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (c) कठिन परिस्थितियों में महिलाओं के लिए
Solution:'स्वाधार' योजना भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विषम परिस्थितियों में रह रही महिलाओं के लाभार्थ प्रायोजित योजना है। इसका प्रारंभ वर्ष 2001-02 में किया गया था। इस योजना के अंतर्गत रिहा कैदी, प्राकृतिक आपदा अथवा अन्य किसी कारण से बेघर और बेसहारा पीड़ित महिलाओं को स्वाधार गृह लाया जाता है तथा उन्हें व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है।

36. महिलाओं के सशक्तीकरण हेतु इंदिरा महिला शक्ति निधि की शुरुआत हुई थी - [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (a) 18 दिसंबर, 2019
Solution:राजस्थान सरकार द्वारा 18 दिसंबर, 2019 को 'इंदिरा महिला शक्ति निधि' की शुरुआत की गई थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं का सशक्तीकरण है। इस योजना की घोषणा राजस्थान बजट 2019-20 में की गई थी। योजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस निधि से एक करोड़ रुपये तक का ऋण मिल सकेगा।

37. हाल में (वर्ष 2013 में) भारत सरकार ने महिला सशक्तीकरण के माध्यम से निर्धनता उन्मूलन के लिए महिला आत्म सहायता समूहों को निम्न ब्याज दरों पर ऋण देने का प्रस्ताव स्वीकार किया है। यह ब्याज दर है- [U.P.P.C.S. (Mains) 2013]

Correct Answer: (a) 7%
Solution:पूरे भारत में महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के क्रम में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने गरीबी उन्मूलन के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए गांव की महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तन को मंजूरी दी। 5 मई, 2013 को सरकार द्वारा सहायता समूहों को अब 7 प्रतिशत की ब्याज दर पर बैंक ऋण उपलब्ध कराए जाने की घोषणा की गई थी।

38. निम्नलिखित में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

Correct Answer: (c) महिला साम्राज्य योजना - 1989
Solution:महिला समाख्या कार्यक्रम वर्ष 1988 में प्रारंभ किया गया था, न कि वर्ष 1989 में। शेष सभी विकल्प सही हैं।

39. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 1997]

 

                          सूची-1

                                सूची-II

(A) राष्ट्रीय महिला कोष

1. महिलाओं की शक्तिसंपन्नता

(B) महिला समृद्धि योजना

2. महिला-समानता के लिए शिक्षा

(C) इंदिरा महिला योजना

3. ग्रामीण महिलाओं में बचत

को प्रोत्साहन देना

(D) महिला सामाख्या योजना

4. निर्धन महिलाओं की ऋण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करना

 

          (A)

        (B)

      (C)

          (D)

(a)

3

2

1

4

(b)

1

3

4

2

(c)

4

3

1

2

(d)

4

1

2

3

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
योजनाउद्देश्य
राष्ट्रीय महिला कोषनिर्धन महिलाओं की ऋण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति करना
महिला समृद्धि योजनाग्रामीण महिलाओं में बचत को प्रोत्साहन देना
इंदिरा महिला योजनामहिलाओं की शक्तिसंपन्नता
महिला सामाख्या योजनामहिला समानता के लिए शिक्षा

40. भारत में महिला समृद्धि योजना शुरू की गई - [U. P. P. C. S. (Mains) 2015]

Correct Answer: (b) 1993 में
Solution:भारत में महिला समृद्धि योजना 2 अक्टूबर, 1993 को प्रारंभ किया गया था। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं में बचत की आदत का विकास करना, उनके आत्मविश्वास में वृद्धि करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। 12 जुलाई, 2001 को महिला स्वयं सिद्धि योजना, जो महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण हेतु चलाई गई थी, में 'इंदिरा महिला योजना' तथा 'महिला समृद्ध योजना' का विलय कर दिया गया।