लाभ और हानि (SSC) (Part-VIII)

Total Questions: 38

21. मंजीत ने 22,000 रुपये में एक सेकेंड हैंड मोटरसाइकिल खरीदी और इसके ओवरहालिंग और रखरखाव पर 3,000 रुपये खर्च किए। फिर उसने इसे 12% लाभ पर बेच दिया। यदि उसने इसे 500 रुपये कम पर बेचा होता, तो उसका लाभ प्रतिशत क्या होता? [SSC CGL 20/04/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 10%
Solution:

22. एक वस्तु एक निश्चित कीमत पर बेची जाती है। यदि इसे इस मूल्य के 70% पर बेचा जाता है, तो 10% की हानि होती है। यदि इसे मूल विक्रय मूल्य पर बेचा जाता है, तो प्रतिशत लाभज्ञात करे ? [SSC CGL 20/04/2022 (Evening)]

Correct Answer: (b) (200/7) %
Solution:

23. एक सब्जी विक्रेता ने 1 kg आलू ₹25 में बेचा और 25% लाभ अर्जित किया। शाम को, उसने केवल 10% लाभ के साथ आलू बेचना शुरू किया। शाम को उसने आलू को किस कीमत (₹में) प्रति किलो पर बेचा? [SSC CGL 21/04/2022 (Evening)]

Correct Answer: (d) 22
Solution:

24. एक वस्तु एक निश्चित कीमत पर बेची जाती है। अगर इसे इस कीमत के 33⅓ % पर बेचा जाता है, तो 33⅓ % का नुकसान होता है। यदि वस्तु को उसके मूल विक्रय मूल्य के 80% पर बेचा जाता है तो उसका प्रतिशत लाभ कितना होगा ? [SSC CGL Tier II (29/01/2022)]

Correct Answer: (b) 60%
Solution:

25. दो वस्तुओं की लागत मूल्य 4:5 के अनुपात में है। इन वस्तुओं को बेचते समय, दुकानदार को एक वस्तु पर 10% का लाभ और दूसरी वस्तु पर 20% का लाभ होता है, और बिक्री मूल्य में अंतर ₹480 है। दोनों वस्तुओं का कुल क्रय मूल्य ज्ञात कीजिए। [SSC MTS 06/10/2021 (Morning)]

Correct Answer: (b) ₹2,700
Solution:

26. जब एक वस्तु को ₹768 में बेचा जाता है, तो लाभ प्रतिशत x% होता है। जब उसी वस्तु को ₹896 में बेचा जाता है, तो लाभ प्रतिशत (x + 20)% होता है। x का मूल्य क्या है? [SSC MTS 06/10/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) 20
Solution:

27. एक आदमी ने एक रेडियो और एक टी.वी. सेट को मिलाकर ₹30,400 में बेचा, जिससे रेडियो पर 25% और टी.वी. सेट पर 10% का लाभ हुआ। उन्हें एक साथ ₹ 30,700 में बेचकर, वह रेडियो पर 10% और टी.वी. सेट पर 25% का लाभ कमाता। रेडियो का लागत मूल्य है: [SSC MTS 12/10/2021 (Evening)]

Correct Answer: (b) ₹12,000
Solution:

28. एक दुकानदार ने 500 नोटबुक खरीदी। उसने उनमें से 300 को उस कीमत पर बेच दिया, जो उसने सभी 500 नोटबुक के लिए चुकाई थी। उसने 140 नोटबुक को उस से 20% अधिक दर पर बेचा जिस पर उसने 300 नोटबुक बेचीं और शेष लागत मूल्य पर बेची। पूरे लेनदेन में लाभप्रतिशत क्या है? [SSC MTS 14/10/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 68%
Solution:

29. एक व्यापारी ने 500 किग्रा चीनी ₹40 प्रति किग्रा की दर से खरीदी। उसने इसका 200 किग्रा 10% के लाभ पर और 120 किग्रा 5% की हानि पर बेचा। उसे अपने प्रारंभिक निवेश पर 12% का लाभ प्राप्त करने के लिए शेष चीनी को किस दर पर प्रति किग्रा (₹ में, 2 दशमलव स्थानों तक सही) पर बेचना चाहिए? [SSC MTS 18/10/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (c) 50.22
Solution:

30. एक दुकानदार ₹72 के 10 की दर से 60 संतरे खरीदता है और ₹90 के 12 की दर से बराबर संख्या में संतरे खरीदता है। वह लेन-देन पर ₹118 खर्च करता है और अपने द्वारा खरीदे गए सभी संतरे बेचता है। यदि पूरे लेन-देन में 26% का लाभ होता है, तो 32 संतरे का विक्रय मूल्य क्या है? [SSC MTS 27/10/2021 (Afternoon)]

Correct Answer: (a) ₹336
Solution: