वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – द्वितीय पालीTotal Questions: 10051. यमुना नदी ....... नदी की सबसे बड़ी उपनदी है।(1) गंगा नदी(2) सिंधु नदी(3) नर्मदा नदी(4) सतलुजCorrect Answer: (1) गंगा नदीSolution:यमुना भारत की एक नदी है। यह गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है, जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और प्रयाग में गंगा से मिल जाती है। इसकी प्रमुख सहायक नदियों में चंबल, सेंगर, छोटी सिन्ध, बेतवा और केन उल्लेखनीय है। यह HR व UP राज्य के मध्य सीमा बनाती है।52. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने 400 विकेट हासिल किए और 5000 रन बनाए हैं?(1) अजीत अगरकर(2) अमित मिश्रा(3) कपिल देव(4) मनोज प्रभाकरCorrect Answer: (3) कपिल देवSolution:कपिलदेव भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी हैं। 1983 के क्रिकेट विश्व कप में वे भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान थे, जिसमें भारत ने विश्व कप जीता। इन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 434 विकेट तथा 5,248 रन बनाए हैं, तथा एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 253 विकेट तथा 3,783 रन बनाए हैं।53. हरियाणा के किस जिले में सरसों की सबसे ज्यादा पैदावार होती है?(1) भिवानी(2) सिरसा(3) रेवाड़ी(4) हिसारCorrect Answer: (1) भिवानीSolution:हरियाणा के भिवानी जिले में सरसों की सबसे ज्यादा पैदावार होती है।54. राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान ....... में स्थित है?(1) फरीदाबाद(2) रेवाड़ी(3) सोनीपत(4) करनालCorrect Answer: (1) फरीदाबादSolution:राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान (1955) करनाल में स्थित प्रमुख डेरी अनुसंधान संस्थान है। 1989 में इसे समविश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ था।55. बनावली किस जिले में स्थित है, जहाँ सिंधु घाटी सभ्यता के साक्ष्य पाए गए थे?(1) करनाल(2) फतेहाबाद(3) रेवाड़ी(4) कुरुक्षेत्रCorrect Answer: (2) फतेहाबादSolution:बनावली फतेहाबाद शहर से लगभग 16 किमी. दूर स्थित पुरातात्विक टीले का स्थान है। बनवाली में की गई खुदाई से पूर्व-हड़प्पा और हड़प्पा युग की अमूल्य ऐतिहासिक जानकारियों के बारे में पता चला है, जो क्रमानुसार 2800 ई.पू. से 2300 ई.पू. और 2300 ई.पू. से 1800 ई. पू. काल का है।56. हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल कौन हैं?(1) पद्मानाभा आचार्य(2) कप्तान सिंह सोलंकी(3) बनवारीलाल पुरोहित(4) राम नाथ कोविंदCorrect Answer: (2) कप्तान सिंह सोलंकीSolution:प्रश्नानुसार, हरियाणा के वर्तमान राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी हैं। वर्तमान (202d) में राज्यपाल श्री आशिम कुमार घोष है।57. इंडियन नेशनल लोक दल का नेता कौन है?(1) भूपेन्द्र सिंह हुड्डा(2) चौधरी बंसीलाल(3) पवन पंडित(4) ओम प्रकाश चौटालाCorrect Answer: (4) ओम प्रकाश चौटालाSolution:ओम प्रकाश चौटाला भारत के प्रांत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उप-प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल के पुत्र थे। इनके राजनैतिक पार्टी का नाम इंडियन नेशनल लोकदल है।58. हरियाणा की सरकारी भाषा ....... है?(1) हरियाणवी(2) पंजाबी(3) तमिल(4) हिन्दीCorrect Answer: (4) हिन्दीSolution:हरियाणा का सरकारी भाषा हिन्दी है।59. निम्नलिखित में कौन-सी नदी हरियाणा में से नहीं बहती है?(1) घग्गर(2) गोमती(3) यमुना(4) इंदोरीCorrect Answer: (2) गोमतीSolution:हरियाणा में बहने वाली नदियाँ - यमुना नदी, घग्घर, सरस्वती, साहिब, मारकंडा, इंदौरी, कृष्णावती, दोहन, टांगरी है।60. भिंडावास वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य हरियाणा के ....... जिले में स्थित है?(1) रेवाड़ी(2) सोनीपत(3) कैथल(4) झज्जरCorrect Answer: (4) झज्जरSolution:भिंडावास वन्यजीव और पक्षी अभयारण्य झज्जर में है। यह करीब 1074 एकड़ भू-भाग पर फैला हुआ है। यहाँ की खूबसूरत झील इसका प्रमुख आकर्षण है, जहाँ करीब 30,000 प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं। इनमें से 250 प्रजातियाँ विश्व के अलग-अलग हिस्सों की होती है। खापड़वास अभ्यारण्य भी झज्जर में स्थित है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »