लिंग

लिंग के भेद

Total Questions: 50

1. हिन्दी के शब्दों का लिंग निर्धारण किसके आधार पर होता है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2013]

Correct Answer: (b) संज्ञा
Solution:हिन्दी के शब्दों का लिंग निर्धारण प्रमुख रूप से संज्ञा के आधार पर होता है, परन्तु सर्वनाम, विशेषण, क्रिया तथा विभक्ति प्रयोग में यह विकार उत्पन्न करता है।

संज्ञाओं के लिंग के पहचान के कुछ सामान्य नियम

> हिन्दी में प्रचलित 'आकारान्त संस्कृत शब्द पुल्लिग होते हैं। जैसे-राम, कृष्ण, प्रकाशक, संघ, लेखक इत्यादि ।

> हिन्दी में प्रचलित देशज, तद्भव तथा विदेशी आकारान्त शब्द स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे-आग, रात, माँग, किताब, पैदाइश इत्यादि।

→ संस्कृत के आकारान्त शब्द स्त्रीलिंग होते हैं।

जैसे-विद्या, श्रद्धा, क्रिया इत्यादि।

'देवता' शब्द संस्कृत में स्त्रीलिंग है; परन्तु हिन्दी में पुल्लिग माना जाता है।

→ तद्भव, देशज तथा विदेशी आकारान्त शब्द पुल्लिग होते हैं। जैसे-उलाहना, साँचा, दावा, मलेरिया, नशा इत्यादि।

→ संस्कृत के इकारान्त तथा ईकारान्त शब्द स्त्रीलिंग होते हैं। जैसे-भूमि, प्रकृति, रात्रि, पत्नी इत्यादि।

→ ईकारान्त देशज, तद्भव तथा विदेशी शब्द स्त्रीलिंग होते हैं। खिड़की, रोटी, बाल्टी इत्यादि।

> कुछ ईकारान्त संज्ञा शब्द पुल्लिग भी होते हैं। जैसे- पानी, घी, दही, मोती, हाथी, नाई, माली, तेली इत्यादि।

→ अधिकतर उकारान्त और ऊकारान्त संज्ञा शब्द पुल्लिग होते हैं। जैसे-शम्भु, स्वयंभू, डाकू इत्यादि।

2. अप्राणिवाचक शब्दों के लिंग निर्णय का आधार है- [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (d) ए और बी दोनों सही हैं
Solution:प्राणिवाचक संज्ञाओं का लिंग निर्णय सरल है, किन्तु अप्राणिवाचक शब्दों के लिंग निर्णय में कठिनाई होती है। कुछ अप्राणिवाचक सदैव पुल्लिग रहते हैं, जैसे-पर्वत-हिमालय, सतपुड़ा। कुछ सदैव स्त्रीलिंग में प्रयुक्त होंगे, जैसे नदियाँ-गंगा, यमुना, कावेरी। अप्राणिवाचक शब्द के साथ प्रयुक्त क्रिया के साथ उसके लिंग का निर्णय कर सकते हैं, जैसे- यमुना बहती है। बहना क्रिया है और इससे यमुना का लिंग निर्धारण किया जा सकता है। इसी प्रकार विशेषण से भी लिंग निर्धारण हो सकता है। जैसे-अच्छी गुड़िया। 'अच्छी' विशेषण के माध्यम से निर्धारित किया जा सकता है कि गुड़िया स्त्रीलिंग है। 'अव्यय' शब्द लिंग परिवर्तन में बदलते नहीं हैं। अतः इनके द्वारा लिंग निर्धारण नहीं किया जा सकता है।

3. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग नहीं है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (d) यमुना
Solution:'यमुना' स्त्रीलिंग है, शेष पुल्लिंग शब्द हैं।

4. लिंग किस भाषा का शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (c) संस्कृत
Solution:लिंग संस्कृत भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ चिह्न या निशान, प्रतीक आदि होता है। हिन्दी में लिंग दो होते हैं-पुल्लिंग तथा स्त्रीलिंग।

5. निम्नलिखित में से किसके नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (a) समुद्रों के नाम
Solution:समुद्रों के नाम प्रायः पुल्लिंग में होते हैं, जैसे- हिन्द महासागर, प्रशान्त महासागर, अटलांटिक महासागर इत्यादि।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

6. निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए - [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024]

Correct Answer: (d) विहार
Solution:पराधीनता, अजवायन/अजवाइन तथा मुद्रिका स्त्रीलिंग शब्द हैं,

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य-

7. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (a) जोगी
Solution:विकल्प (a) द्वारा प्रदर्शित शब्द 'जोगी' पुल्लिंग शब्द है। शेष विकल्पगत् शब्द- अमावस्या, वक्त्री, नर्मदा स्त्रीलिंग शब्द हैं।

1. (a) पुल्लिंग शब्द अपवादिक स्थितियों को छोड़कर सामान्यतः शरीर के अंग, रत्नों के नाम, अनाजों के नाम, वृक्षों/पेड़ों के नाम इत्यादि प्रायः पुल्लिंग होते हैं।

2. (b) अपवादिक शब्द- कलाई, आँख, जीभ, हड्डी, कोहनी, मणि, मकई, मूँग, खेसारी, लीची, नाशपाती, नारंगी, पृथ्वी, झील, घाटी इत्यादि।

8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) दम्पती
Solution:'दम्पती' शब्द का सही रूप 'दम्पति' है, जो पुल्लिंग शब्द है। संस्कृति, प्रकृति तथा विकृति शब्द स्त्रीलिंग हैं।

9. निम्नलिखित में से किस विकल्प में सभी शब्द पुल्लिंग हैं? [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) कौआ, खरगोश, मण्डल
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में से विकल्प (c) के अन्तर्गत दिए गए शब्द कौआ, खरगोश तथा मण्डल पुल्लिंग शब्द हैं। 'खरगोश' फारसी भाषा का शब्द है। पायल, नथ, हार (पराजय) स्त्रीलिंग शब्द हैं, जबकि पुखराज, मणि, मूँगा, पन्ना पुल्लिंग शब्द हैं।

10. अपवाद को छोड़कर वर्णमाला के अक्षरों के नाम किस लिंग में होते हैं? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019]

Correct Answer: (a) पुल्लिंग
Solution:सामान्यतः वर्णमाला के अक्षरों के नाम पुल्लिंग में होते हैं, किन्तु अपवाद स्वरूप इ, ई तथा ऋ स्त्रीलिंग के रूप में प्रयुक्त किए जाते हैं।