लिंगलिंग के भेद Total Questions: 5041. दिए गए विकल्पों में से 'ज्ञानवती' का पुल्लिंग शब्द छाँटिए - [K.V.S. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2014](a) ज्ञानवत(b) ज्ञानवान्(c) ज्ञानयुक्त(d) ज्ञानेयCorrect Answer: (b) ज्ञानवान्Solution:'ज्ञानवती' का पुल्लिंग 'ज्ञानवान्' होता है। शेष विकल्प असंगत हैं।42. निम्नलिखित में से पुल्लिंग शब्द है- [T.G.T. पुनर्परीक्षा, 2004 P.G.T. पुनर्परीक्षा, 2002](a) घास(b) आय(c) व्यय(d) नहरCorrect Answer: (c) व्ययSolution:व्यय पुल्लिंग शब्द है, शेष शब्द स्त्रीलिंग हैं।43. 'नौकरानी' शब्द का लिंग बदलिए- [High Court (Group D) Exam, 2017](a) नौकर(b) नौकार(c) नौखर(d) नोकरCorrect Answer: (a) नौकरSolution:'नौकरानी' का पुल्लिंग 'नौकर' होगा। ज्ञातव्य हो कि कुछ उपनाम-वाची शब्द ऐसे भी हैं, जिनमें 'आनी' प्रत्यय लगाकर स्त्रीलिंग बनाए जाते हैं। जैसे- मेहतर मेहतरानी इत्यादि।अन्य उदाहरणसेठ-सेठानी,जेठ-जेठानीक्षत्रिय-क्षत्राणी,इन्द्र-इन्द्राणी44. निम्न में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए- [UP-TET Exam Ist Paper (I-V), 2018](a) पहिया(b) लिखावट(c) पखावज(d) मँझधारCorrect Answer: (a) पहियाSolution:'पहिया' पुल्लिंग है, शेष स्त्रीलिंग हैं। 'पखावज' मृदंग के आकार का एक छोटा वाद्ययन्त्र है। 'पखावज' शब्द स्त्रीलिंग है।45. लिंग की दृष्टि से 'दही' क्या है? [P.G.T. परीक्षा, 2005](a) स्त्रीलिंग(b) पुल्लिंग(c) नपुंसकलिंग(d) उभयलिंगCorrect Answer: (b) पुल्लिंगSolution:लिंग की दृष्टि से 'दही' पुल्लिंग शब्द है। ईकारान्त संज्ञाएँ जैसे-नदी, रोटी, टोपी इत्यादि स्त्रीलिंग होती हैं, किन्तु अपवाद स्वरूप घी, मोती, दही इत्यादि पुल्लिंग शब्द की श्रेणी में आते हैं।46. निम्नलिखित शब्दों में से एक पुल्लिंग शब्द है? [आश्रम पद्धति (प्रवक्ता) परीक्षा, 2009, 2012](a) चाय(b) शिकंजी(c) लस्सी(d) दहीCorrect Answer: (d) दहीSolution:'दही' पुल्लिग शब्द है, जो ईकारान्त संज्ञाओं में अपवाद है। चाय, लस्सी तथा शिकंजी स्त्रीलिंग शब्द हैं।47. निम्नलिखित में पुल्लिंग शब्द नहीं है? [P.G.T. परीक्षा, 2003](a) रत्न(b) मोती(c) नकल(d) बचपनCorrect Answer: (c) नकलSolution:नकल स्त्रीलिंग शब्द है, शेष शब्द पुल्लिंग हैं।48. निम्नलिखित शब्दों में से पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए- [T.G.T. परीक्षा, 2005](a) सूची-पत्र(b) किताब(c) गंगा(d) संसदCorrect Answer: (a) सूची-पत्रSolution:सूची-पत्र पुल्लिंग शब्द है, शेष शब्द स्त्रीलिंग की श्रेणी में आते हैं।49. पुल्लिंग शब्द का चयन कीजिए- [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)](a) नायिका(b) लेखिका(c) वधू(d) धावकCorrect Answer: (d) धावकSolution:'धावक' पुल्लिंग शब्द है, इसका स्त्रीलिंग शब्द 'धाविका' होता है। नायिका, लेखिका और वधू स्त्रीलिंग शब्द हैं, जिनके पुल्लिंग शब्द क्रमशः हैं- नायक, लेखक और वर।50. निम्न में कौन-सा शब्द पुल्लिंग है? [UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (I)](a) दया(b) माया(c) भाषा(d) आभारCorrect Answer: (d) आभारSolution:'आभार' शब्द पुल्लिंग है। दया, माया एवं भाषा स्त्रीलिंग शब्द हैं।Submit Quiz« Previous12345