वन एवं उसके प्रकार (वन एवं वन्यजीव)

Total Questions: 26

1. भारत के निम्नलिखित क्षेत्रों में से किस एक में, मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन और पर्णपाती वनों का संयोजन है? [I.A.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (d) अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह
Solution:अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में मैंग्रोव वन, सदापर्णी वन एवं पर्णपाती वन तीनों ही पाए जाते हैं। भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2021 के अनुसार, देश में कुल मैंग्रोव कवर 4992 वर्ग किमी. है, जो देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र का 0.15 प्रतिशत है। देश के सर्वाधिक मैंग्रोव आच्छादित 4 राज्य/संघीय क्षेत्र क्रमशः पश्चिम बंगाल (42.33 प्रतिशत), गुजरात (23.54 प्रतिशत), अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह (12.34 प्रतिशत) तथा आंध्र प्रदेश (8.11 प्रतिशत) है।

2. निम्नलिखित जंगलों में से कौन-सा जंगल 'पृथ्वी ग्रह के फेफड़ों' के रूप में जाना जाता है? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) अमेजन वर्षा वन
Solution:अमेजन वर्षा वन, एमेजोनिया या अमेजन वन के नाम से जाने जाते हैं। ये चौड़ी पत्तियों वाले नमी-युक्त वन हैं, जो दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैले हैं। इन्हें ही 'पृथ्वी ग्रह के फेफड़ों' के रूप में जाना जाता है, क्योंकि इनकी वनस्पति लगातार कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर ऑक्सीजन मुक्त करती रहती है। पृथ्वी की लगभग 20 प्रतिशत से अधिक ऑक्सीजन अमेजन वर्षा वनों द्वारा उत्पादित होती है।

3. निम्नलिखित में से किस महाद्वीप में उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों का विस्तार अधिक है? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2014]

Correct Answer: (b) एशिया
Solution:उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वनों को मानसूनी वन भी कहते हैं। यह साधारणतया भारत, म्यांमार, थाईलैंड तथा दक्षिण-पूर्वी एशिया के अन्य भागों में पाए जाते हैं। इन वनों में उगने वाले वृक्ष चौड़ी पत्ती वाले पर्णपाती (वर्ष में एक बार पत्तियां गिराने वाले) होते हैं।

4. समाचारों में कभी-कभी दिखाई देने वाले 'रेड सैंडर्स' (Red Sanders) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2016]

1. यह दक्षिण भारत के एक भाग में पाई जाने वाली एक वृक्ष जाति है।

2. यह दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय वर्षा वन क्षेत्रों के अति महत्वपूर्ण वृक्षों में से एक है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

Correct Answer: (a) केवल 1
Solution:रेड सैंडर्स (रक्त चंदन) दक्षिण भारत के उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनों में पाई जाने वाली वृक्ष की एक प्रजाति है। इसका वैज्ञानिक नाम टेरोकार्पस सेंटेलिनस (Pterocarpus santalinus) है। यह वृक्ष आंध्र प्रदेश के पालकोंडा व शेषचलम पर्वत श्रेणियों में मुख्यतया पाया जाता है।

5. भारत के निम्नलिखित पारिस्थितिकी क्षेत्रों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है? [U.P. Lower Sub. (Pre) 2013]

Correct Answer: (d) पूर्वी दक्कन पठार -आर्द्र वन
Solution:प्रश्नगत विकल्पों में पूर्वी दक्कन पठार में प्रमुखतया शुष्क सदाबहार वन पाए जाते हैं न कि आर्द्र वन। शेष सभी विकल्प सुमेलित हैं।

6. सूची-1 को सूची-11 से सुमेलित कीजिए तथा सही उत्तर सूचियों के नीचे दिए गए कूट से चुनिए- [U.P.P.C.S. (Pre) 2017]

सूची - Iसूची - II
A. उष्णकटिबंधीय वन1. सुंदरबन
B. शंकुवृक्ष वन2. हिमाचल प्रदेश
C. कच्छ वनस्पति3. राजस्थान
D. पतझड़ वन4. साइलेंट वैली

 

ABCD
(a)1243
(b)2143
(c)1423
(d)4213

 

