वन विभाग (Deputy Ranger) परीक्षा 2017 – प्रथम पाली

Total Questions: 100

81. ....... फलीदार फसल है।

Correct Answer: (2) मटर
Solution:मटर एक फूल धारण करने वाला द्विबीजपत्री पौधा है। इसकी जड़ों में गांठे मिलती हैं। यह एक फलीदार फसल है। यह शाकीय पौधा होता है, जिसका तना खोखला होता है। यह लेम्यूमिनेसी कुल का पौधा है, जो नाइट्रोजन स्थिरीकरण में सहायक होता है।

82. निम्नलिखित कार्यों का उनके उपकरणों के साथ मिलान करें।

क्र.सं.कार्यक्र.सं.उपकरण
A.जुताई(i)मुंगरा
B.ढेलों का फोड़ना(ii)नाथना
C.एक रस्सी से दूसरे उपकरणों को कसकर बाँधना(iii)हैंगा
D.वर्षा के बाद मृदा की पपड़ी तोड़ना(iv)हल

कूटः

ABCD
(1)iiivii
(2)iviviiiii
(3)iiiiiviii
(4)iiiiiiiiiv
Correct Answer: (2) iv iv ii iii
Solution:हल से जुताई की जाती है। मुंगरा से मिट्टी या ढेलों को तोड़ा जाता है। एक रस्सी से दूसरे उपकरणों को बाँधना नाथना कहलाता है। वर्षा के बाद मृदा की पपड़ी तोड़ना हैंगा कहलाता है।

83. अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस किस दिन मनाया जाता है?

Correct Answer: (2) 21 मार्च
Solution:21 मार्च, संयुक्त राष्ट्र का अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस है, जो हमारे जीवन में जंगलों और पेड़ों के महत्त्व को बढ़ावा देता है।

84. पृथ्वी पर कुल भूमि आच्छादन में वनों की लगभग ....... % हिस्सेदारी हैं।

Correct Answer: (4) 30
Solution:वन पृथ्वी पर जीवन के लिए अनिवार्य तत्त्व है, यह प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में पूर्णतया सहायक होते हैं। पृथ्वी पर कुल भूमि आच्छादन में वनों की लगभग 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

85. ....... वन को टैगा भी कहा जाता है?

Correct Answer: (2) उदीच्य
Solution:उदीच्य वन को तियागा भी कहा जाता है। उदीच्य वन (Boreal Forest) क्षेत्र को आमतौर पर सदाबहार और शंकुधारी वन भी कहा जाता है।

86. वसंत ऋतु पत्तियों के रंग की घटना ....... में होती है।

Correct Answer: (1) समशीतोष्ण पर्णपाती वृक्ष
Solution:समशीतोष्ण पर्णपाती वन विश्व के शीतोष्ण क्षेत्रों में पाया जाने वाला वन है। पर्णपाती वन वह वन है जिसके वृक्ष प्रतिवर्ष, वर्धन काल के पश्चात् अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं, तथा वसंत ऋतु में पुनः पत्ता आ जाता है।

87. अमेजन जंगल ....... का उदाहरण है।

Correct Answer: (1) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन
Solution:अमेजन वर्षा वन चौड़ी पत्तियाँ और नमीयुक्त वन है, जो दक्षिण अमेरिका के अमेजन बेसिन के एक बड़े भू-भाग पर फैला है। विश्व के कुल वर्षा वनों का लगभग आधा भाग यही है और विश्व के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में पड़ने वाले वनों में यहीं सर्वाधिक जैव विविधता पाई जाती है।

88. एक मोटरयान कार्बन मोनोऑक्साइड का सबसे ज्यादा उत्सर्जन कब करता है?

Correct Answer: (4) जब इंजन निष्क्रिय होता है
Solution:जब किसी मोटरयान का इंजन निष्क्रिय होता है, तब वह मोटरयान कार्बन मोनोऑक्साइड का सबसे ज्यादा उत्सर्जन करता है।

89. 1984 में किस गैस के रिसाव से भोपाल गैस त्रासदी हुई थी?

Correct Answer: (4) मिथाइल आसोसाइनेट (MIC)
Solution:भारत के मध्य प्रदेश राज्य के भोपाल शहर में 3 दिसम्बर, 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई। भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड नामक कंपनी के कारखाने से मिथाइल आइसोसाइनाइट नामक जहरीली गैस का रिसाव हुआ था, जिससे कई हजार जानें गई थी

90. नाभिकीय कचरे का प्रबंधन करने की सर्वश्रेष्ठ विधि की पहचान करें।

Correct Answer: (2) कचरे को गहरे समुद्र में डालना
Solution:नाभिकीय कचरे को एक मजबूत कंटेनर में डालकर उसे गहरे समुद्र में डाल दिया जाता है, जिसकी वजह से नाभिकीय कचरे का निपटान हो जाता है।