लिंगलिंग के भेद Total Questions: 5031. निम्नलिखित विकल्पों में पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)](a) राशि(b) कुर्सी(c) पक्षी(d) चीलCorrect Answer: (c) पक्षीSolution:'पक्षी' पुल्लिंग शब्द है, जबकि राशि, कुर्सी एवं चील स्त्रीलिंग शब्द हैं।32. 'भवानी' शब्द का पुल्लिंग क्या है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)](a) भवानी(b) भगवान्(c) भगवती(d) भवCorrect Answer: (d) भवSolution:'भवानी' शब्द का पुल्लिंग 'भव' होता है। 'भगवान्' का स्त्रीलिंग 'भगवती' होता है।33. इनमें से कौन-सा शब्द पुल्लिंग नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) बनावट(b) छाता(c) सूर्य(d) अमरूदCorrect Answer: (a) बनावटSolution:बनावट, स्त्रीलिंग शब्द है। शेष पुल्लिंग शब्द हैं।34. दिए गए विकल्पों में से कौन-सा पुल्लिंग है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)](a) विदुषी(b) छात्रा(c) पड़ोसी(d) शिष्याCorrect Answer: (c) पड़ोसीSolution:'पड़ोसी' शब्द पुल्लिंग है, इसका स्त्रीलिंग 'पड़ोसिन' होता है। विदुषी, छात्रा, शिष्या शब्द स्त्रीलिंग हैं। अन्य विकल्प के पुल्लिंग-विद्वान्, छात्र तथा शिष्य होता है।35. निम्नलिखित में, पुल्लिंग, शब्द है [U.K.TET Exam Ist Paper (I-V), 2013](a) बुढ़ापा(b) जड़ता(c) घटना(d) दयाCorrect Answer: (a) बुढ़ापाSolution:'बुढ़ापा' पुल्लिंग शब्द है, शेष स्त्रीलिंग हैं।36. निम्नांकित में पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [T.G.T. परीक्षा, 2010](a) मजा(b) सजा(c) कजा(d) रजाCorrect Answer: (a) मजाSolution:'मजा' पुल्लिंग शब्द है।37. 'माता' शब्द का पुल्लिंग है? [High Court (Group D) Exam,2017](a) पिता(b) पीता(c) पिथा(d) पीथाCorrect Answer: (a) पिताSolution:'माता' का पुल्लिंग शब्द 'पिता' होता है।38. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द कौन-सा है? [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2011](a) नदी(b) पानी(c) इलायची(d) प्यासCorrect Answer: (b) पानीSolution:'पानी' पुल्लिंग शब्द है, शेष स्त्रीलिंग हैं।39. निम्नलिखित शब्दों में पुल्लिंग का चयन कीजिए ? [P.G.T. परीक्षा, 2013](a) हवा(b) कोयल(c) दारा(d) शिक्षाCorrect Answer: (c) दाराSolution:संस्कृत में भार्या, दारा एवं कलत्र तीनों शब्द पत्नी के लिए प्रयुक्त होते हैं, परन्तु दारा ओर कलत्र पुल्लिंग शब्द हैं। भार्या स्त्रीलिंग पुल्लिंग लिंग शब्द है। हवा, कोयल तथा शिक्षा स्त्रीलिंग शब्द है।40. निम्न में से कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली)](a) इच्छा(b) राष्ट्र(c) रक्षा(d) योग्यताCorrect Answer: (b) राष्ट्रSolution:राष्ट्र पुल्लिंग शब्द है। शेष सभी स्त्रीलिंग हैं।Submit Quiz« Previous12345Next »