लाभ और हानि

Total Questions: 50

11. A, B को एक वस्तु 16% के लाभ पर बेचता है। B इसे C को 15% की हानि पर बेचता है और C इसे D को 20% के लाभ पर बेचता है। यदि C और A द्वारा अर्जित लाभ के बीच अंतर ₹248 है, तो B को हुई हानि (₹ में) ज्ञात कीजिए। [Group D 26/09/2022 (Afternoon)]

Correct Answer: (b) 1,160
Solution:

12. वस्तु X को 10% की हानि पर और वस्तु Y को 15% के लाभ पर बेचने पर, एक व्यक्ति को ₹7 का लाभ होता है। यदि उसने वस्तु X को 12% के लाभ पर और वस्तु Y को 5% के लाभ पर बेचा होता, तो उसे ₹10 का लाभ हुआ होता। X और Y के मूल क्रय मूल्यों का योग (₹ में) कितना है? [Group D 28/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (d) 130
Solution:

13. यदि एक बेईमान दुकानदार, क्रय मूल्य पर चावल बेचने का दावा करता है, किंतु दोषपूर्ण बाट का प्रयोग करता है, और इस प्रकार वह 14% का लाभ प्राप्त करता है, तो ग्राहक द्वारा भुगतान किए गए प्रति किलोग्राम चावल के स्थान पर दुकानदार द्वारा वास्तव में दिए जाने वाले चावल का वजन ज्ञात कीजिए। (उत्तर को निकटतम पूर्ण संख्या तक पूर्णांकित कीजिए।) [Group D 29/09/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 877 gm
Solution:

14. एक दुकानदार को पता चलता है कि जब वह एक किस्म के चावल को ₹50 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% की हानि होती है, और जब वह एक अन्य किस्म के चावल को ₹72 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसे 20% का लाभ होता है। यदि वह उन्हें 3 : 2 के अनुपात में मिलाने के बाद, मिश्रण को ₹64 प्रति kg की दर से बेचता है, तो उसका कुल प्रतिशत लाभ ज्ञात कीजिए (एक दशमलव स्थान तक पूर्णांकित)। [Group D 06/10/2022 (Morning)]

Correct Answer: (b) 4.1%
Solution:

15. एक डीलर एक वस्तु को उसके अंकित मूल्य पर 16% की छूट देने के बाद ₹403.20 पर बेचता है। यदि उसने कोई छूट की पेशकश नहीं की होती, तो वह वस्तु के लागत मूल्य पर 28% का लाभ अर्जित करता। वस्तु का क्रय मूल्य (₹ में) क्या है? [NTPC CBT-II Level 6 (09/05/2022) Shift-2]

Correct Answer: (c) 375
Solution:

16. ऋतिक एक मेज को 37.5% के लाभ पर बेचता है। यदि उसने इसे 12.5% कम पर खरीदा होता, और इसे ₹330 कम पर बेचा होता, तो उसे 10% का लाभ प्राप्त होता। मेज का क्रय मूल्य ₹1,000 से कितने प्रतिशत कम है? [NTPC CBT-II Level 3 (17/06/2022) Shift-3]

Correct Answer: (b) 20%
Solution:

17. लवली विक्रय मूल्य पर अपने लाभ प्रतिशत की गणना करता है, जबकि बंटी लागत मूल्य पर लाभ की गणना करता है। वे पाते हैं कि उनके लाभ का अंतर ₹100 है। यदि उनका विक्रय मूल्य समान है, और उन दोनों को 25% का लाभ मिलता है, तो विक्रय मूल्य कितना होगा? [NTPC CBT-I 27/01/2021 (Evening)]

Correct Answer: (d) ₹2000
Solution:

18. एक दुकानदार खरीदते और बेचते समय 10% की सीमा तक धोखा देता है। जब उसे अंततः पकड़ा गया और दंडित किया गया, तब तक उसका लाभ कितने प्रतिशत था? [NTPC CBT-I 09/02/2021 (Morning)]

Correct Answer: (a) 21% 
Solution:

19. 15% और 12% की क्रमिक छूट देने के बाद भी वस्तु की बिक्री पर 10% का लाभ था। अंकित मूल्य का वस्तु के क्रय मूल्य से अनुपात कितना है? [NTPC CBT-I 17/02/2021 (Evening)]

Correct Answer: (b) 25 : 17 
Solution:

20. अनीशा ने एक टीवी को उसके आरंभिक विक्रय मूल्य के ⅘वें भाग पर खरीदा और फिर उसे उसके आरंभिक विक्रय मूल्य से 4% अधिक पर बेच दिया। अनीशा का लाभ प्रतिशत क्या है? [NTPC CBT-I 01/03/2021 (Morning)]

Correct Answer: (a) 30% 
Solution: