वचन (Part-2)

Total Questions: 43

1. 'तिथि' शब्द का बहुवचन है- [V.D.O. परीक्षा, 2023]

Correct Answer: (c) तिथियाँ
Solution:'तिथि' शब्द का बहुवचन 'तिथियाँ होता है।

2. वचन बदलिए- [रेडियो ऑपरेटर (उ.प्र.पुलिस) परीक्षा, 2024]

'मेला'

 

Correct Answer: (a) मेले
Solution:'मेला' एक वचन संज्ञा पुल्लिंग शब्द है, जिसका बहुवचन 'मेले' होता है।

3. 'भारतीय' शब्द का बहुवचन क्या होता है? [MP. PCS (C-SAT) Exam, 2013]

Correct Answer: (a) भारतीयों
Solution:'भारतीय' शब्द का बहुवचन 'भारतीयों' होता है।

4. शिक्षक का बहुवचन होगा - [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल पुनर्परीक्षा 26 अक्टूबर, 2018 (II-पॉली)]

Correct Answer: (d) शिक्षकगण
Solution:जब किसी व्यक्ति, पदार्थ अथवा वस्तु में एक से अधिक होने का बोध होता है, तो वहाँ बहुवचन होता है। शिक्षक का बहुवचन शिक्षकगण होगा। 'गण' एवं 'जन' लगाकर भी बहुवचन बनाए जाते हैं।

5. 'गुरु' शब्द का बहुवचन शब्द क्या होगा ? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेिबिल निरस्त परीक्षा, 2024]

Correct Answer: (d) गुरुजन
Solution:'गुरु' शब्द का बहुवचन 'गुरुजन' होता है। कुछ संज्ञा शब्दों का बहुवचन बनाने हेतु गण, वर्ग, जन, लोग तथा वृन्द शब्दों के प्रयोग शब्द के अंत में किए जाते हैं।

6. किस शब्द में 'गण' का प्रयोग कर बहुवचन नहीं बनाया जा सकता ? [UPSI Exam, 20-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (a) देवी
Solution:'देवी' शब्द का बहुवचन 'देवियाँ' है। ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओं में अन्त्य 'ई' को ह्रस्व कर अन्तिम वर्ण के बाद 'याँ' जोड़ने अर्थात् 'ई' का 'इयाँ' कर देने से बहुवचन बनता है। भक्त, नेता एवं शिक्षक में 'गण' जोड़कर क्रमशः भक्तगण, नेतागण तथा शिक्षकगण बहुवचन शब्द बनते हैं।

7. 'लड़के को बुलाओ' का सामान्य बहुवचन वताएँ। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) लड़कों को बुलाओ
Solution:'लड़के को बुलाओ' का सामान्य बहुवचन 'लड़कों को बुलाओ' होगा।

8. "मैंने आम ले लिया है।" का बहुवचन क्या होगा? [BPSC School Teacher Exam, 2024]

Correct Answer: (a) हमने आम ले लिये हैं।
Solution:"मैंने आम ले लिया है।" इस वाक्य का बहुवचन रूप है- हमने आम ले लिये हैं। वस्तुतः मैं या मैंने एकवचन शब्द हैं, जिनके बहुवचन रूप हैं- हम या हमने। इसी तरह 'लिया है' एक वचन है, जिसका बहुवचन रूप है- लिये हैं।

नोट- यहाँ पर 'लिये' या 'लिया' शब्द का प्रयोग लिए या लिआ रूप में नहीं हो सकता है, क्योंकि 'लिए' अव्यय हेतु आता है तथा लिआ अशुद्ध शब्द है। लिया या लिये यहाँ क्रिया रूप में प्रयुक्त हैं।

9. 'चाकू' शब्द का बहुवचन क्या होगा ? [राजस्व लेखपाल (द्वितीय पाली) परीक्षा, 2015]

Correct Answer: (d) चाकू
Solution:जिन पुल्लिंग शब्दों के अन्त में अ, इ, ई, उ और ऊ स्वर आते हैं, उनके एकवचन और बहुवचन रूप समान होते हैं। जैसे-बालक-बालक, आदमी-आदमी, कवि-कवि, साधु-साधु, चाकू-चाकू तथा मोती-मोती इत्यादि। अतः चाकू का बहुवचन 'चाकू' ही होगा।

10. 'कहानी' शब्द का बहुवचन क्या है? [UPSI Exam, 21-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली)]

Correct Answer: (b) कहानियाँ
Solution:'कहानी' शब्द का बहुवचन कहानियाँ होता है। ईकारान्त स्त्रीलिंग अर्थात् 'नदी' की तरह 'कहानी' का भी बहुवचन बनेगा।