लवणता

Total Questions: 13

11. उच्चतम लवणता पाई जाती है- [U.P.P.C.S. (Pre) 1995]

Correct Answer: (d) वान झील (तुर्किए में)
Solution:प्रश्नगत विश्व के सागरों एवं झीलों में उच्चतम लवणता तुर्किए की वान झील में 330% पाई जाती है।

मृत सागर में लवणता-238%

ग्रेट साल्ट लेक-220%

लाल सागर में लवणता-36-41%

12. निम्नलिखित में से किस सागर में लवणता सबसे अधिक है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (d) मृत सागर
Solution:प्रश्न में सागर की लवणता पूछी गई है अतः सर्वाधिक लवणीय सागर लाल सागर है, जिसकी लवणता 36-41% है। उपर्युक्त विकल्पों में भूमध्य सागर भी एक सागर है, जिसकी लवणता 37-39% है। मृत सागर की लवणता लाल सागर एवं भूमध्य सागर से अधिक है परंतु इसे झील की श्रेणी में रखा जाता है (कैस्पियन सागर भी वस्तुतः झील ही है)। यदि विकल्प में दिए गए सभी जलीय निकायों को सागर मान लिया जाए तब सर्वाधिक लवणीय सागर मृत सागर होगा।

13. समुद्र में घनत्व बढ़ता है, तो ऐसे में- [U.P. P.C.S. (Pre) 1990]

Correct Answer: (c) लवणता और गहराई दोनों बढ़ती हैं।
Solution:यदि समुद्र में जल का घनत्व बढ़ता है, तो यह लवणता में वृद्धि का सूचक होता है अर्थात सागरीय लवणता में वृद्धि के कारण जल का घनत्व भी बढ़ता है। लवणता का वितरण क्षैतिज और लंबवत दो भागों में विभाजित किया जाता है। महासागरों में लंबवत लवणता के विषय में किसी निश्चित नियम का प्रतिपादन अभी तक नहीं किया जा सका है अर्थात कहीं पर लवणता गहराई के साथ घटती जाती है, तो कहीं पर बढ़ती है। यदि घनत्व के संदर्भ में लवणता एवं गहराई को स्वतंत्र रूप से विचार किया जाए तो घनत्व बढ़ने पर लवणता बढ़ती है तथा गहरे महासागरों में गहराई बढ़ने पर घनत्व में मामूली वृद्धि होता है। अतः इस संदर्भ में उत्तर (c) सही माना जा सकता है।