वनों से लाभ एवं वनों के उपयोग

Total Questions: 4

1. कथन : [U.P.P.C.S. (Mains) 2009]

कथन (A): एल्युमीनियम हरी धातु है।

कारण (R) : वह लकड़ी का स्थान लेकर वनों को बचाती है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (d) (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
Solution:एल्युमीनियम को इसके पर्यावरणीय हितैषी स्वरूप (अल्प क्षरण एवं पुनर्चक्रण में कम ऊर्जा खपत) होने के कारण हरी धातु कहा जाता है। एल्युमीनियम का लकड़ी के स्थान पर प्रयोग नगण्य ही होता है। एल्युमीनियम को हरी धातु इसलिए भी कहते हैं, क्योंकि इसके पुनः उत्पादन की प्रक्रिया में ऊर्जा की काफी बचत होती है।

2. भारत के एक विशेष क्षेत्र में, स्थानीय लोग जीवित वृक्षों की जड़ों का अनुवर्धन कर इन्हें जलधारा के आर-पार सुदृढ़ पुलों में रूपांतरित कर देते हैं। जैसे-जैसे समय गुजरता है, ये पुल और अधिक मज़बूत होते जाते हैं। ये अनोखे 'जीवित जड़ पुल' कहां पाए जाते हैं? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (a) मेघालय
Solution:अगर किसी पेड़ को काटे बिना उससे पुल बना दिया जाए, तो उस पुल को ही जीवित पुल या प्राकृतिक पुल कहते हैं। मेघालय राज्य में कई जीवित पुल हैं।

3. कथन : [U.P. Lower Sub. (Pre) 2002 U.P.P.C.S. (Spl.) (Pre) 2004]

कथन (A): वन नवीकरणीय संसाधन है।

कारण (R) : ये पर्यावरण की गुणवत्ता को बढ़ाते हैं।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
Solution:नवीकरणीय संसाधन वे होते हैं, जो एक बार उपयोग होने के बाद पुनः उपयोग में लाए जा सकते हैं। अतः वन एक नवीकरणीय संसाधन है, क्योंकि इनके एक बार संपोषित दोहन के बाद पुनः दोहन किया जा सकता है। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि वनों से पर्यावरण की गुणवत्ता बढ़ती है, क्योंकि वन पर्यावरण से कार्बन डाइऑक्साइड का अवशोषण कर ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]

कथन (A) : प्राकृतिक साधन वे होते हैं, जो किसी क्षेत्र में स्थित हैं तथा भविष्य में भी प्रयोग में लाए जा सकते हैं।

कथन (R) : किसी वास्तविक प्राकृतिक संसाधन का विकास प्रौद्योगिकी एवं उत्पादन लागत पर निर्भर होता है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (b) (A) तथा (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
Solution:विकास के चरण के आधार पर प्राकृतिक संसाधनों को निम्न समूहों में विभाजित किया जा सकता है:- (i) संभाव्य संसाधन (Potential Resources), (ii) वास्तविक संसाधन (Actual Resources) एवं (iii) आरक्षित संसाधन (Reserve Resources)। वास्तविक संसाधन वे हैं, जिनका सर्वेक्षण किया गया है तथा उनकी मात्रा एवं गुणवत्ता का पता लगाया गया है और जिनका वर्तमान समय में प्रयोग किया जा रहा है। किसी वास्तविक संसाधन का विकास उपलब्ध प्रौद्योगिकी तथा लागत पर निर्भर करता है।