लाभ और हानि (SSC)

Total Questions: 50

1. एक रेफ्रिजरेटर निर्माता प्रत्येक रेफ्रिजरेटर को ₹ 17,250 में बेचकर 15% का लाभ अर्जित करता है। यदि उत्पादन लागत 18% बढ़ जाती है, तो 18% का लाभ अर्जित करने के लिए रेफ्रिजरेटर का विक्रय मूल्य कितना होना चाहिए ? [SSC MTS 22/10/2024 (Morning)]

Correct Answer: (a) ₹ 20,886
Solution:

2. एक दुकानदार के 3 Kg के वजन (बांट) में 100 g कम है। उसने इसी गलत वजन (बांट) का उपयोग करके चारू को 3 Kg आलू ₹ 46 में बेच दिए। विक्रेता के लिए आलू का क्रय मूल्य ₹12 प्रति Kg था। उसने आलू पर कितना लाभ (₹ में) कमाया? [SSC CGL 26/09/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (c) 11.2
Solution:

3. यदि ₹200 से ₹260 तक की कीमतों पर खरीदी गई पुस्तकों को ₹250 से ₹300 तक की कीमतों पर बेचा जाता है, तो 25 पुस्तकों को बेचने पर अधिकतम संभावित लाभ क्या होगा? [SSC CGL 26/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (b) ₹2,500
Solution:

4. एक विक्रेता ने ₹10 प्रति kg के हिसाब से सब्जियाँ बेचना शुरू किया, लेकिन इस दर पर खरीदार नहीं मिला। इसलिए उसने कीमत घटाकर ₹7.2 प्रति kg कर दी, लेकिन 1 kg के बजाय 900 g के दोषपूर्ण वजन का उपयोग किया। वास्तविक मूल्य में प्रतिशत परिवर्तन ज्ञात कीजिए। [SSC CGL 19/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 20%
Solution:

5. एक विक्रेता ने एक ग्राहक को धोखा देकर एक Kg में 20 कुकीज के बजाय 19 कुकीज देकर ₹95 में बेच दीं। यदि विक्रेता ने ₹76 में कुकीज़ खरीदीं, तो लाभ (₹ में) क्या होगा? [SSC CGL 18/09/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (c) 22.8
Solution:विक्रेता के लिए 20 कुकीज़ का क्रय० मू० = ₹ 76
विक्रेता के लिए 1 कुकीज़ का क्रय० मू० = ₹ 3.8
विक्रेता के लिए 19 कुकीज़ का वि० मू० = ₹ 95
लाभ = 95 -76 = ₹19
कुल लाभ = 19 + 3.8 (शेष 1 कुकीज़ की कीमत) = ₹ 22.8

6. यदि एक दुकानदार चीनी को ₹44.8 प्रति kg की दर से बेचता है, तो वह 12% लाभ अर्जित करता है। पानी के रिसाव के कारण चीनी का 1/5 हिस्सा खराब हो जाता है। 5% लाभ प्राप्त करने के लिए शेष चीनी का प्रति किलोग्राम विक्रय मूल्य क्या होना चाहिए? [SSC CGL 17/09/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (b) ₹52.5
Solution:

7. 30 मीटर कपड़ा बेचकर एक दुकानदार 10 मीटर कपड़े के विक्रय मूल्य के बराबर लाभअर्जित करता है। 1 मीटर कपड़े का विक्रय मूल्य ज्ञात कीजिए, जब 1 मीटर कपड़े का क्रय मूल्य ₹480 है। [SSC CHSL 03/07/2024 (3rd Shift)]

Correct Answer: (c) ₹720
Solution:

8. किसी वस्तु के लागत मूल्य में 7.5% की कमी होने पर एक दुकानदार ₹7,400 की राशि से पहले की खरीदी जाने वाली वस्तु की तुलना में 15 kg अधिक वस्तु खरीद सकता है। वस्तु के कटौती से पूर्व के क्रय मूल्य पर 32.5% का लाभ प्राप्त करने के लिए, वस्तु को किस मूल्य (₹ में) प्रति kg पर बेचना होगा? [SSC CPO 28/06/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (b) 53
Solution:

9. रमन्ना ने एक उत्पाद के निर्माण के लिए एक निश्चित कीमत पर कच्चा माल खरीदा। हालांकि, कामगारों की कमी के कारण, 22.5% कच्चे माल का उपयोग नहीं किया जा सका और वह खराब हो गया। उपयोग किए गए कच्चे माल की लागत का 80% निर्माण लागत के रूप में जोड़ा गया था। यदि रमन्ना 20% की छूट देने के बाद 20% का समग्र लाभ अर्जित करने के लिए अपना उत्पाद बेच सकता है, तो उत्पाद का अंकित मूल्य, खरीदे गए कच्चे माल की कुल लागत का कितना गुना था? [SSC CPO 27/06/2024 (1st Shift)]

Correct Answer: (c) 2.43 गुना
Solution:

10. लॉकडाउन के दौरान एक राज्य सरकार एक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को ₹40 प्रति kg के क्रय मूल्य पर 4.5 kg चावल देती है। लेकिन वितरक 4.5 kg की जगह 3.75 kg के गलत वजन पर चावल वितरित करता है। बचे हुए चावल को दोगुने दामों पर ब्लैक मार्केट में बेच दिया गया। उसने सरकार को दिखाया कि वह 2700 kg चावल वितरित किया है। पकड़े जाने पर उसे ब्लैक मार्केट में अर्जित की गई राशि का 125% जुर्माना देना पड़ा। उसकी जुर्माना राशि क्या थी? [Higher Secondary 26/06/2024 (Shift-2)]

Correct Answer: (a) ₹45,000
Solution: