वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – प्रथम पाली

Total Questions: 100

51. हरियाणा में इनमें से किस फसल की सबसे ज्यादा खेतीबाड़ी की जाती है?

Correct Answer: (4) गेहूँ
Solution:हरियाणा में 65 प्रतिशत से अधिक लोगों की जीविका का आधार कृषि है। राज्य के घरेलू उत्पादन में 26.4 प्रतिशत योगदान कृषि का है। हरियाणा में गेहूँ और धान की फसल सबसे ज्यादा होती है, लेकिन हरियाणा गेहूँ उत्पादन में अव्वल है।

52. ....... को हरियाणा की काशी कहा जाता है।

Correct Answer: (1) भिवानी
Solution:भिवानी को मंदिरों का नगर और भारत की छोटी काशी के नाम से जाना जाता है। यहाँ मंदिरों की अधिकता बहुत ज्यादा है। गंगा सतलुज के मैदान में बसा दक्षिण में थार रेगिस्तान को छुता हुआ भिवानी हरियाणा राज्य में स्थित है।

53. हरियाणा का राज्य पशु ....... है।

Correct Answer: (2) कृष्णमृग
Solution:हरियाणा का राज्य पशु कृष्णमृग (ब्लैक बक) है। कृष्णमृग मुख्य रूप से भारत में पाया जाता है। लेकिन पाकिस्तान और नेपाल में भी इसकी छोटी आबादी पाई जाती है। कृष्णमृग का चक्राकार सींग होता है, जिसमें 3 से 4 मध्यम सर्पिल मोड़ होती है और इसकी लंबाई 70 सेमी. तक होती है।

54. मारकंडा नदी का उद्भव ....... से होता है।

Correct Answer: (1) शिवालिक पहाड़ियाँ
Solution:मरकंड़ा नदी का उद्गम नाहन के पास शिवालिक की पहाड़ियों से होता है। यह नदी अम्बाला, कुरुक्षेत्र, शाहाबाद में बहती है तथा इसमें बाढ़ के कारण अधिक निक्षेप भी पाए जाते हैं। अंततः घग्घर नदी में मिल जाती है।

55. निम्नलिखित में से कौन सा हरियाणा का राष्ट्रीय उद्यान है?

Correct Answer: (4) सुल्तानपुर
Solution:सुल्तानपुर नेशनल पार्क दिल्ली से 45 किमी. दक्षिण-पश्चिम पश्चिम में तथा गुरुग्राम (हरियाणा) से 15 किमी. की दूरी पर स्थित है। अनेकानेक प्रकार के पक्षी, घने पेड़ों व झीलों से सुशोभित यह नेशनल पार्क हरियाली के स्वर्ग के समान है। सुल्तानपुर को सन् 1972 में 'वाटर बर्ड रिजर्व' के रूप में घोषित किया गया।

56. हरियाणा का कौन-सा जिला 'चावल का कटोरा' माना जाता है?

Correct Answer: (3) करनाल
Solution:हरियाणा के करनाल जिले में सर्वाधिक चावल का उत्पादन होता है, इस कारण से इस जिले को 'धान के कटोरा' के नाम से जाना जाता है। करनाल का बासमती चावल विश्व प्रसिद्ध है।

57. हरियाणा के निम्नलिखित किस शहर में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) स्थित है?

Correct Answer: (1) रोहतक
Solution:रोहतक का भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) एक सार्वजनिक व्यवसाय विद्यालय है। इसकी स्थापना 2009 में हुई थी और यह 8वाँ भारतीय प्रबंधन संस्थान है।

58. हरियाणा के किस शहर ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2017 में सबसे स्वच्छ शहरों के बीच सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है?

Correct Answer: (4) करनाल
Solution:केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा जनवरी 2017 में देश के 500 शहरों में करवाए गए स्वच्छ सर्वे में सिटी करनाल को 65वाँ स्थान दिया गया है।

59. राजस्थान पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शिक्षा को अनिवार्य बनाने वाला प्रथम राज्य है। द्वितीय राज्य कौन-सा है?

Correct Answer: (4) हरियाणा
Solution:सितम्बर 2015 में हरियाणा विधान सभा ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिनियम हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) अधि. 2015 पारित किया गया। पंचायत चुनाव लड़ने के लिए सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी सभी के लिए शिक्षा का मानदंड निर्धारित कर दिया गया है।

60. ....... पारम्परिक धातुकर्म, विशेषकर काँसे के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है।

Correct Answer: (3) रेवाड़ी
Solution:रेवाड़ी एक ऐतिहासिक शहर है। रेवाड़ी हरियाणा का एक जिला है। खाने के हिसाब से यहाँ की रेवड़ियाँ बहुत मशहूर है। रेवाड़ी पारंपरिक धातुकर्म विशेषकर काँसे के बर्तनों के लिए प्रसिद्ध है।