वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – प्रथम पाली

Total Questions: 100

71. निम्नलिखित में से कौन सा कारक पौधों में प्रकाश संश्लेषण को प्रभावित नहीं करता है?

Correct Answer: (4) मृदा का रंग
Solution:सजीव कोशिकाओं के द्वारा प्रकाशीय ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में परिवर्तित करने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण वह क्रिया है, जिसमें पौधे अपने हरे रंग वाले अंगों जैसी पत्ती द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में वायु से कार्बन डाइऑक्साइड तथा भूमि से जल लेकर जटिल कार्बनिक खाद्य पदार्थों जैसे- कार्बोहाइड्रेट्स का निर्माण करते हैं तथा ऑक्सीजन गैस बाहर निकालते हैं।

72. 'ग्लाइकोलाइसिस' शब्द में यूनानी शब्द 'ग्लाइकोस" का अर्थ ....... है।

Correct Answer: (4) शर्करा
Solution:'ग्लाइकोलाइसिस' शब्द में यूनानी शब्द 'ग्लाइकोस' का अर्थ शर्करा होता है।

73. ....... परागकणों को फूलों के परागकोश से गर्भ केसर को स्थानांतरित करने का तंत्र है।

Correct Answer: (1) परागण
Solution:पौधों में पराग कण का नर-भाग से मादा भाग पर स्थानान्तरण परागण कहलाता है। परागण के उपरान्त निषेचन की क्रिया होती है और प्रजनन का कार्य आगे बढ़ता है।

74. फूल का सबसे बाहरी चक्र जो बाह्यदल से बना होता है, ....... कहलाता है।

Correct Answer: (2) बाह्यदलपुंज
Solution:फूल का सबसे बाहरी चक्र जो बाह्यदल से बना होता है बाह्यदलपुंज कहलाता है। बाह्यदलपुंज (Calyx) सेपल (Sepal) का बाह्य वोर्लः आदर्श रूप में ये हरे होते हैं, पर कुछ नस्लों में पंखुड़ी रूपी भी होते हैं।

75. केले के वृक्ष का आलंब प्रदान करने वाली लटकने वाली संरचनाएँ ........ मूल कहलाती हैं।

Correct Answer: (3) सहारा
Solution:केले के फल लटकते गुच्छों में ही बढ़ते हैं जिनमें 20 फलों तक की पंक्ति होती है। केलों के लटकते हुए संपूर्ण समूह को गुच्छा कहा जाता है। केले के वृक्ष का आलंब प्रदान करने वाली लटकने वाली संरचनाएँ सहारा मूल कहलाती है।

76. बॉक्साइट ....... की एक अयस्क है।

Correct Answer: (1) एल्युमिनियम
Solution:बॉक्साइट एल्युमिनियम का एक अयस्क है। यही विश्व में एल्युमिनियम का मुख्य स्रोत है। इसमें गिब्साइट, बोमाइट तथा डायास्पोर तथा दो लोहे के ऑक्साइड गोथाइट एवं हेमाटाइट और एनातेज की अल्प मात्रा मिश्रित होती है।

77. पृथ्वी की बाह्य कोड ...... से बनी है।

Correct Answer: (3) लोहा और निकल
Solution:क्रोड का विस्तार मैंटल के नीचे है अर्थात् 2890 किमी. से लेकर पृथ्वी के केन्द्र तक। आंतरिक क्रोड मुख्यतः लोहे का बना है, जिसमें निकल की भी कुछ मात्रा है।

78. ........ प्राकृतिक गैस का मुख्य संघटक है।

Correct Answer: (1) मीथेन
Solution:मीथेन अल्केन श्रेणी का प्रथम सदस्य हैं। यह सबसे साधारण हाड्रोकार्बन है। प्राकृतिक गैस कई गैसों का मिश्रण होता है, जिसमें मुख्यतः मीथेन होती है तथा 0-20% तक अन्य हाइड्रोकार्बन (जैसे- इथेन) गैसें होती हैं।

79. अक्टूबर से मार्च के बीच की अवधि ....... फसलों की पैदावार के लिए उपयुक्त है।

Correct Answer: (2) रबी
Solution:रबी की फसल की बुआई के समय कम तापमान तथा पकते समय शुष्क और गर्म वातावरण की आवश्यकता होती है। ये फसलें सामान्यतः अक्टूबर-नवम्बर की महीनों में बोई जाती है, तथा मार्च में काट ली जाती है। रबी फसल के उदाहरण - गेहूँ, जौ, चना, मसूर, सरसो आदि।

80. पशुओं के गोबर और पेशाब को अपघटित मिश्रण को ....... कहा जाता है।

Correct Answer: (1) खेत की पांस
Solution:किसी खेत या स्थायी जगह पर जब पशुओं को रखा जाता है, तथा उसके द्वारा किए गए मलत्याग से जमीन की उर्वरा शक्ति में वृद्धि हो जाती है, इस पशुओं के गोबर और पेशाब के अपघटित मिश्रण को खेत की पांस कहा जाता है।