Correct Answer: (d)
Solution:सूची-1 और सूची-II का सही सुमेलन इस प्रकार है-
सूची - Iसूची - II
उष्णकटिबंधीय वनसाइलेंट वैली
शंकुवृक्ष वनहिमाचल प्रदेश
कच्छ वनस्पतिसुंदरबन
पतझड़ वनराजस्थान

सुंदरबन, पश्चिम बंगाल की कच्छ वनस्पति है। पश्चिमी हिमालय उप- अल्पाइन शंकुवृक्ष वन नेपाल, भारत और पाकिस्तान में विस्तारित हैं। भारत में यह उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश एवं संघ शासित क्षेत्र जम्मू और कश्मीर तथा लद्दाख में विस्तारित हैं। साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क केरल के पलक्कड़ एवं मलप्पुरम जिलों में विस्तारित है, यहां उष्णकटिबंधीय वन पाए जाते हैं। सूखे पर्णपाती वनों का विस्तार गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश में है।

7. निम्नलिखित में से कहां सदाबहार वन पाए जाते हैं? [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) पश्चिमी घाट
Solution:उष्णकटिबंधीय सदाबहार वनों का विस्तार पश्चिमी घाट (सह्याद्रि), उत्तर-पूर्व भारत और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह के 200 सेमी. से अधिक औसत वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाया जाता है।

8. निम्नलिखित में से कौन-सी, विषुवतीय वनों की अद्वितीय विशेषता है/विशेषताएं हैं? [I.A.S. (Pre) 2013]

1. ऊंचे, घने वृक्षों की विद्यमानता जिनके कीरीट निरंतर वितान बनाते हों

2. बहुत-सी जातियों का सह-अस्तित्व हो 3. अधिपादपों की असंख्य किस्मों की विद्यमानता हो

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए।

Correct Answer: (d) 1, 2 और 3
Solution:विषुवतीय वन ऐसे उष्णकटिबंध क्षेत्रों में मिलते हैं, जहां 200 सेमी. से अधिक वर्षा होती है। लंबे, चौड़े पत्ते वाले सदाबहार पेड़ यहां की प्रमुख वनस्पतियां हैं। ऊंचे एवं चौड़े पत्ते वाले पेड़ वन की सतह पर पत्तेदार वितान का गठन करते हैं। वितान का ऊपरी हिस्सा अक्सर समृद्ध अधिपादप वनस्पति का समर्थन करता है। विश्वभर की लगभग 80 प्रतिशत जैव विविधता विषुवतीय वनों में पाई जाती है।

9. निम्नलिखित राज्यों पर विचार कीजिए- [I.A.S. (Pre) 2015]

1. अरुणाचल प्रदेश

2. हिमाचल प्रदेश

3. मिजोरम

उपर्युक्त राज्यों में से किसमें/ किनमें 'उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदापर्णी वन' होते हैं?

Correct Answer: (c) केवल 1 और 3
Solution:उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन ऐसे क्षेत्रों में पाए जाते हैं, जहां वर्षा 200-300 सेमी. के बीच होती है, जैसे पश्चिमी घाट। दिए गए राज्यों में अरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम में उष्णकटिबंधीय आर्द्र सदाबहार वन पाए जाते हैं, जबकि हिमाचल प्रदेश में मुख्यतः उष्णकटिबंधीय नम पर्णपाती वन, उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन आदि पाए जाते हैं।

10. निम्नलिखित में से किस प्रकार के वनों में अधिकतम पादप विविधता पाई जाती है? [U.P.R.O/A.R.O. (Pre) 2017]

Correct Answer: (d) उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
Solution:उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन बायोम (Biome) में पादपों की सर्वाधिक प्रजातियां (Species) पाई जाती हैं। यद्यपि इस बायोम के सभी क्षेत्र में पौधों का जीवन रूप तथा उनकी संरचना में समता पाई जाती है, परंतु उनके पादप प्रजातियों के संघटन में पर्याप्त विषमता मिलती है। यह बायोम पादप तथा प्राणियों के विकास तथा वृद्धि के लिए अनुकूलतम दशाएं प्रदान करता है, क्योंकि इसमें वर्षभर उच्च वर्षा तथा तापमान रहता है।