लिंगलिंग के भेद Total Questions: 5011. इनमें से कौन-सा पुल्लिंग शब्द स्त्रीलिंग शब्द में प्रत्यय लगाने से बना है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) मर्दाना(b) बुढ़ापा(c) भेड़ा(d) विधुरCorrect Answer: (c) भेड़ाSolution:'भेड़' स्त्रीलिंग शब्द है। 'भेड़' शब्द में 'आ' प्रत्यय लगाने से पुल्लिंग शब्द 'भेड़ा' बनता है। इसी तरह 'भैंस' से 'भैंसा' बनता है।12. कौन-सा शब्द पुल्लिंग हैं? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016](a) मन्त्रणा(b) सभा(c) मण्डली(d) न्यायCorrect Answer: (d) न्यायSolution:'न्याय' पुल्लिंग शब्द है, जबकि मन्त्रणा, सभा एवं मण्डली स्त्रीलिंग शब्द हैं।13. निम्नलिखित में कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा-II (सा.च.) परीक्षा 2016](a) अन्धेर(b) नकेल(c) मुण्डेर(d) बटेरCorrect Answer: (a) अन्धेरSolution:'अन्धेर' पुल्लिंग शब्द है, जबकि शेष स्त्रीलिंग शब्द हैं। ध्यातव्य हो कि चील, कोयल, बटेर, मैना, गिलहरी, जोंक, तितली, मक्खी, मछली इत्यादि स्त्रीलिंग शब्द हैं।14. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [UP TET Exam (I-5) 2019](a) कढ़ी(b) चील(c) सन्तान(d) सरसोंCorrect Answer: (c) सन्तानSolution:चारों ही शब्द कढ़ी, सरसों, सन्तान और चील स्त्रीलिंग शब्द हैं। अतः प्रश्न त्रुटिपूर्ण है। 'सन्तान' शब्द स्त्रीलिंग एवं पुल्लिंग दोनों होता है। अतः नजदीकीउत्तर विकल्प (c) हो सकता है।स्रोत- हिन्दी शब्दकोश- डॉ. हरदेव बाहरी15. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [लेखपाल (Mains) 2022 UPSSSC Forest Guard, 2021](a) पूर्ति(b) अभिव्यक्ति(c) विवाह(d) छविCorrect Answer: (c) विवाहSolution:विवाह शब्द पुल्लिंग है, जबकि पूर्ति, अभिव्यक्ति तथा छवि शब्द स्त्रीलिंग हैं।16. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (प्रथम पाली)](a) रचना(b) प्रार्थना(c) पत्र(d) आज्ञाCorrect Answer: (c) पत्रSolution:उपर्युक्त में 'पत्र' पुल्लिंग शब्द है। संज्ञा के जिस रूप से नर जाति का बोध हो, उसे पुल्लिंग शब्द कहते हैं तथा संज्ञा के जिस रूप से मादा जाति का बोध हो, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं।17. निम्न में से कौन-सा शब्द स्त्रीलिंग नहीं है? [लेखपाल (Mains) 2022](a) यामा(b) योजना(c) मिक्षा(d) सम्बलCorrect Answer: (d) सम्बलSolution:सम्बल शब्द पुल्लिंग है, जबकि यामा, योजना तथा भिक्षा शब्द स्त्रीलिंग हैं।18. विकल्पों में से पुल्लिंग शब्द का चयन करें- [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) तेजस्वी(b) तपस्विनी(c) हंसिनी(d) परोपकारिणीCorrect Answer: (a) तेजस्वीSolution:दिए गए विकल्पों में तेजस्वी पुल्लिंग शब्द है, जबकि तपस्विनी, हंसिनी तथा परोपकारिणी स्त्रीलिंग हैं।19. पुल्लिंग परिवर्तन का सही विकल्प चुनिए- [UPSI Exam, 12-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) साम्राज्ञी-सम्राट(b) ठकुराइन-ठकुर(c) कवयित्री-कवी(d) रानी-राजCorrect Answer: (a) साम्राज्ञी-सम्राटSolution:विकल्प (a) का पुल्लिंग परिवर्तन का विकल्प सही है। 'ठकुराइन' स्त्रीलिंग है, इसका पुल्लिंग 'ठाकुर' है। 'कवयित्री' स्त्रीलिंग है, इसका पुल्लिंग 'कवि' है। 'रानी' स्त्रीलिंग है, इसका पुल्लिंग 'राजा' है।20. निम्न में से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (द्वितीय पाली)](a) अवस्था(b) नगर(c) सेनान(d) शिक्षाCorrect Answer: (b) नगरSolution:संज्ञा के जिस रूप से किसी वस्तु के पुरुष या नर होने का बोध हो उसे पुल्लिंग शब्द कहते हैं। दिए गए शब्दों में से 'नगर' पुल्लिंग शब्द है।Submit Quiz« Previous12345Next »