वन्यजीव अभयारण्य

Total Questions: 27

21. काजीरंगा किसलिए जाना जाता है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012 Jharkhand P.C.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (a) गैंडा के लिए
Solution:काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे स्थित है। कुल 889.51 वर्ग किमी. क्षेत्रफल पर फैले इस राष्ट्रीय पार्क में एक सींग वाले गैंडे एवं हाथियों का प्रमुख रूप से निवास मिलता है। काजीरंगा (असम), कान्हा (मध्य प्रदेश), रणथम्भौर (राजस्थान) और बांधवगढ़ (मध्य प्रदेश) आदि प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल हैं।

22. सूची-1 को सूची-II के साथ सुमेल कीजिए और सूचियों के नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन कीजिए: [U.P.P.C.S. (Mains) 2003]

सूची-I (अभयारण्य)सूची-II (राज्य)
A. गर्म पानी1. आंध्र प्रदेश
B. नामदफा2. अरुणाचल प्रदेश
C. पाखल3. असम
D. सरिस्का4. राजस्थान

 

ABCD
(a)2314
(b)4312
(c)1243
(d)3214

 

Correct Answer: (d)
Solution:प्रश्नगत अभयारण्य तथा उनसे संबंधित राज्यों का सुमेलन निम्नानुसार है-
(अभयारण्य)(राज्य)
गर्म पानीअसम
 नामदफाअरुणाचल प्रदेश
 पाखलतेलंगाना
 सरिस्काराजस्थान

23. असम में मानस अभयारण्य जाना जाता है- [Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2010]

Correct Answer: (b) बाघों के लिए
Solution:असम का मानस वन्यजीव अभयारण्य विशेष रूप से बाघों तथा भारतीय गैंडों के लिए प्रसिद्ध है। यह एक प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व, हाथी रिजर्व एवं बायोस्फीयर रिजर्व है तथा यह यूनेस्को की प्राकृतिक विश्व विरासत स्थल सूची में भी शामिल (1985 से) है। जून, 2011 में इसे 'वर्ल्ड हेरिटेज इन डेंजर' सूची से हटाया गया है (1992 से यह इस सूची में था)।

24. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए और नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए : [U.P.P.C.S. (Pre) 2014]

सूची-I(पार्क तथा वन्यजीव अभयारण्य)सूची-II(राज्य)
A. दाचीगाम वन्यजीव अभयारण्य1. मध्य प्रदेश
B. केवलादेव घाना पक्षी अभयारण्य2. राजस्थान
C. कान्हा राष्ट्रीय पार्क3. केरल
D. पेरियार वन्यजीव अभयारण्य4. जम्मू एवं कश्मीर

 

ABCD
(a)4213
(b)1324
(c)2143
(d)3421

 

 

Correct Answer: (a)
Solution:उपयुक्त सुमेलन निम्नवत है-
पार्क तथा वन्यजीव अभयारण्यराज्य/केंद्रशासित प्रदेश
दाचीगाम वन्यजीव अभयारण्यजम्मू और कश्मीर
केवलादेव घाना पक्षी अभयारण्यराजस्थान
कान्हा राष्ट्रीय पार्कमध्य प्रदेश
पेरियार वन्यजीव अभयारण्यकेरल

25. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [M.P.P.S.C. (Pre) 2019]

वन्यजीव अभयारण्यराज्य
(a) मुकाम्बिकाकर्नाटक
(b) डालमाझारखंड
(c) नय्यरछत्तीसगढ़
(d) कोटीगांवगोवा

 

Correct Answer: (c)
Solution:सही सुमेलन इस प्रकार है-
वन्यजीव अभयारण्यराज्य
मुकाम्बिकाकर्नाटक
डालमाझारखंड
नय्यरकेरल
कोटीगांवगोवा

26. गिर के शेरों को रखे जाने हेतु किस राष्ट्रीय पार्क/अभयारण्य का चयन किया गया है? [M.P.P.C.S. (Pre) 2008]

Correct Answer: (d) पालपुर कूनो
Solution:प्रश्नकाल में श्योपुर (मध्य प्रदेश) जिले में पालपुर नामक स्थल पर अवस्थित कूनो वन्यजीव अभयारण्य (Kuno Wildlife Sanctuary) का एशियाई शेरों के पुनर्प्रवेश स्थल के रूप में चयन किया गया था। वर्ष 2018 में इसे कूनो राष्ट्रीय उद्यान बना दिया गया। शिकार के कारण विलुप्त होने से पूर्व 1873 ई. में यहां एशियाई शेरों का बसाव था, इस कारण यह स्थल चुना गया है।

27. हाल ही में, कुछ शेरों को गुजरात के उनके प्राकृतिक आवास से निम्नलिखित में से किस एक स्थल पर स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव था? [I.A.S. (Pre) 2017]

Correct Answer: (b) कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य
Solution:प्रश्नकाल में एशियाई शेरों को गुजरात के गिर अभयारण्य से मध्य प्रदेश के कूनो पालपुर वन्यजीव अभयारण्य में भेजने/स्थानांतरित किए जाने हेतु पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की विशेषज्ञ समिति ने अपनी स्वीकृति मार्च, 2017 के प्रारंभ में दे दी। समिति के अनुसार, कूनो पालपुर अभयारण्य की परिस्थितियां विलुप्त हो रहे एशियाई शेरों का दूसरा घर बनने हेतु उपयुक्त थीं। वर्तमान में इसका नाम कूनो नेशनल पार्क है।