वनोन्मूलन एवं उसके प्रभाव

Total Questions: 6

1. वन ह्रास का मुख्य कारण है- [U.P.P.C.S (Mains) 2011]

Correct Answer: (c) औद्योगिक विकास
Solution:वन ह्रास का मुख्य कारण तेजी से हो रहा औद्योगीकरण ही है, जिसमें वनों को काटकर नगरों की स्थापना की जा रही है एवं लकड़ियों का दोहन किया जा रहा है तथा खाली हो रही भूमि का उपयोग कृषि के लिए किया जा रहा है।

2. जलवायु के प्रमुख घटक, जो झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित कर रहे हैं- [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) जंगल की आग
Solution:झारखंड राज्य के वन के क्षेत्र की जलवायु को प्रभावित करने वाला प्रमुख घटक जंगल की आग है। जंगल की आग से झारखंड के प्रभावित होने वाले जिलों में पश्चिमी सिंहभूम, गढ़वा, हजारीबाग, पलामू आदि हैं। जंगल की आग झारखंड के आरक्षित एवं संरक्षित वनों में भी प्रमुख समस्या है।

3. भारत के निम्नलिखित में से कौन नगर वृक्षारोपण में विशिष्टता रखता है? [U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2013]

Correct Answer: (d) वालपराई
Solution:वालपराई नगर तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में स्थित है, यह उक्त विकल्पों में वृक्षारोपण में विशिष्टता रखने वाला भारत का नगर है।

4. निम्न में से कौन-सा भारत में निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है? [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2006 M.P.P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (c) नगरीकरण
Solution:नगरीकरण निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है, बल्कि यह निर्वनीकरण के कारणों में से एक है। बढ़ती आबादी की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए नगरों और वास स्थानों का विस्तार वनों एवं जैव विविधता को प्रभावित करता है। नगरों की आवश्यकताओं के संदर्भ में भी वनों की कटाई से वन क्षेत्र कम हुए हैं। इसके विपरीत हिमालय में जल स्रोतों का सूखना, जैव विविधता की हानि, मृदा अपरदन एवं वनोन्मूलन निर्वनीकरण के प्रभाव हैं।

5. नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, उसका प्रमुख कारण है- [M.P.P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (c) झूम कृषि
Solution:नगालैंड के पर्वत क्रमशः बंजर होते जा रहे हैं, इसका प्रमुख कारण यहां की स्थानीय जातियों द्वारा व्यापक पैमाने पर की जाने वाली झूम कृषि है।

6. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [U.P. R.O./A.R.O (Pre) 2016]

कथन (A): भारत में वन क्षेत्र का हास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः संबंधित रहा है।

कारण (R): वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक संबंध होता है।

नीचे दिए कूट से सही उत्तर चुनिए-

Correct Answer: (a) (A) तथा (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की व्याख्या करता है।
Solution:भारत में वन क्षेत्र का ह्रास भारत के जनांकिकीय संक्रमण से प्रत्यक्षतः संबंधित रहा है, क्योंकि जनसंख्या बढ़ने के कारण वन क्षेत्र पर दबाव बढ़ता है। कृषि, आवास, नगरीकरण, उद्योग आदि के कारण वन क्षेत्रों को काट दिया जाता है। वन क्षेत्र एवं जनसंख्या वृद्धि में प्रायः नकारात्मक संबंध होता है। सामान्यतया विकासशील देशों में जनसंख्या वृद्धि के साथ वन क्षेत्रों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जबकि विकसित देशों में ऐसा नहीं होता। पर्यावरणीय जागरूकता एवं वन क्षेत्रों के प्रति संवेदनशीलता के कारण विकसित देशों में वन क्षेत्रों में प्रायः वृद्धि देखी जाती है। हालांकि अधिकांश देशों में जनसंख्या वृद्धि, वन क्षेत्र को दुषमभावित ही करती है।