वन्यजीव अभयारण्य

Total Questions: 27

11. हाल ही में चीन ने 'सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य' के आस-पास के क्षेत्रों पर अधिकारों का दावा किया है। यह दावा करते हुए कि यह एक विवादित क्षेत्र है। यह वन्यजीव अभयारण्य कहां स्थित है? [67th B.P.S.C. (Pre) (Re-Exam) 2022]

Correct Answer: (b) भूटान
Solution:सकतेंग वन्यजीव अभयारण्य भूटान में स्थित है।

12. सूची-1 (राष्ट्रीय पार्क/वन्यजीव अभयारण्य) को सूची-II (राज्य) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2005]

सूची-I(राष्ट्रीय पार्क/वन्यजीव अभयारण्य)सूची-II (राज्य)
A. बोंडला वन्यजीव अभयारण्य1. ओडिशा
B. कांगेरघाट राष्ट्रीय पार्क2. असम
C. ओरंग अभयारण्य3. छत्तीसगढ़
D. ऊषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य4. गोवा

 

ABCD
(a)2153
(b)4321
(c)2351
(d)4123

 

Correct Answer: (b)
Solution:बोंडला वन्यजीव अभयारण्य-गोवा (उत्तर-पूर्व गोवा में स्थित, 8 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत यह अभयारण्य विशेषतः स्कूली छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र है), कांगेरघाट राष्ट्रीय पार्क-छत्तीसगढ़, ओरंग अभयारण्य-असम (इसे मिनी काजीरंगा के नाम से भी जाना जाता है), ऊषाकोठी वन्यजीव अभयारण्य-ओडिशा (संभलपुर से 45 किमी. पूर्व में स्थित)।

13. महुआडांड़ भेड़िया अभयारण्य झारखंड के किस जिले में है? [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (d) लातेहार
Solution:महुआडांड़ भेड़िया अभयारण्य झारखंड के लातेहार जिले में है। 63.26 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत यह अभयारण्य मुख्यतया 'भेड़ियों' के लिए प्रसिद्ध है। यहां पाए जाने वाले अन्य जीव हैं- खरगोश, नेवला, चूहे, गिलहरी, छोटे हिरण तथा भूमि पर रहने वाले पक्षी इत्यादि ।

14. निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य बिहार के मुंगेर जिले में स्थित है? [B.P.S.C. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) भीमबांध
Solution:भीमबांध वन्यजीव अभयारण्य की स्थापना वर्ष 1976 में बिहार के मुंगेर जिले में हुई थी। इसका कुल क्षेत्रफल 681.99 वर्ग किमी. है।

15. निम्नलिखित राज्यों में से किस एक में पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अवस्थित है? [I.A.S. (Pre), 2018]

Correct Answer: (a) अरुणाचल प्रदेश
Solution:पाखुई वन्यजीव अभयारण्य अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग जिले में स्थित है। मूलतः यह क्षेत्र 'पक्के संरक्षित वन' (Pakke Reserve Forest) के नाम से जाना जाता था। वर्ष 1977 में इसकी स्थापना हुई थी।

16. 'गोमर्दा' वन्यजीव अभयारण्य स्थित है- [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2019]

Correct Answer: (c) रायगढ़ जिला में
Solution:'सारंगगढ़-गोमार्दा' वन्यजीव अभयारण्य छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले में सारंगढ़ के निकट स्थित है। इसकी स्थापना वर्ष 1975 में हुई थी। 277.82 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला यह अभयारण्य बहुत ही आकर्षक स्थल है। यहां विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर पाए जाते हैं, जिनमें विभिन्न प्रकार के हिरण एवं जंगली भैंसा प्रमुख हैं।

17. राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य निम्नलिखित में से किस राज्य का हिस्सा नहीं है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2020]

Correct Answer: (c) हरियाणा
Solution:राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य, जिसे राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल वन्यजीव अभयारण्य भी कहा जाता है, गंभीर रूप से लुप्तप्राय घड़ियाल, लाल मुकुट वाले कछुओं और लुप्तप्राय गंगा नदी डॉल्फिन के लिए उत्तरी भारत में लगभग 5400 वर्ग किमी. में विस्तृत संरक्षित क्षेत्र है। यह अभयारण्य राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के त्रि-बिंदु के पास चंबल नदी पर स्थित है।

18. सूची-1 (राष्ट्रीय वन/वन्यजीव अभयारण्य) को सूची-II (समीपवर्ती नगर) के साथ सुमेलित कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए- [I.A.S. (Pre) 2006]

सूची-I(राष्ट्रीय वन/वन्य जीव अभयारण्य)सूची-II(समीपवर्ती नगर)
A. चन्द्रप्रभा1. जयपुर
B. करेरा2. झांसी
C. जयसमंद3. आगरा
D. नाहरगढ़4. वाराणसी
5. उदयपुर

 

ABCD
(a)4152
(b)5231
(c)4251
(d)5132

 

Correct Answer: (c)
Solution:चन्द्रप्रभा वन्यजीव अभयारण्य उ.प्र. के चंदौली जिले में है, जो वाराणसी से लगभग 70 किमी. की दूरी पर स्थित है। करेरा वन्यजीव अभयारण्य म.प्र. के शिवपुरी जिले में लगभग 202.21 वर्ग किमी. क्षेत्र में विस्तृत है तथा उ.प्र. के झांसी जिले से मात्र 44 किमी. की दूरी पर स्थित है। जयसमंद वन्यजीव अभयारण्य राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है। नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य एक लघु अभयारण्य (50 वर्ग किमी. क्षेत्रफल) है, जो राजस्थान के बारां जिले में है। यह जयपुर से लगभग 12 किमी. (गूगल मैप के अनुसार 9.8 किमी.) दूरी पर स्थित है।

19. उत्तर प्रदेश का निम्नलिखित में से कौन-सा वन्यजीव अभयारण्य 1975 में स्थापित किया गया था? [U.P.P.C.S. (Pre) 2021]

Correct Answer: (e) इनमें से कोई नहीं
Solution:पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जारी वन सांख्यिकी पुस्तक, 2018 तथा ENVIS पोर्टल पर उपलब्ध वन्यजीव अभयारण्य के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 1975 में उत्तर प्रदेश में कोई भी वन्यजीव अभयारण्य स्थापित नहीं किया गया था।

विकल्पगत वन्यजीव अभयारण्य एवं उनकी स्थापना का वर्ष निम्नवत है-
कतरनियाघाट 1976
किशनपुर - 1972
चंबल- 1979
रायपुर में कोई भी वन्यजीव अभयारण्य नहीं है, यद्यपि रानीपुर वन्यजीव विहार की स्थापना वर्ष 1977 में हुई थी। अतः यह प्रश्न मूल्यांकन श्रेणी से बाहर किए जाने योग्य है।

20. निम्न में से व्याघ्र अभयारण्य कौन-सा नहीं है? [M.P.P.C.S. (Pre) 1997]

Correct Answer: (c) काजीरंगा
Solution:काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। कुल 889.51 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर फैले इस राष्ट्रीय पार्क में एक सींग वाले गैंडे एवं हाथियों का प्रमुख रूप से निवास मिलता है। काजीरंगा (असम), कान्हा (मध्य प्रदेश), रणथम्भौर (राजस्थान) और बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश) आदि प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल हैं।