लिंग (Part-3)

Total Questions: 50

21. निम्न में स्त्रीलिंग शब्द कौन-सा है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)]

Correct Answer: (a) शोभा
Solution:'शोभा' स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि शस्त्र, पालन एवं नृत्य पुल्लिंग शब्द हैं।

22. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (a) कृपा
Solution:'कृपा' स्त्रीलिंग शब्द है, शेष पुल्लिंग शब्द हैं।

23. स्त्रीलिंग शब्द अलग कीजिए। [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) हरकत
Solution:'हरकत' स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि हुलास, हमला और हवाला पुल्लिंग शब्द हैं।

24. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द को पहचानिए। [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) अश्विनी
Solution:उपर्युक्त विकल्पों में अश्विनी स्त्रीलिंग है, जबकि संसार, गौरव व समुदाय पुल्लिंग शब्द हैं।

25. कौन-सा स्त्रीलिंग शब्द है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (a) छाछ
Solution:'छाछ' स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि तिल, काढ़ा और टेसू पुल्लिंग शब्द है।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग है ? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) योगिनी
Solution:'योगिनी' स्त्रीलिंग शब्द है, इसका पुल्लिंग शब्द 'योगी' होता है।

27. निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग शब्द है- [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (a) टकसाल
Solution:'टकसाल' स्त्रीलिंग शब्द है, जबकि दाग, खीरा, घर पुल्लिंग शब्द हैं।

28. भील का स्त्रीलिंग है- [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) भीलनी
Solution:'भील' पुल्लिंग शब्द है, जिसका स्त्रीलिंग 'भीलनी' है।

29. निम्नलिखित में से स्त्रीलिंग शब्द को चुनिए- [T.G.T. परीक्षा, 2001]

Correct Answer: (b) सन्ध्या
Solution:सन्ध्या स्त्रीलिंग है, शेष शब्द पुल्लिंग हैं।

30. 'कमल' का स्त्रीलिंग बताएँ। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) कमलिनी
Solution:'कमल' का स्त्रीलिंग 'कमलिनी' होता है।