वचन (Part-2)

Total Questions: 43

11. वचन बदलिए :- [High Court (Group C) Exam, 2017]

भाला

 

Correct Answer: (b) भाले
Solution:परसर्ग (कारक चिह्न) रहित शब्दों के बहुवचन 'ए' प्रत्यय जोड़कर (केवल पुल्लिंग शब्दों में) बनाया जाता है। इसमें अन्तिम 'आ' का 'ए' हो जाता है। जैसे कपड़ा कपड़े, भाला > भाले, पंखा > पंखे, जाला जाले इत्यादि।

12. 'रीति' का बहुवचन दिए गए विकल्पों में से कौन-सा है? [UPSI Exam, 19-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली) UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) रीतियाँ
Solution:'रीति' शब्द का बहुवचन 'रीतियाँ' है। 'इकारान्त' स्त्रीलिंग शब्द का बहुवचन बनाते समय 'याँ' का प्रयोग करते हैं।

13. निम्न में से 'बन्धु' शब्द का बहुवचन रूप कौन-सा है? [UPSI Exam, 14-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (a) बन्धुओं
Solution:'बन्धु' शब्द का बहुवचन रूप 'बन्धुओं' है। हिन्दी की 'उकारान्त' एवं ऊकारान्त संज्ञाओं का बहुवचन बनाने के लिए उनमें 'ओं' जोड़ना पड़ता है।

14. 'नदी का जल ठण्डा है' का सामान्य बहुवचन बताएँ। [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (प्रथम पाली)]

Correct Answer: (c) नदियों का जल ठण्डा है।
Solution:'नदी का जल ठण्डा है' का सामान्य बहुवचन 'नदियों का जल ठण्डा है' होता है।

15. 'घटा' शब्द का बहुवचन रूप कौन-सा है? [UPSI Exam, 13-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (b) घटाएँ
Solution:'घटा' शब्द का बहुवचन रूप 'घटाएँ' है। आकारान्त स्त्रीलिंग एकवचन संज्ञा शब्दों में 'एँ' लगाने से बहुवचन बनता है।

16. कौन-सा प्रत्यय हिन्दी भाषा में बहुवचन के रूप में जाना जाता है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक परीक्षा, 2016]

Correct Answer: (a) ओ
Solution:प्रस्तुत विकल्प में सभी प्रत्यय हिन्दी भाषा में बहुवचन के रूप में जाने जाते हैं। कुछ उदाहरण इस प्रकार हैं-

17. 'वधू' शब्द का बहुवचन क्या होगा ? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल (निरस्त परीक्षा), 2024 UPSSSC सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा- परीक्षा, 2016 UPSI Exam, 16-दिसम्बर, 2017 (तृतीय पाली एवं प्रथम पाली)]

Correct Answer: (d) वधुएँ
Solution:वधू का बहुवचन वधुएँ होता है। इसी तरह तद्भव शब्द बहू का बहुवचन बहुएँ होता हैं। विभक्ति रहित संज्ञाओं में अ,आ, इ, ई के अतिरिक्त अन्य मात्राओं से अन्त होने वाली स्त्रीलिंग संज्ञाओं के अन्त में एँ जोड़कर बहुवचन बनाया जाना चाहिए। यदि ऐसे शब्दों के अन्तिम स्वर 'ऊ' हो, तो उसे ह्रस्व करते हुए 'एँ' जोड़ते हैं। नोटः विभक्ति रहित संज्ञाओं में वधू का बहुवचन वधुओं होता है। जैसे वधुओं को बुलाओ।

18. भविष्यत् काल की क्रिया को बहुवचन बनाने में 'ए' पर क्या होता है? [UPSSSC विधानभवन रक्षक एवं वन रक्षक परीक्षा, 2016 (II)]

Correct Answer: (b) चन्द्रबिन्दु / अनुस्वार
Solution:भविष्यत्‌काल की क्रिया को बहुवचन बनाने में 'ए' पर चन्द्रबिन्दु/अनुस्वार का प्रयोग किया जाता है।

19. 'बिन्दु' का बहुवचन क्या है? [UPSI Exam, 15-दिसम्बर, 2017 (द्वितीय पाली)]

Correct Answer: (c) बिन्दु
Solution:'बिन्दु' शब्द का एकवचन एवं बहुवचन रूप समान होता है। अतः 'बिन्दु' शब्द का बहुवचन रूप 'बिन्दु' ही होगा।

20. 'आगरा' का बहुवचन होगा [Rajasthan. TET Exam ist Paper (I-V), 2011]

Correct Answer: (d) बहुवचन नहीं होगा
Solution:'आगरा' व्यक्तिवाचक संज्ञा है। व्यक्तिवाचक संज्ञा सदैव एकवचन में ही प्रयुक्त होती है। अतः इसका बहुवचन नहीं होगा।