वचनपरिभाषा Total Questions: 5021. ईकारान्त संज्ञा शब्द को बहुवचन बनाते समय क्या किया जाता है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा 2019](a) अन्तिम स्वर के बाद 'याँ' लगा देते हैं।(b) अन्तिम स्वर को हटाकर 'याँ' लगा देते हैं।(c) 'ई' को ह्रस्व करके अन्तिम स्वर के बाद 'याँ' लगा देते हैं।(d) 'ई' को ह्रस्व करके अन्तिम स्वर के बाद 'ओ' लगा देते हैं।Correct Answer: (c) 'ई' को ह्रस्व करके अन्तिम स्वर के बाद 'याँ' लगा देते हैं।Solution:विभक्तिरहित संज्ञाओं के बहुवचन बनाने के नियम के अनुसार ईकारान्त स्त्रीलिंग संज्ञाओं अन्त्य 'ई' को हस्व कर अन्तिम वर्ण के बाद 'याँ' जोड़ने से बहुवचन बनता है। जैसे- नारी-नारियाँ, नदी-नदियाँ, स्त्री-स्त्रियाँ, लड़की-लड़कियाँ आदि।22. इनमें से किस शब्द का प्रयोग हमेशा बहुवचन में होता है? [U.P. SI-2021](a) होंठ(b) सूरज(c) पानी(d) सोनाCorrect Answer: (a) होंठSolution:होंठ ओंठ शब्द का प्रयोग हमेशा बहुवचन में ही होता है। हौंट। ऑठ शब्द पुल्लिंग है। वस्तुतः अक्षत, दाम, आँसू, दर्शन, लोग तथा प्राण शब्द भी सदैव/हमेशा बहुवचन में प्रयुक्त होते हैं। सोना का प्रयोग एकवचन और बहुवचन दोनों में होता है।23. 'जाति' शब्द का बहुवचन रूप क्या होगा? [UPSSSC Forest guard - 2021](a) जातिऐं(b) जातियाँ(c) जातिओं(d) जातियांCorrect Answer: (b) जातियाँSolution:'जाति' शब्द का बहुवचन रूप 'जातियाँ' होगा। शब्द के जिस रूप से अनेकता का बोध हो उसे बहुवचन कहते हैं; जैसे- लड़के, गायें, टोपियाँ एवं मालाएँ आदि।24. उर्दू शब्द 'सौदा' का बहुवचन में क्या रूप होता है? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019](a) उसका रूप परिवर्तित हो जाता है।(b) उसके रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता है।(c) बहुवचन में उसके विकल्प का प्रयोग किया जाता है।(d) उसके अन्त में 'गर' लगा देते हैं।Correct Answer: (b) उसके रूप में कोई परिवर्तन नहीं होता है।Solution:कुछ ऐसे उर्दू शब्द हैं, जो आकारान्त रहने पर भी हिन्दी के बहुवचन में परिवर्तित नहीं होते हैं, जैसे- सौदा, दरिया इत्यादि। ये शब्द एकवचन तथा बहुवचन दोनों रूपों में प्रयुक्त होते हैं।25. हिन्दी में 'मैं' का बहुवचन है- [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (द्वितीय पाली) परीक्षा 2019, Rajasthan TET Exam Ist Paper (I-V), 2011, P.G.T. परीक्षा, 2005](a) हम(b) हम दोनों(c) हम सब(d) हम लोगCorrect Answer: (a) हमSolution:हिन्दी में 'मैं' का बहुवचन 'हम' होता है। 'मैं' तथा 'हम' उत्तम पुरुष सर्वनाम हैं।26. 'पंखा' का बहुवचन क्या होगा? [लेखपाल (Mains) 2022](a) पँखे(b) पँखें(c) पंख(d) पंखेCorrect Answer: (d) पंखेSolution:पंखा का बहुवचन पंखे होगा। शेष अन्य विकल्प अशुद्ध हैं।27. 'मैं चलती थी।' में 'मैं' का बहुवचन क्या होगा? [UPSSSC कनिष्ठ सहायक (प्रथम पाली) परीक्षा](a) हम(b) तुम(c) वे(d) सबCorrect Answer: (a) हमSolution:प्रश्नगत वाक्य में प्रयुक्त 'मैं' शब्द एकवचन (उत्तम पुरुष) है, जिसका बहुवचन 'हम' (उत्तम पुरुष) होगा। 'तुम' एकवचन (मध्यम पुरुष) और 'वे' बहुवचन (अन्य पुरुष) सर्वनाम हैं।28. निम्नलिखित में से किसका प्रयोग केवल बहुवचन में होता है? [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (द्वितीय पाली), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (I-पॉली), G.I.C. (प्रवक्ता) परीक्षा, 2017, UPSSSC सम्मिलित सहा. लेखाकार लेखा परीक्षक (सा.च.) परीक्षा, 2016, UPSSSC युवा कल्याण एवं विकास दल अधिकारी 2 परीक्षा, 2018 (II), U.P.TET Exam Ist Paper (I-V), 2001](a) पाठक(b) प्राण(c) नदी(d) स्त्रीCorrect Answer: (b) प्राणSolution:'प्राण' शब्द का प्रयोग केवल बहुवचन में होता है। वस्तुतः जिन शब्दों से बहुत सी वस्तुओं का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे- घोड़े, तिथियाँ, नदियाँ, वस्तुएँ आदि।29. निम्नलिखित से किसका प्रयोग केवल बहुवचन में होता है? [UPPCL JE Exam, 27-अगस्त, 2018 (प्रथम पाली)](a) लड़का(b) घोड़ा(c) दर्शन(d) नारीCorrect Answer: (c) दर्शनSolution:'दर्शन' शब्द का प्रयोग केवल बहुवचन में होता है। 'प्राण' शब्द का भी प्रयोग केवल बहुवचन में होता है। विकल्प के अन्य शब्द लड़का, घोड़ा एवं नारी एकवचन हैं।30. किस शब्द का प्रयोग सदैव बहुवचन में होता है? [उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 19 जून, 2018 (I-पॉली), उ.प्र. पुलिस कांस्टेबिल परीक्षा 18 जून, 2018 (II-पॉली), UPSSSC ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा, 2018 (IV)](a) गाय(b) दर्शन(c) बहन(d) लताCorrect Answer: (b) दर्शनSolution:शब्द के जिस रूप से एक से अधिक पदार्थों अथवा व्यक्तियों का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। कुछ शब्दों का प्रयोग हिन्दी में बहुवचन में होता है। जैसे प्राण, लोग, आँसू, ओठ, दर्शन, दाम, अक्षत इत्यादि।Submit Quiz« Previous12345Next »