वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – प्रथम पाली

Total Questions: 100

61. हरियाणा का सबसे छोटा जिला है।

Correct Answer: (1) पंचकूला
Solution:प्रश्नानुसार, पंचकूला सबसे छोटा जिला है। हरियाणा में अब कुल 22 जिले हैं, सबसे पुराना जिला अम्बाला है, और सबसे नया जिला दादरी है, जो 2016 में बना है। जनसंख्या में सबसे बड़ा जिला फरीदाबाद और क्षेत्रफल में सिरसा है और क्षेत्रफल में सबसे छोटा जिला फरीदाबाद है और जनसंख्या में सबसे छोटा जिला पंचकूला है।

62. सोहना कार रैली ....... की रैली है।

Correct Answer: (2) कारवा
Solution:सोहना हरियाणा राज्य के गुरुग्राम जिले का एक शहर है। यहाँ हर वर्ष फरवरी में विंटेज कार रैली का आयोजन किया जाता है, जिसे कारवा का रैली के नाम से जाना जाता है।

63. हरियाणा में किस स्थान पर अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले का आयोजन किया जाता है।

Correct Answer: (1) सूरजकुंड
Solution:सूरजकुंड हरियाणा में फरीदाबाद जिला में स्थित है। यह अपने हस्तशिल्प मेला के लिए विश्व प्रसिद्ध है। हरियाणा की पर्यटन विभाग ने 1981 में शुरू किया था, जोकि हर वर्ष मेले का आयोजन करता है।

64. कुरुक्षेत्र में निम्नलिखित कौन सा त्योहार वार्षिक रूप से मनाया जाता है?

Correct Answer: (2) गीता जयंती समारोह
Solution:गीता जयंती समारोह हर वर्ष कुरुक्षेत्र में वार्षिक त्योहार के रूप में मनाया जाता है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ज्योतिसर भूमि पर इस समारोह का आयोजन किया जाता है। समस्त विश्व में विख्यात श्रीमद्भगवतगीता ही ऐसा ग्रंथ है, जिसकी जयंती मनाई जाती है। भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र में पवित्र गीता का दिव्य संदेश अर्जुन को दिया था।

65. निम्नलिखित में कौन सी नृत्य विद्या हरियाणा की नृत्य विद्या नहीं है?

Correct Answer: (1) भांगड़ा
Solution:दिए गए विकल्पों में भांगड़ा जोकि पंजाब का सर्वप्रसिद्ध नृत्य है को छोड़कर अन्य सभी हरियाणा के लोक नृत्य हैं। फाग नृत्य का आयोजन हरियाणा में होली पर्व के दो सप्ताह पूर्व होता है। धमाल नृत्य हरियाणवी पुरुषों द्वारा किया जाता है जबकि स्वांग या सांग नृत्य वीर रस से युक्त नृत्य विद्या है जिसकी शुरुआत 1730 ई. से मानी जाती है।

66. ....... असममित शरीर वाले पशु का उदाहरण है।

Correct Answer: (3) स्पंज
Solution:स्पंज एक अमेरुदण्डी, पेरीफेरा संघ का समुद्री जीव है। यह मीठे एवं खारे पानी में पाया जाता है। यह जन्तु कॉलोनी बनाकर अपने आधार से चिपके रहते हैं। यह एकमात्र ऐसे जन्तु हैं, जो चल फिर नहीं सकते हैं। ये लाल एवं हरे आदि कई रंगों के होते हैं।

67. एक मेढ़क के दिल में ....... कक्ष होते हैं।

Correct Answer: (2) तीन
Solution:मेढ़क उभयचर वर्ग का जन्तु है, जो पानी तथा जमीन पर दोनों जगह रह सकता है। यह एक शीतरक्ती प्राणी है। मेढ़क के चार पैर होते हैं। एक मेढ़क के दिल में तीन कक्ष होते हैं। 5,000 से अधिक प्रजातियाँ इसकी खोजी जा चुकी है। वर्षा वनों में इसकी संख्या सर्वाधिक है।

68. पक्षियों में आगे के पैर ....... में संशोधित हुआ है।

Correct Answer: (3) वायु गुहा
Solution:पक्षी रीढ़धारी जन्तुओं का एक वर्ग है, जिसमें एक हजार प्रजातियाँ पाई जाती है। पक्षियों के आगे के पैर, पंखों में परिवर्तित होकर पक्षियों को उड़ने में मदद करते है। पक्षियों में आगे के पैर वायु गुहा में परिवर्तन हुआ है, जिस कारण से उड़ने में सुविधा होती है।

69. तंत्रिका तंत्र (नर्वस सिस्टम) की कोशिकाओं को ....... कहते हैं।

Correct Answer: (4) नसें
Solution:जिस तंत्र के द्वारा विभिन्न अंगों का नियंत्रण और अंगों और वातावरण में सामंजस्य स्थापित होता है, उसे तंत्रिका तंत्र कहते हैं। तंत्रिका कोशिका तंत्रिका तंत्र की रचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई है। तंत्रिका तंत्र की कोशिकाओं को नसें कहा जाता है। तंत्रिका कोशिका एवं इसकी सहायक अन्य कोशिकाएँ मिलकर तंत्रिका तंत्र के कार्यों को संपन्न करती है।

70. तिलचट्टे के खून का रंग ....... है।

Correct Answer: (2) सफेद
Solution:तिलचट्टा कीट वर्ग का एक सर्वाहारी, रात्रिचर प्राणी है जो अंधेरे व गर्म स्थानों में पाया जाता है। पंख से ढका हल्का लाल एवं भूरे रंग का इसका शरीर तीन भागों सिर, वक्ष और उदर में विभाजित रहता है। तिलचट्टे के खून का रंग सफेद होता है। इसके सिर में एक जोड़ी नेत्र पाया जाता है।