लिंग (Part-4)

Total Questions: 14

1. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग नहीं है? [Chhattisgarh PCS (C-SAT) Exam, 2014]

Correct Answer: (d) यमुना
Solution:'यमुना' स्त्रीलिंग शब्द है, शेष पुल्लिंग शब्द हैं।

2. 'वह महिला बहुत विद्वान् है।' वाक्य में किस प्रकार की अशुद्धि है? [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) लिंग
Solution:'वह महिला बहुत विद्वान् है।' इस वाक्य में लिंग सम्बन्धी अशुद्धि है। इस वाक्य में प्रयुक्त पुल्लिंग शब्द 'विद्वान्' के स्थान पर स्त्रीलिंग शब्द 'विदुषी' का प्रयोग होना चाहिए। शुद्ध वाक्य इस प्रकार होगा- 'वह महिला बहुत विदुषी है।'

3. निम्नलिखित शब्दों में नपुंसक लिंग का चयन कीजिए- [P.G.T. परीक्षा, 2013]

Correct Answer: (c) कलत्र
Solution:दिए गए शब्दों में 'कलत्र' नपुंसक लिंग शब्द है। ध्यातव्य हो कि हिन्दी में प्राणिवाचक एवं अप्राणिवाचक के लिए केवल स्त्रीलिंग एवं पुल्लिंग शब्द होते हैं। नपुंसक लिंग शब्द संस्कृत में होता है।

4. स्त्रीलिंग-पुल्लिंग का कौन-सा जोड़ा सही नहीं है? [UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधि० परीक्षा, 2018 (II)]

Correct Answer: (c) कान्त-कान्ती
Solution:स्त्रीलिंग-पुल्लिंग का 'कान्त-कान्ती' जोड़ा सही नहीं है। देव • देवी, मामा-मामी एवं गधा-गधी पुल्लिंग-स्त्रीलिंग के सही जोड़े हैं। 'कान्त-कान्ती' का सही युग्म होगा- कन्त-कान्ता ।

5. क्रिया के किस रूप में कर्ता के अनुसार लिंग परिवर्तन नहीं होता है? [P.G.T. परीक्षा, 2009]

Correct Answer: (c) भूतकालिक रूप में
Solution:जब वाक्य की क्रिया के लिंग, वचन और पुरुष कर्म के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार हो, तब कर्मणि प्रयोग होता है। जैसे-सीता ने पत्र लिखा, इसमें क्रिया के अनुसार लिंग परिवर्तन हुआ है, न कि कर्ता के अनुसार। इसमें क्रिया भूतकालिक रूप में है।

6. वर्णमाला का कौन-सा 'अक्षर' पुल्लिंग नहीं है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) इ, ई
Solution:पुल्लिंग शब्दों को स्त्रीलिंग बनाने में इ, ई अक्षरों का सर्वाधिक प्रयोग होता है। अतः वर्णमाला के ये अक्षर पुल्लिंग नहीं हैं।

7. निम्नलिखित में से ईकारान्त संज्ञा (स्त्रीलिंग) नहीं है - [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2012]

Correct Answer: (d) पहिया
Solution:'पहिया' ईकारान्त संज्ञा (स्त्रीलिंग) नहीं है, बल्कि आकारान्त पुल्लिंग है। शेष विकल्पों में ईकारान्त संज्ञा (स्त्रीलिंग) शब्द हैं।

8. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (a) झुरमुट
Solution:झुरमुट स्त्रीलिंग नहीं, बल्कि पुल्लिंग शब्द है, शेष स्त्रीलिंग शब्द हैं।

9. क्रियार्थक संज्ञा सदा किस रूप में रहती है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) एकवचन पुल्लिंग
Solution:क्रियार्थक संज्ञा सदा एकवचन पुल्लिंग रूप में रहती है। वह संज्ञा जो किसी कार्य या क्रिया का भी अर्थ देती है क्रियार्थक संज्ञा कहलाती है। जैसे-कहना, खाना, सोना आदि।

10. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही सुमेलित है? [UPSSSC नलकूप चालक परीक्षा, 2016]

पुल्लिंग (Masculine)स्त्रीलिंग (Feminine)
(A) साहब (Sahab - Sir/Gentleman)(i) मेम (Mem - Madam/Ma'am)
(B) पिता (Pita - Father)(ii) माता (Mata - Mother)
(C) हाथी (Hathi - Elephant)(iii) हथिनी (Hathini - Female Elephant)
(D) साँप (Sanp - Snake)(iv) साँपिन (Sanpin - Female Snake)
ABCD
(a)(iv)(iii)(ii)(i)
(b)(iii)(iv)(i)(ii)
(c)(ii)(i)(iv)(iii)
(d)(i)(ii)(iii)(iv)

 

Correct Answer: (a)
Solution:सही सुमेलित हैं-
पुल्लिंग (Masculine)स्त्रीलिंग (Feminine)
साहब (Sahab - Sir/Gentleman)मेम (Mem - Madam/Ma'am)
पिता (Pita - Father)माता (Mata - Mother)
हाथी (Hathi - Elephant)हथिनी (Hathini - Female Elephant)
साँप (Sanp - Snake)साँपिन (Sanpin - Female Snake)