वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – प्रथम पालीTotal Questions: 10031. गाँधीजी ने डान्डी से 'नमक सत्याग्रह' आरंभ किया था। डान्डी ...... में है।(1) महाराष्ट्र(2) गुजरात(3) गोवा(4) कर्नाटकCorrect Answer: (2) गुजरातSolution:नमक सत्याग्रह को गाँधीजी द्वारा 12 मार्च, 1930 को शुरू किया गया था। उन्होंने इस आंदोलन की शुरुआत साबरमती आश्रम से लेकर दांडी तक की। यह आंदोलन 12 मार्च, 1930 से 6 अप्रैल, 1930 तक हुआ था।32. किस राजवंश ने तमिलनाडु के महाबलिपुरम में मंदिरों का निर्माण करवाया था?(1) पाण्डया(2) चोल(3) पल्लवा(4) चेराCorrect Answer: (3) पल्लवाSolution:महाबलिपुरम मंदिर तमिलनाडु में बंगाल की खाड़ी के तट पर स्थित है। इस मंदिर को दक्षिण भारत के सबसे प्राचीन मंदिरों में माना जाता है। जिसका संबंध आठवीं शताब्दी से है, इसका निर्माण पल्लव वंश के शासक नरसिंह वर्मन प्रथम द्वारा करवाया गया था।33. प्रत्येक वर्ष ....... को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।(1) 5 सितम्बर(2) 14 फरवरी(3) 21 जून(4) 5 मार्चCorrect Answer: (1) 5 सितम्बरSolution:भारत के भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन (5 सितम्बर) भारत में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है।34. कौन वर्तमान केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री है?(1) श्री नितिन गडकरी(2) श्री अनन्त कुमार(3) श्री अशोक गजपति राजू(4) श्री वैंकेया नायडूCorrect Answer: (4) श्री वैंकेया नायडूSolution:प्रश्नानुसार केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू थे, जोकि अब उपराष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित हो गए हैं, वर्तमान में केन्द्रीय शहरी विकासमंत्री हरदीप सिंह पुरी हैं।35. मालगुडी डेज ....... ने लिखी थी।(1) आर. के. नारायण(2) रवीन्द्रनाथ टैगोर(3) आर. के. लक्ष्मण(4) जवाहरलाल नेहरूCorrect Answer: (1) आर. के. नारायणSolution:मालगुडी डेज आर. के. नारायण द्वारा लिखा गया है। इस कहानी का सार यह है कि मालगुडी के छोटे शहर में रहने वाले लोग सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं और विभिन्न परीक्षणों तथा समस्याओं का सामना करते हैं।36. साहित्य के लिए 2016 का नोबल पुरस्कार ....... ने जीता था।(1) बॉब डायलेन(2) अलाइस मुनरो(3) स्वेतलाना अलेक्झीविश(4) पैट्रिक मोडियानाCorrect Answer: (1) बॉब डायलेनSolution:बॉब डायलेन एक अमेरिकी गीतकार, गायक, कलाकार और लेखक हैं। वह अमेरिकी लोक संगीत के अलावा पॉप म्यूजिक में भी काफी नाम कमा चुका है। 2000 में उसे ऑस्कर अवॉर्ड मिला और 2016 में उसने गीतकार के रूप में साहित्य में नोबेल पुरस्कार जीता है।37. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत के किस राज्य में अधिकतम जनसंख्या थी?(1) बिहार(2) महाराष्ट्र(3) उत्तर प्रदेश(4) आंध्र प्रदेशCorrect Answer: (3) उत्तर प्रदेशSolution:2011 की जनगणना के अनुसार सबसे अधिक जनसंख्या उत्तर प्रदेश की है। महाराष्ट्र का दूसरा तथा तीसरा स्थान बिहार का है।38. सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश ....... वर्ष की आयु पर सेवानिवृत्त होते हैं।(1) 70(2) 58(3) 62(4) 65Correct Answer: (4) 65Solution:अनु. 124 के अनुसार मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति करते समय राष्ट्रपति सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों से सलाह लेगा। भारतीय सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष होती है। न्यायाधीशों को केवल (महाभियोग/दुर्व्यवहार या असमर्थता के सिद्ध होने पर संसद के दोनों सदनों द्वारा दो-तिहाई बहुमत से पारित प्रस्ताव के आधार पर ही राष्ट्रपति द्वारा हटाया जा सकता है।39. भारतीय महिला बैंक का ....... के साथ विलय कर दिया गया था।(1) भारतीय स्टेट बैंक(2) केनरा बैंक(3) बैंक ऑफ इंडिया(4) पंजाब नेशनल बैंकCorrect Answer: (1) भारतीय स्टेट बैंकSolution:भारतीय महिला बैंक भारत का पहला महिला बैंक है। इसकी शुरुआत 19 नवंबर, 2013 को मुंबई में हुई। इस बैंक का मुख्यालय नई दिल्ली में होगा। भारतीय महिला बैंक का 21 मार्च, 2017 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय कर दिया गया है।40. भरतनाट्यम ....... की नृत्य विद्या है।(1) केरल(2) महाराष्ट्र(3) तमिलनाडु(4) उत्तर प्रदेशCorrect Answer: (3) तमिलनाडुSolution:भरतनाट्यम मुख्य रूप से दक्षिण भारत की शास्त्रीय नृत्य शैली है। भरतनाट्यम को सबसे प्राचीन नृत्य माना जाता है। इस नृत्य को तमिलनाडु में देवदासियों द्वारा विकसित व प्रसारित किया गया था। वर्तमान समय में इस नृत्य शैली का मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा अभ्यास किया जाता है।Submit Quiz« Previous12345678910Next »