वन संपदा संरक्षण से संबंधित भारतीय प्रयास

Total Questions: 46

11. भारत के किस राज्य में सर्वप्रथम 'मुख्यमंत्री जन वन योजना' का प्रारंभ किया गया? [U.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (b) झारखंड
Solution:झारखंड राज्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु राज्य में 'मुख्यमंत्री जन वन योजना' को लागू किया गया। इसे 15 नवंबर, 2015 को प्रारंभ किया गया था। इस योजना के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-
• प्रदेश के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण संतुलन कायम रखना।
• वृक्षारोपण के माध्यम से भू-जल संरक्षण करना।
• निजी क्षेत्र में वनोपज उत्पादन को बढ़ावा देकर अधिसूचित वनों पर दबाव कम करना।
• किसानों की भूमि पर वृक्षारोपण कर उनकी आय को बढ़ाना।
• राज्य में जन सहयोग से वनाच्छादन को बढ़ाना।

12. निम्नलिखित राज्यों में से किसके द्वारा 'अपना वन अपना धन' योजना प्रारंभ की गई है? [U.P.P.C.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) हिमाचल प्रदेश द्वारा
Solution:'अपना वन अपना धन' योजना हिमाचल प्रदेश राज्य द्वारा प्रारंभ की गई है। इसका उद्देश्य राज्य में वनरोपण की क्रियाविधि को बढ़ावा देना है।

13. झारखंड राज्य में जंगलों को 'सुरक्षित वन' के रूप में वर्गीकृत करने का उद्देश्य है- [J.P.S.C. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) बिना अनुमति सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध
Solution:झारखंड राज्य में वनों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है- सुरक्षित, संरक्षित तथा अवर्गीकृत वन। राज्य में सुरक्षित वनों में बिना अनुमति के सभी गतिविधियां निषिद्ध हैं।

14. 'मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना' के संबंध में क्या सही है। हैं? [Chhattisgarh P.C.S. (Pre) 2021]

(i) इस योजना की शुरुआत 1 जुलाई, 2021 से की गई।

(ii) इस योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति का अध्यक्ष प्रधान मुख्य वन संरक्षक होता है।

(iii) इस योजना के तहत वृक्षारोपण हेतु हाई-टेक नर्सरी की स्थापना हेतु कम्पा (CAMPA) फंड का उपयोग किया जा सकता है।

Correct Answer: (d) केवल (iii)
Solution:1 जून, 2021 को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना की शुरुआत हुई। इस कार्यक्रम को शुरू करने में राज्य सरकार का लक्ष्य राज्य भर में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित कर पर्यावरण की मदद करना है। इस योजना के अंतर्गत वृक्षारोपण हेतु उच्च तकनीक नर्सरी की स्थापना हेतु कम्पा (CAMPA) निधि का उपयोग किया जा सकता है।

15. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष में लागू किया गया था? [R.A.S./R.T.S. (Pre) 2012]

Correct Answer: (c) 1972
Solution:भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितंबर, 1972 को लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में पारित किया गया था। इस अधिनियम में कुल 66 धाराएं हैं, जिन्हें सात अध्याय और छः अनुसूचियों में विभाजित किया गया है।

16. भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया था? [M.P. P.C.S. (Pre) 2016]

Correct Answer: (a) 1972
Solution:भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितंबर, 1972 को लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में पारित किया गया था। इस अधिनियम में कुल 66 धाराएं हैं, जिन्हें सात अध्याय और छः अनुसूचियों में विभाजित किया गया है।

17. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम पारित किया गया था, वर्ष- [U.P.P.C.S. (Pre) 2015]

Correct Answer: (c) 1972 में
Solution:भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 9 सितंबर, 1972 को लागू किया गया। वन्य जीवों की तस्करी, अवैध शिकार से रक्षा एवं संरक्षण के लिए भारत सरकार द्वारा वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 में पारित किया गया था। इस अधिनियम में कुल 66 धाराएं हैं, जिन्हें सात अध्याय और छः अनुसूचियों में विभाजित किया गया है।

18. भारत में वन्यजीवों के संरक्षण के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2023]

1. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 केवल जंगली जानवरों की सुरक्षा के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है।

2. प्रोजेक्ट एलिफेंट का लक्ष्य केवल जंगली एशियाई हाथियों का संरक्षण करना है।

Correct Answer: (d) न तो 1 और न ही 2
Solution:वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 पीड़क जंतु से भिन्न किसी बंदी या वन्य प्राणी (जंगली जानवरों) की सुरक्षा के लिए कानूनी ढांचा प्रदान करता है, न कि केवल जंगली जानवरों को; अतः कथन (1) गलत है। प्रोजेक्ट एलिफेंट वर्ष 1992 में प्रारंभ किया गया था, जिसका लक्ष्य, जंगली और बंदी हाथियों का संरक्षण करना है, अतः कथन II भी गलत है।

19. निम्नलिखित घटनाओं को उनके प्रारंभ के कालानुक्रम में व्यवस्थित करें और नीचे दिए कूटों में से सही उत्तर चुनिए - [U.P.P.C.S. (Pre) 2019, 2020 U.P.R.O./A.R.O. (Mains) 2021]

I. वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम

II. जैव विविधता अधिनियम

III. प्रोजेक्ट टाइगर

IV. प्रोजेक्ट हाथी

Correct Answer: (b) I, III, IV, II
Solution:सही सुमेलन है-
घटनाएंवर्ष
वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम1972
जैव विविधता अधिनियम2002
प्रोजेक्ट टाइगर1973
प्रोजेक्ट हाथी1992

20. सूची-1 को सूची-II से सुमेलित कीजिए तथा नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करके सही उत्तर का चयन कीजिए - [U.P.R.O./A.R.O. (Pre) 2021]

सूची-I(भारतवर्ष में अधिनियमों के नाम)सूची-II(वर्ष)
A. वन संरक्षण अधिनियम1. 1980
B. पर्यावरण संरक्षण2. 1986
C. वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम3. 1981
D. जल प्रदूषण नियंत्रण4. 1974

 

ABCD
(a)3142
(b)1423
(c)4231
(d)1234

 

Correct Answer: (d)
Solution:सही सुमेलन है-
अधिनियमवर्ष
वन संरक्षण अधिनियम1980
पर्यावरण संरक्षण अधिनियम1986
वायु (प्रदूषण निवारण एवं नियंत्रण) अधिनियम1981
जल प्रदूषण नियंत्रण अधिनियम1974