लिंग (Part-3)

Total Questions: 50

1. दिए गए विकल्पों में से 'पण्डित' शब्द का स्त्रीलिंग कौन-सा है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (c) पण्डिताइन
Solution:'पण्डित' का स्त्रीलिंग 'पण्डिताइन' होता है।

2. दिए गए विकल्पों में से 'विधुर' शब्द का स्त्रीलिंग कौन-सा है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (a) विधवा
Solution:विधुर' का स्त्रीलिंग 'विधवा' होता है।

पुल्लिग से स्त्रीलिंग बनाने के कुछ सामान्य नियम

→ अकारान्त पुल्लिग संज्ञाओं को ईकारान्त करने पर जैसे-भगत-भगतिन; हिरन-हिरनी

→ अकारान्त पुल्लिग शब्दों में 'नी' तथा 'आनी' प्रत्यय जोड़कर जैसे-सिंह - सिंहनी; सेठ- सेठानी

→ उकारान्त और एकारान्त पुल्लिग संज्ञाओं में 'आइन' प्रत्यय जोड़कर जैसे-दूबे-दुबाइन; बाबू-बबुआइन; ठाकुर-ठकुराइन

→ आकारान्त पुल्लिग संज्ञाओं को ईकारान्त करने से जैसे- लड़का लड़की; गधा-गधी

→ ईकारान्त पुल्लिग संज्ञाओं में अन्त्य 'ई' स्वर का लोप करके उनमें 'इन' प्रत्यय लगाकर जैसे-माली - मालिन; धोबी-धोबिन

3. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [UPSI Exam, 01-जुलाई, 2018 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) कुर्सी
Solution:'कुर्सी' स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि अन्य शब्द पुल्लिंग हैं।

4. निम्न में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (d) आय
Solution:'आय' शब्द स्त्रीलिंग हैं, जबकि विवाद, सार तथा रूप शब्द पुल्लिंग हैं।

5. कौन-सा शब्द हरिणा का स्त्रीलिंग रूप है? [Chhattisgarh.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (a) हरिणी
Solution:'हरिणा' का स्त्रीलिंग 'हरिणी' होगा।

6. निम्न में से कौन से शब्दों का विकल्प स्त्रीलिंग में नहीं आता? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (d) सप्ताह, महीना
Solution:' सप्ताह' तथा 'महीना' पुल्लिंग शब्द हैं। शेष स्त्रीलिंग शब्द हैं।

7. "बन्दर" शब्द का लिंग बदलिए- [High Court (Group C) Exam, 2017]

Correct Answer: (c) बन्दरिया
Solution:'बन्दर' का स्त्रीलिंग रूप 'बन्दरिया' होता है।

8. 'कवि' शब्द का स्त्रीलिंग रूप होगा- [Rajasthan.TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, U.P. TET Exam Ist Paper (I-V), 2013, U.K. TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, P.G.T. परीक्षा, 2002, P.G.T. परीक्षा, 2005, बिहार पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा, 2017]

Correct Answer: (c) कवयित्री
Solution:'कवि' का स्त्रीलिंग रूप 'कवयित्री' होता है।

9. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है?. [T.G.T. परीक्षा, 2011]

Correct Answer: (b) अरहर
Solution:उपर्युक्त में से 'अरहर' शब्द स्त्रीलिंग है। वस्तुतः अनाजों के नाम प्रायः पुल्लिग होते हैं, जिसमें कुछ अपवाद भी हैं।
पुल्लिंग शब्दों के समूहअपवाद (स्त्रीलिंग)स्त्रीलिंग शब्दों के समूहअपवाद (पुल्लिंग)
अनाजों के नाम (जैसे: चावल, गेहूं)मूँग, मक्का, ज्वार, अरहर, सरसों, खेसारीनदियों के नाम (जैसे: गंगा, यमुना)सोन (शोण), सिन्धु, ब्रह्मपुत्र
शरीर के अवयवों के नाम (जैसे: हाथ, पैर)आँख, नाक, जीभ, काँख, बाँह, इन्द्रिय, हड्डी, नस, खाल, जाँघ, कलाई, ठोड़ी, कोहनीनक्षत्रों के नाम (जैसे: रोहिणी, भरणी)पुष्य
रत्नों के नाम (जैसे: हीरा, पन्ना)मणि, लाड़ली, चुन्नीकिराने की दूकान के सामानों के नाम (जैसे: चीनी, हल्दी)धनिया, जीरा, तेजपात (तेज-पत्ता), केसर, कपूर, गरम मसाला

10. लिंग सम्बन्धी अनुपयुक्त विकल्प निम्नलिखित में से कौन-सा [UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) कर्त्ता-कर्ती
Solution:'कर्ता' का स्त्रीलिंग कर्जी होता है। शेष विकल्प सही हैं।

नोट- कुछ पुस्तकों में 'सम्राट' का स्त्रीलिंग 'साम्राज्ञी' भी मिलता है, जबकि सही शब्द सम्राज्ञी है।