लिंग

लिंग के भेद

Total Questions: 50

21. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) माधुर्य
Solution:माधुर्य पुल्लिंग शब्द है, जबकि लगन, मीमांसा एवं आहट स्त्रीलिंग शब्द हैं।

22. निम्न में से पुल्लिंग शब्द है- [UP. TET Exam IInd Paper (VI-VIII), 2016]

Correct Answer: (e) (a & c)
Solution:राज एवं 'गीत' दोनों पुल्लिंग शब्द हैं। 'बात' एवं 'मात' स्त्रीलिंग शब्द हैं।

23. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (पुनर्परीक्षा), 24 अगस्त, 2024 शिफ्ट- II]

Correct Answer: (a) आभार
Solution:कृतज्ञ होने की अवस्था या भाव को 'आभार' कहते हैं। यह संज्ञा पुल्लिंग शब्द है। दया, माया तथा भाषा स्त्रीलिंग शब्द हैं।

अन्य महत्त्वपूर्ण तथ्य

नित्य पुल्लिंग के रूप में प्रयुक्त होने वाले शब्द

- उल्लू, भेड़िया, खटमल, केंचुआ, खरगोश, तोता, गरुड़, गैंडा, भालू, जुगनू, चीता, कौआ।

(इन शब्दों के स्त्रीलिंग बनाने में इनके आगे 'मादा' शब्द का प्रयोग किया जाना चाहिए।)

24. 'नेता' का स्त्रीलिंग रूप दिए गए विकल्पों में से कौन-सा 25 है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) नेत्री
Solution:'नेता' का स्त्रीलिंग शब्द 'नेत्री' है। कुछ पुल्लिंग शब्दों के अन्त में 'ता' के स्थान पर 'त्री' जोड़कर स्त्रीलिंग शब्द बनाए जाते हैं। जैसे-धाता-धात्री, अभिनेता-अभिनेत्री आदि।

अन्य उदाहरण

दाता - दात्री,

विधाता - विधात्री

कर्ता - कर्जी,

25. इनमें से पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [T.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (c) बुढ़ापा
Solution:बुढ़ापा, पुल्लिंग शब्द है, शेष स्त्रीलिंग हैं। जिन भाववाचक संज्ञाओं के अन्त में ना, आव, पन, वा, पा होता है, वे पुल्लिंग शब्द होते हैं। जैसे- गाना, आना, बहाव, चढ़ाव, बड़प्पन, बढ़ावा इत्यादि।

26. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली)]

Correct Answer: (d) सागर
Solution:'सागर' पुल्लिंग शब्द है। व्याकरण की दृष्टि से 'पुरुष' जाति का बोध कराने वाले शब्द को पुल्लिंग शब्द कहते हैं। भौगोलिक जल और स्थल आदि अंशों के नाम प्रायः पुल्लिंग होते हैं। जैसे- देश, द्वीप, पर्वत, पाताल, सरोवर, वायुमण्डल आदि।

27. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द है? [P.G.T. परीक्षा, 2003]

Correct Answer: (c) सारस
Solution:सारस, पुल्लिंग शब्द है, शेष स्त्रीलिंग शब्द हैं।

28. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से उस विकल्प का चयन करें, जो रिक्त स्थान के लिए सही पुल्लिंग रूप वाला विकल्प हो । [SSC. G.D. 2024]

मैंने आज ही एक बहुत सुन्दर_____देखा।

Correct Answer: (a) नक्शा
Solution:मैंने आज ही एक बहुत सुन्दर नक्शा देखा। इस प्रकार उपर्युक्त वाक्य के रिक्त स्थान हेतु सही पुल्लिंग शब्द 'नक्शा' है। किताब, कुर्सी तथा मंजिल स्त्रीलिंग शब्द हैं।

29. निम्नलिखित प्रश्न में, चार विकल्पों में से, उस विकल्प का चयन करें, जो रिक्त स्थान के लिए सही पुल्लिंग रूप वाला विकल्प हो। [SSC. G.D. 2024]

______करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

Correct Answer: (b) क्रोध
Solution:दिए गए वाक्य के भावानुकूल सही विकल्पित पुल्लिंग शब्द क्रोध होगा। वाक्य इस प्रकार बनेगा- क्रोध करना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।

30. 'सप्ताह में सात दिन होते हैं।' प्रस्तुत वाक्य में 'दिन' शब्द है। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) पुल्लिंग
Solution:'सप्ताह में सात दिन होते हैं।' इस वाक्य में प्रयुक्त 'दिन' शब्द पुल्लिंग है। रत्नों, महीनों, दिनों, तारों, ग्रहों, धातुओं, पेड़ों, पर्वतों, सागरों देशों, अनाज, द्रव आदि के नाम पुल्लिंग में होते हैं।